संदेश

दिसंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Happ New Year 2021 वंडर वुमन गैल गैडोल को शाहीन बाग की दादी बिलकिस बानों ने बहुत प्रभावित किया, इच्छा उनसे मुलाकात करने की है

चित्र
लाॅस एंजेल्स, अमेरिका। जानी-मानी मनोरंजन कंपनी वार्नर ब्रदर्स ने हाल ही में गैल गैडोट की फिल्म वंडर वुमन की थर्ड इंस्टॉलमेंट को कन्फर्म किया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने 2020 में अपनी फिल्म के टाईटल के अनुसार दुनिया भर की वंडर वुमन से मिलने की इच्छा जाहिर की है। खास बात यह है कि इसमें उन्होंने शाहीन बाग वाली दादी के नाम से मशहूर हुईं बिलकिस बानो को भी शामिल किया है। गैल ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर यह इच्छा जाहिर की है। गैल ने माय पर्सनल वंडर वुमन हैश टैग से कैप्शन लिखा है, 2020 को विदाई, मेरी अपनी वंडर वीमन को मेरे प्यार के साथ। उनमें से कुछ मेरे बहुत करीब हैं। मेरी फैमिली, मेरी दोस्त, कुछ ऐसी महिलाएं जिन्हें खोजना मुझे पसंद आया और कुछ ऐसी जो अपवाद हैं। मैं उम्मीद करती हूं इनसे फ्यूचर में मिलूंगी। एक साथ, हम चमत्कार कर सकते हैं। अपनी वंडर वुमन को मेरे साथ शेयर करें। वंडर वुमन हाल ही में 24 दिसंबर को इंडिया में भी रिलीज हुई है। यह फिल्म 8 महीने में शूट हो पाई थी। गैल ने सोशल मीडिया स्टोरी पर विस्तार से बिलकिस दादी को अपने फैन्स से मिलवाते हुए और यह बताते हुए कि उन्होंने उन्हें कैसे ...

Happ New Year 2021 केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की मुखालफत करने वाले नसीरुद्दीन शाह अब आएंगे रामप्रसाद की तेरहवीं में

चित्र
मुंबई। मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कॉमेडी फिल्म रामप्रसाद की तेहरवीं के जरिये वापसी की है। इसके अलावा इस फिल्म से अभिनेत्री सीमा पाहवा ने निर्देशन में कदम रखा है। दिग्गज अभिनेता का कहना है कि यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है जो वास्तविकता को चित्रित करती है। शाह ने कहा, ष्मेरा मानना है कि महत्वपूर्ण फिल्म वो होती है जो अपनी दुनिया, अपने जमाने की सच्ची तस्वीरें खींचे और ये वैसी ही फिल्म है। सीमा ने अपने जीवन में कई फिल्मों के उदाहरण देखे हैं और आपको इस फिल्म में उनका सार देखने को मिलेगा। इस फिल्म में परिवार में एक मौत होने के बाद पैदा हुई स्थिति में पूरे परिवार के बीच अजीब बातें होती हैं। अभिनेता ने आगे कहा, ष्एक अजीब सा माहौल हो गया है, जहां लोग जानते ही नहीं है कि उन्हें हंसना चाहिए या रोना चाहिए। इसी को शामिल करते हुए यह उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की कहानी है। यह फिल्म निश्चित रूप से आप पर एक प्रभाव छोड़ेगी। फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे लेकर शाह ने कहा, आपको इस फिल्म को सिनेमाघरों में जरूर देखना चाहिए क्योंकि जिंदगी की तरह यह फिल्म भी मजेदार, दुखद और खुशह...

सीएए, एनआरसी का विरोध करने वालों पर लगे मुकदमे वापस लेगी समाजवादी पार्टी सरकार: अखिलेश

चित्र
CAA and NRC का विरोध करने वालों पर लगे मुकदमे वापस लेगी समाजवादी पार्टी सरकार: अखिलेश लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान अखिलेश ने ऐलान किया कि सपा की सरकार बनने पर सीएए व एनआरसी के विरोध में आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। अखिलेश ने पार्टी कार्यालय में सुमैया राना और गोंडा से बसपा के सांसद प्रत्याशी रहे मसूद आलम को सपा की सदस्यता दिलाई। सुमैया राना सीएए के खिलाफ लखनऊ के घंटाघर पर मोर्चा खोलने के बाद सुर्खियों में आई थीं। अखिलेश ने ऐलान किया कि यूपी में 2022 में सपा की सरकार बनने पर नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने कहा, ष्वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बदलाव होगा। भाजपा सरकार जब तक नहीं जाएगी, तब तक लोकतंत्र नहीं बच सकता। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा छोटे दलों के लिए दरवाजे खुले रखेगी। सपा...

तापसी पन्नू फिल्म रश्मि रॉकेट की शूटिंग और तैयारी के हर पल को जी रही

चित्र
मुंबई। करीब 2 साल से ज्यादा चर्चा में रही आई बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट की शूटिंग और तैयारी के हर पल को जी रही हैं। अभिनेत्री ने रविवार को सोशल मीडिया पर शूट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एथलीट ड्रेस में पटरियों पर दौड़ती नजर आ रही हैं। तापसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, फिनीस मार्क के आधे रस्ते पर। पैर चलाने से लेकर पैर हिलाने तक .. म्यूजिक रोल करें और .. हालो गरबो करवा। हैशटैग रश्मि रॉकेट। इससे कई दिन पहले तापसी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक मोनोक्रॉम तस्वीर साझा की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, रांची का शेड्यूल यहीं पूरा होता है। आखिरकार मैंने अपनी रेस खत्म कर ली है। ऐसा कोई भी दिन नहीं गया होगा, जिस दिन मैंने असली जीवन के खिलाड़ियों को अपनी सलामी नहीं दी होगी, जो अपनी जिंदगी में सालों से यह अभ्यास करते आ रहे हैं। मुझे तो खुशी है कि मुझे वास्तविक जीवन में ऐसा नहीं करना पड़ा है। हैशटैगरश्मिरॉकेट। हिंदी-अंग्रेजी अखबार, वेबसाइट के लिए चाहिएं फुल/पार्टटाइम प्रतिनिधि हर जगह प्रचार-प्रसार, विज्ञापन, समाचार संग्रह इत्यादि हेतु हर आयु वर...

मोदी, योगी अंबानी, अडानी इत्यादि पूंजीपतियों के पैरोल पर, लुटेरे पूंजीतियों को जेल में डालने के बजाय उन्हें सब कुछ सौंप रही मोदी सरकार: राम गोविंद

चित्र
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अम्बानी, अडानी समूह और इनके जैसे ही कुछ अन्य कारपोरेट समूहों के पेरोल पर है। खेती, बारी और किसानी को इन समूहों के हाथ में पूरी तरह सौंप देने के लिए ही ये तीनों कृषि कानून लाए गए हैं। इसे लेकर किसी को कोई भ्रम नहीं है। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता ने मंगलवार को यहां बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के बेरूआर बारी में आयोजित किसान घेरा चौपाल को संबोधित करते हुये कहा कि कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा के रूप में हासिल करने तक किसान संघर्ष जारी रहेगा। सपा का हर सदस्य अपनी आखिरी सांस तक इस संघर्ष में किसानों के साथ डटा रहेगा। उत्तर प्रदेश विधान सभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता चौधरी ने कहा कि किसान संगठनों ने मंगल की भावना के साथ सरकार से बातचीत के लिए मंगलवार 29 दिसम्बर के दिन का चयन किया था। सरकार की नीयत ठीक नहीं है, इसलिए उसने मंगल का दिन स्वीकार करने की जगह बातचीत के लिए बुधवार के दिन का निमंत्रण भेजा है।...

संवैधानिक प्रावधानों को धता बता रहे संघी नेता Kerala Governor Arif Mohd Khan & Constitution | केरल के राज्यपाल औ...

चित्र

Tippani परिक्रमा: Media के अच्छे-बुरे दिन और धृतराष्ट्र संजय संवाद l NL ... सरकार और पूंजीपतियों का गुलाम भारत का मुख्य मीडिया घोर जनविरोधी, घोर देश विरोधी हो रहा, लोगों को हिंसक बना रहा

चित्र

Saddam Hussein को जब फांसी दिए जाने पर रोए थे American सैनिक (BBC Hindi)

चित्र

कैसा होगा RSS का हिंदू-राष्ट्र? RSS पर नई किताब ‘संघम् शरणम् गच्छामि’ I क्या आरएसएस के हिंदू राष्ट्र में लोकतंत्र, मानवाधिकार, मानवता, अहिंसा, शोषण से मुक्ति के लिए कोई जगह होगी ?

चित्र

NDTV Bloopers 2020: देखें, पर्दे के पीछे के कुछ मज़ेदार पल, NDTV India क... नया साल आपको मुबारक हो, ईमानदार प्रयास करिये कि परिवार, समाज और देश की हालत बेहतर हो !

चित्र

पूंजीवाद के पोषक उपराष्ट्रपति नायडू, बोले, नरसिम्हाराव को उचित पहचान नहीं मिली, उन्होंने आर्थिक सुधार लागू किये

चित्र
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को उनके कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए साहसिक आर्थिक सुधारों के माध्यम से देश के विकास को गति देने में उनकी प्रमुख भूमिका के बावजूद उचित पहचान नहीं मिली। उनके कार्यकाल के समय देश एक गंभीर आर्थिक संकट और राजनीतिक अनिश्चितता से गुजर रहा था। नायडू ने हैदराबाद में एक वरिष्ठ पत्रकार ए. कृष्णा राव द्वारा लिखित विप्लव तापस्वी: पीवी नामक एक तेलुगू पुस्तक का विमोचन के दौरान यह बात कही। उपराष्ट्रपति ने युवाओं से इस तरह की किताबें पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, महान पुरुषों और महिलाओं के बारे में किताबें और स्मरणीय व्याख्यान दूसरों को प्रेरित करने के लिए होते हैं। नायडू ने कहा कि नरसिम्हा राव ने कई राजनीतिक पंडितों की अपेक्षाओं से आगे बढ़कर काम किया और अपने कार्यकाल में कई चुनौतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से देश को आगे बढ़ाया। एक भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ नरसिम्हा राव ने 1991 से 1996 तक भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 23 दिसंबर, 2004 को अंतिम सांस ली। यह देखते हुए कि...

अब लोकतंत्र बचाने की जरूरत क्योंकि लोकतंत्र में जिद और तानाशाही नहीं चलती, मोदी सरकार क्यों लोगों को बदहाल करने पर तुली है ? आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है ?

चित्र
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य और वरिष्ठ किसान नेता डॉ. नरेश कुमार ने कहा है कि किसान आंदोलन को आज 32वां दिन हो चुका है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कानों पर जू तक नहीं रेंग रही है और 48 से अधिक किसानों की मौत होने पर भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। डा. कुमार ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा कि अब लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है क्योंकि लोकतंत्र में कभी भी जिद और तानाशाही नहीं चलती। आज लाखों किसान अपनी माँगों को लेकर कड़कड़ाती ठंड में बैठे हैं। वहीं सरकार और देश के प्रधानमंत्री इस बात पर अड़े हुए हैं कि जो मैंने किया वो ठीक किया। किसानों के हित में जब ये कघनून नहीं हैं फिर इसे लागू करने पर सरकार क्यों आमादा है। ये साहूकारों, पूँजीपातियों और उद्योगपातियों की भलाई में हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बाबा रामदेव और अन्ना हजारे के फर्जी मुद्दों पर भी कांग्रेस ने ध्यान दिया था। प्रधानमंत्री न जाने किस अहंकार में है कि देश के अन्नदाताओं से बात करना मुनासिब नहीं समझ रहे है। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी कृषि सुधार कानू...

सनी लियोनी को अब जबरदस्त एक्शन में देखने के लिए रहिए तैयार

चित्र
मुंबई। सैक्स सिंबल के रूप में जानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी वेबसीरीज अनामिका में जबरदस्त एक्शन करती नजर आयेंगी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण सनी लियोनी अमेरिका चली गई थीं। वह अब भारत वापस लौट आई हैं। सनी लियोनी को लेकर विक्रम भट्ट वेबसीरिज अनामिका बना रहे हैं जिसका फर्स्ट शेड्यूल 2020 के खत्म होने के पहले ही शूट कर लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि अनामिक गन फू एक्शन सीरिज है जिसके 10 एपिसोड्स होंगे। सनी लियोनी इसमें एक्शन करती नजर आएंगी और उनका यह अवतार पहली बार दिखाई देगा। इस सीरिज की शूटिंग मुंबई में ही होगी। विक्रम भट्ट का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण कुछ समय शूटिंग रुकी रही, लेकिन अब फिर काम शुरू हो चुका है। सनी को लेकर हमने वेबसीरिज की शूटिंग शुरू कर दी है और सनी के फैंस उन्हें मार्शल आर्ट्स और एक्शन करते देख खुश हो जाएंगे। यह एक थ्रिलर है। अनामिका को एमएक्स प्लेयर पर दिखाया जाएगा।

अमेरिकी सांसदों ने विदेश मंत्री पोम्पियो से की किसान आंदोलन पर भारत सरकार से बातचीत करने की अपील

चित्र
वाॅशिंगटन। भारत के किसान आंदोलन की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई पड़ रही है। किसान और खेती विरोधी मोदी सरकार के कानूनों की दुनिया भर में खिलाफत हो रही है। अमेरिका के सात सांसदों ने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को चिट्ठी लिख अपील की है कि वे भारत में चल रहे किसान आंदोलन के मुद्दे पर भारत सरकार से बातचीत करें। खत लिखने वालों में भारतीय मूल की सांसद प्रमिला जयपाल भी शामिल हैं। जयपाल के अलावा इस पत्र पर डोनाल्ड नॉरक्रॉस, ब्रेंडन एफ बॉयल, ब्रायन फिट्जपैट्रिक, मैरी गे स्कैनलन, डेबी डिंगेल और डेविड ट्रोन के साइन हैं। हालांकि भारत विदेशी नेताओं के किसान आंदोलन पर बयानों को खारिज करते हुए इन्हें घरेलू मामलों में दखलंदाजी करार दे चुका है। इससे पहले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया था। पोम्पियो को लिखे पत्र में अमेरिकी सांसदों ने कहा कि इस आंदोलन की वजह से कई भारतीय अमेरिकी प्रभावित हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि उनके रिश्तेदार पंजाब या भारत के दूसरे हिस्सों में रहते हैं। इसलिए आप अपने भारतीय समकक्ष (विदेश मंत्री एस जयशंकर) के सामने यह मुद्दा उठाएं। सांसदों ने यह खत 23 दिसंबर...

कोरोना से जीते मगर मौत से हार गये उर्दू शायर पद्म श्री शम्सुर रहमान फारूकी, अपने पुश्तैनी घर में जाने के आधे घंटे बाद गुजर गये

चित्र
नई दिल्ली/इलाहाबाद। प्रख्यात उर्दू शायर शम्सुर रहमान फारूकी का शुक्रवार को इलाहाबाद में निधन हो गया। 85 साल के फारूकी एक महीने पहले ही कोरोना से रिकवर हुए थे। पद्म श्री से सम्मानित फारूकी को 23 नवंबर को दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें हाॅस्पीटल में एडमिट किया गया था। उनके भतीजे महमूद फारूकी ने बताया कि दिल्ली में रहते हुए उन्होंने अपने घर इलाहाबाद जाने की जिद की। हम उन्हें लेकर सुबह यहां पहुंचे। घर आने के आधे घंटे बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मालूम हो कि 30 सितंबर 1935 को जन्मे शम्सुर रहमान फारूकी को दास्तानगोई को दोबारा जिंदा करने का श्रेय हासिल है। दास्तानगोई 16वीं शताब्दी में उर्दू स्टोरी टेलिंग का एक रूप है। 50 साल तक वे उर्दू में रचनाएं लिखते रहे। इनमें 1989 में लिखी गालिब अफसाने की हिमायत में, 2006 में आई मिरर ऑफ ब्यूटी (कई चांद थे सर-ए-आसमान) और 2014 में लिखी गई द सन रोज फ्रॉम द अर्थ खास हैं। 1996 में उन्हें सरस्वती सम्मान भी मिला था। मशहूर उर्दू साहित्यकार शम्सुर रहमान फारुकी उर्दू जबान व अदब के नामवर आलोचक हैं। उनको उर...

मोदी सरकार खेती-किसानों को बर्बाद करने पर तुली है और पंजाब के मुख्यमंत्री राज्य को माफियाओं से लुटवा रहे हैं, आम आदमी पार्टी का आरोप, आप पंजाब में कर रही बंपर विस्तार

चित्र
ज ालंधर। आम आदमी पार्टी के पंजाब के नेताओं ने गुरुवार को कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार की गलतियों के कारण पंजाब का भविष्य धुंधला दिखाई दे रहा है। आप के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट और हरमिंदर बख्शी ने कहा कि एक तरफ जहां केंद्र की मोदी सरकार किसान और कृषि को उजाड़ना चाहती है। दूसरी ओर पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार विभिन्न माफियाओं के हाथों पंजाब की अंधी लूट करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का सिर्फ एक मात्र मकसद है कि पंजाब, पंजाबियत, नौजवानों और हर वर्ग को जागरूक करते हुए फिर से रंगला पंजाब बनाया जाए, जहां खुशहाली हो, जहां किसानों का पूर्ण कर्ज माफ हो, किसानों को आत्महत्या न करनी पड़े और जहां नौजवानों को रोजगार लेने के लिए पुलिस के हाथों लाठी न खानी पड़े। बरसट ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री गुटका साहिब की शपथ लेकर पंजाब से नशा खत्म करने, घर-घर रोजगार देने, रेत, ट्रांसपोर्ट, शराब आदि माफिया को खत्म करने का वायदा किया था, परन्तु अब कैप्टन माफिया का सरगना बन गए हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मांगने पर बेरोजगार अध्यापकों को बुरी तरह से लाठियों...

आलिया भट्ट अभी शादी के लिए तैयार नहीं, जानिये आलिया ने क्या बताया

चित्र
मुंबई। जानी-मानी बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वह शादी के लिये अभी तैयार नहीं हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर अफवाहें पिछले काफी समय से चल रही हैं, साथ ही उनके प्रशसंक भी उनकी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। काफी समय से यह खबरें आ रही थीं कि रणबीर और आलिया इस साल शादी कर सकते हैं लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उन्होंने शादी को कैंसिल कर अगले साल यानी 2021 में करने का फैसला लिया है। आलिया ने अपनी शादी की अटकलों पर विराम लगा दिया है। आलिया से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं अभी शादी के लिए तैयार नहीं हूं। उन्होंने कहा कि वह परेशान हैं कि सब उनसे यही सवाल करते हैं कि मैं शादी कब करूंगी ? हर कोई मुझसे ये क्यों पूछ रहा है कि मैं कब शादी करने वाली हूं ? आप जानते हैं कि मैं अभी केवल 25 साल की हूं, और मुझे लगता है कि अभी शादी करना काफी जल्दी होगा। आलिया और रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएगें। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र के अलावा आलिया फिल्म ‘गंगुबाई कठियावाड़ी’ में भी नजर आएंगी।

पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव होगा त्रिकोणीय, कांग्रेस वामदलों के साथ गठबंधन बनाकर लड़ेगी, बंगाल गौरव को त्रणमूल, भाजपा गुंडागर्दी, हिंसा का नंगा नाच कर नष्ट कर रही, कांग्रेस बहाल कराएगी

चित्र
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल का विधान सभा चुनाव त्रिकोणीय होने जा रहा है। कांग्रेस आलाकमान ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वाम दलों के साथ गठबंधन के लिए अपनी सहमति दे दी है। बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चैधरी ने कहा, कांग्रेस आलाकमान ने पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव के लिए वाम दलों के साथ चुनावी गठबंधन को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2016 में हुए विधान सभा चुनावों में कांग्रेस ने वाम दलों के साथ गठबंधन किया था और 44 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। यद्यपि, तब से अब तक कांग्रेस के करीब आधे विधायक तृणमूल में शामिल हो गए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस सीट साझा समझौते में उचित हिस्सेदारी चाहती है। बंगाल कांग्रेस प्रभारी जितिन प्रसाद ने कहा कि सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू होगी, लेकिन पार्टी बंगाल के गौरव को बहाल करने के लिए पूरी ताकत से लड़ेगी जो कि भाजपा और टीएमसी द्वारा नष्ट किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा से कड़ी चु...

सी ए ए का विरोध क्यों ज़रूरी था और है? I Jamia Millia Islamia I CAA-NRC P... नागरिकता कानून और एनआरसी जनविरोधी है, इसका बहिष्कार जरूरी

चित्र

करोड़ों लोग बदहाल, मोदी सरकार ऐशो-आराम पर खर्च कर रही हजारों करोड़, कमल हासन ने उठाए सवाल

चित्र
नई दिल्ली/चेन्नई। करोड़ों लोग बेरोजगारी और बदहाली का जीवन बिता रहे हैं। भारत की जनता ऐतिहासिक बेरोजगारी और तंगहाली का सामना कर रही है। केंद्र और राज्य सरकारें अनेक योजनाओं और परियोजनाओं के लिए धन नहीं दे पा रही हैं। पहली बार इस साल केंद्र ने राज्यों को उनके हिस्से का पैसा नहीं दिया है लेकिन मोदी सहित केंद्र सरकार के मंत्री-संत्री अपने ऐश-ओ-आराम और शौक पूरे करने में लगे हैं। भारत की बेहद खर्चीली संसद से केंद्र सरकार में शामिल लोगों का जी नहीं भरा, वे हजारों करोड़ रुपये खर्च कर नये संसद भवन का निर्माण कर रहे हैं। नये संसद भवन के भूमिपूजन के बाद तमिल एक्टर-डायरेक्टर कमल हासन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब देश कोरोना से जूझ रहा है। महामारी की वजह से लोगों की नौकरियां जा रही हैं, ऐसे में नए संसद भवन की क्या जरूरत? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका जवाब देना चाहिए। हासन ने सोशल मीडिया पर लिखा, जब कोरोना की वजह से आधा देश भूखा है और उनकी नौकरियां जा रही हैं, तो फिर हजार करोड़ की नई संसद क्यों? जब चीन की दीवार बनाने के दौरान हजारों लोगों की जान गई थीं, तब शासकों ने कहा था कि...

किसानों आंदोलन, सरकार का ‘टुकड़े-टुकड़े’ राग और CAA आंदोलन का एक साल .. अपने सबसे खराब दौर में भारत और देश की जनता

चित्र