भारत को अमेरिकी झटका, प्रेस पर प्रतिबंध, सरकार-पुलिस की मनमानी और मानवाधिकार हनन पर चिंता जताई Raised concerns over American shock to India, press ban, government-police arbitrariness and human rights abuses
नई दिल्ली। भारत में जनता मोदी और भाजपा शासित राज्यों के अन्याय को झेल रही है उसकी गूंज दुनिया भर में सुनाई दे रही है। हालांकि भारत सरकार को इसमें विदेशी साजिश ही नजर आती है। लगातार ऐसी रिपोर्टें आ रही हैं जिसमें भारत सरकार और सत्तारूढ़ भाजपा- आरएसएस की मनमानियों, जनता के लोकतांत्रिक अधिकार कुचले जाने के लिए सरकार की आलोचना की जा रही है। अमेरिकी प्रशासन ने एक मानवाधिकार रिपोर्ट में भारत की खराब लोकतांत्रिक दशा की स्थिति बयां की है। अमेरिका को खुश करने में लगी मोदी सरकार को अमेरिका ने फिर झटका दिया है। मंगलवार को 2020 कंट्री रिपोर्ट्स ऑन ह्यूमन राइट्स प्रैक्टिसेज की रिपोर्ट में दुनिया भर के अलग-अलग देशों में मानवाधिकार की स्थिति के बारे में बताया। ये रिपोर्ट अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने पेश की। इसमें अमेरिका की खराब दशा पर चिंता जताई गई है। अमेरिका ने अमेरिका, भारत और अन्य अनेक देशों के हालात पर रिपोर्ट पेश की है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन ने कहा कि हम जानते हैं कि घरेलू स्तर पर हमें कई मुद्दों पर काम करने की जरूरत है। इसमें नस्लवाद सबसे बड़ा मुद्दा है। हम ऐसा नही...