संदेश

अप्रैल, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उड़ाईं योगी सरकार के झूठे दावों की धज्जियां, लगाई फटकार और तत्काल कुछ इंतजाम करने के दिए निर्देश, चुनाव आयोग को भी लताड़ा Allahabad High Court lashed out at Yogi government for false claims, reprimanded and directed to make some immediate arrangements, also lambasted Election Commission

चित्र
लखनऊ/प्रयागराज (इलाहाबाद)। योगी आदित्यनाथ की नाकामी से प्रदेश में हजारों लोगों की जानें चली गईं। हजारों लोगों का कोई न कोई परिजन हमेशा के लिए बिछुड़ गया और बहुतों का घर-मकान पैसा भी गया। योगी झूठे दावे करते रहे, जनता को धमकाते रहे और लोग परेशान और बर्बाद होते रहे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण से निपटने के सरकारी तौर तरीकों पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि सरकार माई-वे या नो-वे का रास्ता छोड़े और लोगों के सुझावों पर भी अमल करे। नागरिकों को ऑक्सीजन न दे पाना शर्मनाक है। हाईकोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि कोरोना का भूत गली, सड़क पर दिन-रात मार्च कर रहा है। लोगों का जीवन भाग्य भरोसे है। डर से सड़कें, गलियां रेगिस्तान की तरह सुनसान पड़ी हैं। शहरी आबादी कोरोना की चपेट में है। जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अजित कुमार की बेंच ने मंगलवार को कोरोना के मामले से जुड़ी एक पिटीशन पर सुनवाई करते हुए यह कमेंट किए। साथ ही सबसे ज्यादा प्रभावित 9 शहरों के लिए कई सुझाव भी दिए हैं। इन पर अमल करने और सचिव स्तर के अधिकारी के हलफनामे के साथ 3 मई तक रिपोर्ट पेश करने के लिए भी कहा है। इस के...

लोगों की आवाज दबाने को सरकारें कर रहीं कानूनों का दुरुपयोग और चुनावी बांड के जरिये घपला Governments are misusing the laws to suppress the voice of the people and muddle through electoral bonds

चित्र
नई दिल्ली। केंद्र से लेकर ज्यादातर सरकारें मनमानी कर रही हंै और लोगों के अधिकारों में कटौती कर रही हैं। इसके अलावा वे बेहद जायज और सामान्य सवाल करने पर भी जनता के खिलाफ देशद्रोह जैसे कानूनों का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मदन बी लोकुर ने कहा है कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर मामले दर्ज करना बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी में कटौती है। जस्टिस लोकुर ने कहा, हाल के समय में अभिव्यक्ति से संबंधित राजद्रोह के मामलों में जबर्दस्त वृद्धि हुई है। राजद्रोह बेहद गंभीर आरोप है। हमारे यहां गांधीजी, लोक मान्य तिलक जैसे आजादी सेनानी थे, जिन पर राजद्रोह के आरोप लगाए गए और आज आम आदमी पर राजद्रोह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, जब नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे थे तो 3700 लोगों के खिलाफ राजद्रोह के 25 मामले दायर किये गए थे। जब हाथरस में एक युवती से सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या की घटना हुई तो 23 लोगों के खिलाफ राजद्रोह के 22 मामले दायर किये गए। सामूहिक बलात्कार और हत्या पर आपत्ति जताने वाला कोई व्यक्ति क्या राजद्रोह का आरोपी ...

ऐसी सरकार के खिलाफ विद्रोह कर देना चाहिए, जो यह मान रही है कि भारत के सभी लोग मूर्ख हैं Should revolt against a government which believes that all the people of India are fools

चित्र
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में ऑक्सीजन या वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। इस पर चिदंबरम ने कहा कि मुझे डॉ. हर्षवर्धन के बयान से हैरानी हो रही है। वे कह रहे हैं कि देश में ऑक्सीजन, वैक्सीन या रेमडेसिविर की कोई कमी नहीं है। यूपी के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। चिदंबरम ने पूछा कि अगर ऐसा है तो क्या टीवी पर झूठे वीडियो दिखाए जा रहे हैं? अखबारों की खबरें गलत हैं? क्या सभी डॉक्टर झूठ बोल रहे हैं? क्या परिवार के सभी सदस्य गलत बयान दे रहे हैं? क्या सभी विजुअल और फोटो नकली हैं? लोगों को ऐसी सरकार के खिलाफ विद्रोह कर देना चाहिए, जो यह मान रही है कि भारत के सभी लोग मूर्ख हैं। मालूम हो कि देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने से केंद्र सरकार सवालों के घेरे में है। रोजाना हजारों मौतें हो रही हैं। लोगों को अस्पतालों से डैड बाॅडी मिलने भारी परेशानी हो रही है। अस्पताल, एंबूलेंस, श्मशान वाले जमकर लूट रहे हैं। एक से एक हृदय विदा...

जानिए हिटलर के मित्र हजारों लोगों के हत्यारे बेहद क्रूर इतालवी फासिस्ट शासक बेनीटो मुसोलिनी की कितनी बुरी मौत हुई Benito Mussolini: दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह में से एक का दर्दनाक अंत...

चित्र

योगी का झूठ, मोदी की लूट.. मोदी सहित उनके सहयोगीए लगुए.भगुए और अंधभक्त जमकर झूठ बोलते हैंए जनता को उल्लू बनाते हैंए देश का बेड़ा गर्क कर रहे हैं

चित्र

फिजूलखर्ची में लगी सरकार जनता में हा-हाकार... Corona संकट के बीच नया संसद भवन बनाने का काम जारी | इशारों इशारों में Sa...

चित्र

भारत की शातिराना राजनीति, घमंड और पाखंड के परखच्चे उड़ रहे पूरी दुनिया में India's vicious politics, pride and hypocrisy are flying in the whole world

चित्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता की परवाह न करना सिर्फ अपना और अपनोें का फायदा करना भारत की जनता पर भारी पड़ गया। आज भारत की जनता अपने इतिहास के सर्वाधिक बुरे दौर से गुजर रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते मोदी ने जो झूठ बोलना, लंबी-लंबी हांकना और पाखंड करना शुरु किया था वह लगातार जारी है। मोदी जनता को मुश्किलों में डालकर अट्टाहास करते, जश्न मनाते रहे हैं। तथ्य इसके स्वतः प्रमाण हैं। याद कीजिए, जब मोदी की नोटबंदी से ठंड में जनता लाइनों में लगी मुसीबतें उठा रही थी मोदी तब जापान मंे हंस रहे थे। पूरे कोविड के एक साल से ज्यादा के समय में मोदी जनता की मुश्किलें हल करने के प्रति कभी गंभीर नहीं दिखे। उन्होंने लगातार लंबी-लंबी हांक कर प्रचार बटोरा। तथ्य अब चीख-चीख कर बता रहे हैं कि मोदी ने जनता की परवाह नहीं की, संसदीय समिति से लेकर विशेषज्ञों की चेतावनियों तक को नजरअंदाज कर दिया और दूसरी लहर के मद्देनजर पर्याप्त इंतजाम नहीं किये। देश और दुनिया के सामने बेहतर कोविड प्रबंधन का झूठ बोलते रहे। परिणामस्वरूप आम आदमी तो छोड़िए वीआइपीज तक को अस्पताल, बेड और तमाम अन्य जरूरी सुविधाएं नही...

ऊधम सिंह नगर में संपूर्ण लाॅकडाउन की खबर झूठी, जानिए डीएम रंजना के आदेश, क्या, कब खुलेगा और बंद होगा

चित्र
रूद्रपुर 26 अप्रैल। 26 अप्रैल को तमाम डिजीटल/सोशल प्लेटफामर््स पर यह खबर चल रही है कि ऊधम सिंह नगर जिले में 3 दिन के लिए संपूर्ण लाॅकडाउन लागू कर दिया गया है। असल में यह सूचना गलत है। जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन हो रही वृद्धि के फलस्वरूप जन सुरक्षा हित में 26 अपै्रल,2021 से 03 मई,2021 तक दोपहर 12ः00 बजे से प्रातः 07ः00 बजे तक जनपद के समस्त नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायतों के क्षेत्रान्तर्गत निम्न गतिविधियों को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी। उन्होने बताया कि फल सब्जी की दुकाने, डेरी बेकरी, मीट मछली (वैध लाईसेंसधारी) की दुकाने, राशन की दुकाने सरकारी सस्ता गल्ला की दुकाने, बीज, कृषि रसायन व उर्वरक, कृषि यन्त्र की दुकाने एवं राजकीय कृषि निवेश केन्द्र्र तथा पशुुचारे की दुकाने प्रातः 07ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक ही खुल सकेगी। उन्होने कहा कि पेट्रोल पम्प, गैस आपूर्ति, मेडिकल स्टोर तथा हाईवे पर स्थित मोटर मैकेनिक दुकाने कफ्र्यू के प्रतिबन्ध से मुक्त रखते हुए रोजाना 24 घंटे खुली रहेंगी। आवश्यक सेवा से जुडे वा...

बाॅम्बे हाईकोर्ट का शानदार फैसला - आपत्तिजनक पोस्ट के लिए व्हाट्सऐप गुप एडमिन जिम्मेदार नहीं

चित्र
मुंबई। बाॅम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने कहा है कि व्हाट्सऐप समूह के संचालक पर समूह के दूसरे सदस्य द्वारा किए गए आपत्तिजनक पोस्ट के लिए आपराधिक कार्यवाही नहीं हो सकती। इसके साथ ही अदालत ने 33 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले को खारिज कर दिया। आदेश पिछले महीने जारी हुआ था और इसकी प्रति 22 अप्रैल को उपलब्ध हुई। जस्टिस जेडए हक और जस्टिस एबी बोरकर की पीठ ने कहा कि व्हाट्सऐप के एडमिन के पास केवल समूह के सदस्यों को जोड़ने या हटाने का अधिकार होता है और समूह में डाले गए किसी पोस्ट या विषयवस्तु को नियंत्रित करने या रोकने की क्षमता नहीं होती है। अदालत ने व्हाट्सऐप के एक समूह के संचालक याचिकाकर्ता किशोर तरोने (33) द्वारा दाखिल याचिका पर यह आदेश सुनाया। तरोने ने गोंदिया जिले में अपने खिलाफ 2016 में भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (1) (4) (अश्लील टिप्पणी), 509 (महिला की गरिमा भंग करना) और 107 (उकसाने) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में आपत्तिजनक सामग्री का प्रकाशन) के तहत दर्ज मामलों को खारिज करने का अनुरोध किया था। अभियोजन के मुताबिक तरोने अपने व्हाट...

एम्स निदेश डाॅ. गुलेरिया बोले, नागरिकों को स्वास्थ्य-चिकित्सा देने में सरकारें नाकाम, 10 पाॅजिटिव से ज्यादा मरीजों वाले इलाकों में लाॅकडाउन की जरूरत AIIMS Direction Dr. Guleria said, governments failed to provide health care to citizens, need of lockdown in areas with more than 10 positive patients

चित्र
नई दिल्ली। मोदी सरकार कोरोना प्रबंधन, नागरिकों के रोजगार और जीवन बचाने के काम में पूरी तरह विफल रही है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के निदेश डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जिन इलाकों में कोविड पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी के पार चला गया हो, वहां लॉकडाउन जरूर लगाया जाए। डॉ रणदीप गुलेरिया ने यह फॉर्मूला ऐसे वक्त सुझाया है, जब कोरोना वायरस की दूसरी लहर में नए मामलों की सुनामी सी आ गई है और कोरोना प्रबंधन में विफल सरकारें लाॅकडाउन लगा रही हैं। स्थिति को संभालने में सरकारें बुरी तरह विफल साबित हुई हैं और बेशुमार लोग सिस्टम की खामी की वजह से मर रहे हैं। गुलेरिया ने माना कि देश का हेल्थकेयर सिस्टम सरकार द्वारा वायरस के फैलने का अनुमान लगा पाने में नाकामी की कीमत चुका रहा है। वायरस के ज्यादा संक्रामक वैरिएंट और म्यूटेंट तेजी से संक्रमण फैला रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तेजी से बढ़ते सक्रिय मरीजों का बोझ कम करने के लिए संक्रमण की चेन को तोड़ना जरूरी है। कोरोना के रोजाना के मामले भारत में मार्च के मध्य में 25 हजार के करीब थे, जो अब बढ़कर 3.5 लाख तक पहुंच गए हैं। डॉ रणदीप गुलेरिया ने ...

आपदा में अवसर - एक्सिस बैंक ने ग्राहकों के लिए बढ़ाए सेवा शुल्क, मिनीमम बैलेंस राशि, सैलरी एकाउंट में भी किया बदलाव Opportunity in disaster - Axis Bank increased service charges, minimum balance amount, change in salary account for customers

चित्र
मुंबई। एक्सिस बैंक ने सेविंग बैंक अकाउंट यानी बचत खाते पर नकद निकासी यानी कैश विड्रॉल और एसएमएस चार्ज को बढ़ा दिया है। नकद निकासी संबंधी नई दरें 1 मई 2021 से लागू होंगी। एक्सिस बैंक अपने बचत खाता धारकों को एक महीने में 4 ट्रांजेक्शन या 2 लाख रुपए मुफ्त निकालने की सुविधा देता है। इसके बाद कैश निकालने पर प्रति हजार 5 रुपए या अधिकतम 150 रुपए वसूलता है। अब बैंक ने फ्री ट्रांजेक्शन के बाद लगने वाले 5 रुपए के चार्ज को बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया है। हालांकि, अधिकतम 150 रुपए के चार्ज को बरकरार रखा गया है। एक्सिस बैंक ने खातों में रखे जाने वाले औसत मिनिमम बैलेंस भी बढ़ा दिया है। 1 मई से ग्राहकों को अपने खाते में औसत मिनिमम मासिक बैलेंस 15,000 रुपए रखना होगा। अभी तक यह सीमा 10,000 रुपए थी। इसी प्रकार से प्राइम और लिबर्टी बचत खाते में औसत मिनिमम बैलेंस की सीमा को 15,000 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए कर दिया है। एक्सिस बैंक में औसत मिनिमम मासिक बैलेंस ना रखने पर प्रति 100 रुपए पर 10 रुपए का चार्ज लगता है। अभी बैंक मिनिमम मासिक बैलेंस ना रहने पर 150 रुपए से लेकर 600 रुपए तक वसूलता है। 1 मई से इस पर लगने वा...

सुशांत केस में आरोपी रही रिया चक्रवर्ती लाॅकडाउन, कोरोना प्रभावितों की मदद को आगे आईं Rhea Chakraborty Lockdown accused in Sushant case, Corona came forward to help the affected

चित्र
मुंबई। पिछले साल हुई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बहुत बदनाम की गई रिया चक्रवर्ती लाॅकडाउन और कोरोना प्रभावितों की मदद करने को आगे आई हैं। लोग बेहद मुश्किल में हैं। ऐसे में फिल्म जगत के अनेक लोग प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, मुश्किल वक्त की मांग है एक रहें। छोटी या बड़ी, मदद सिर्फ मदद होती है। मुझे सीधे मैसेज करें, यदि मैं किसी तरह आपकी मदद कर सकती हूं तो। मैं पूरी कोशिश करूंगी। अपना ध्यान रखिए, दयालु रहिए। गौरतलब है कि रिया ने सुशांत के फैन्स द्वारा लगातार मिल रही धमकियों के बाद सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डायरेक्ट मैसेज और कमेंट्स ऑप्शन ऑफ कर दिया था। रिया चक्रवर्ती इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग सुशांत की मौत से पहले ही हो चुकी थी। मुख्य आरोपी बनाए जाने के बाद रिया का चेहरा फिल्म के पोस्टर में नहीं दिखाई दिया था। बाद में ट्रेलर में कुछ सैकेंड के लिए रिया को दिखाया गया। Mumbai. The much-maligned Rhea Chakraborty has come forward to help the Lockdown and Corona victims in ...

विधिक सेवा प्राधिकरण ने कोरोना प्रभावितों के लिए बनाया हैल्प डेस्क, जारी किये प्रभारियों के नाम और मोबाइल नंबर

चित्र
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 20 अपै्रल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधमसिंह नगर द्वार कोविड केयर सेन्टरों/चिकित्सालयों में आम जनता व मरीजो के परिजनों को सहायता करने के लिए हैल्प डैस्क स्थापित किये गये है। यह जानकरी देते हुए सचिव (सि0डि0)/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में स्थापित कोविड केयर सेन्टर/चिकित्सालयों 30 अपै्रल,2021 तक प्रातः 08ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक पीएलवी अपनी सेवाएं देंगे। श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड केयर सेन्टर कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय रूद्रपुर में पीएलवी पिंकी तिवारी (94105-13742) प्रातः 08ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक तथा खष्टी रावत (99171-51401) दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक उपलब्ध रहेगंे। उन्होने बताया कि सूरजमल आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज किच्छा में शिखा त्रिपाठ (86303-65377) प्रातः 08ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक तथा बांके लाल (75005-89272) दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक होटल जिंजर रूद्रपुर में शालनी गुप्ता (63951-39545) प्...

आप सिर्फ नफरत करते हैं बाबर से, उसके उजले पक्ष को भी देखिए You only hate Babur, see his bright side too

चित्र
सांप्रदायिक विचार के लोगों द्वारा बाबर को एक खलनायक, क्रूर मुगल बादशाह के रूप में पेश किया जाता है। हम यहां बीबीसी हिंदी पर प्रकाशित एक आलेख का संपादित रूप प्रस्तुत कर रहे हैं। आप जानिए, बाबर के बारे में और खुद फैसला कीजिए- बाबर एक ऐसा किरदार थे जो न केवल सफल थे, बल्कि सौंदर्य बोध और कलात्मक गुणों से भी भरपूर थे. मुगल सल्तनत के संस्थापक जहीर-उद-दीन मोहम्मद बाबर (1483-1530) को जहां एक विजेता के रूप में देखा और वर्णित किया जाता है, वहीं दूसरी ओर उन्हें एक बड़ा कलाकार और लेखक भी माना जाता है. एक इतिहासकार स्टीफन डेल बाबर के बारे में लिखते हैं कि यह तय कर पाना मुश्किल है कि बाबर एक बादशाह के रूप में अधिक महत्वपूर्ण हैं या एक कवि और लेखक के रूप में. आज के भारत में, बाबर को बहुसंख्यक हिंदू वर्ग की एक विशेष विचारधारा के लोग आक्रमणकारी, लुटेरा, सूदखोर, हिंदू दुश्मन, अत्याचारी और दमनकारी बादशाह भी मानते हैं. यह मुद्दा यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की सत्तारूढ़ पार्टी, बाबर ही नहीं, मुगल सल्तनत से जुड़ी हर चीज के खघ्लिाफ नजर आती है. आज से लगभग पांच सौ साल पहले, बाबर ने एक सल्तनत की स्थापना की...

डीएम रंजना का वन विभाग को निर्देश, श्मशान घाटों को लकड़ियां उपलब्ध कराए

चित्र
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) 19 अप्रैल। कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के कारण जनपद में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के साथ ही कोविड संक्रमितों की मृत्यु के मामले आ रहे है। उक्त परिस्थिति को ध्यान मंे रखते हुये जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने कोविड संक्रमित शवों के दाह संस्कार की व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त नगर निगम रूद्रपुर श्रीमती रिंकू बिष्ट को नोडल अधिकारी व सहायक नगर आयुक्त काशीपुर एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषदध्नगर पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने नामित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनपद में स्थित सभी शमशान घाट सुचारू अवस्था में हो एवं शमशान घाटो पर दाह संस्कार हेतु पर्याप्त मात्रा में लकडियों की उपलब्धता के लिये प्रभागीय लाॅगिंग प्रबन्धक से समन्वय बनाते हुये सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। उन्होने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बढती मृत्यु दर के कारण शवों के दाह संस्कार हेतु जनपद में कार्ययोजना तैयार कर ली जाय जिसमे भविष्य में शमशान घाटो पर समान्य दिनों की अपेक्षा अधिक शव आने पर घबराहट की स्थिति न बनने पाये। उन्होने नामि...

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का तंज, चुनाव जीतने की जरूरी जंग से कोरोना हालात की समीक्षा के लिए पीएम मोदी का आभार !

चित्र
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज करते हुए पश्चिम बंगाल को जीतने की अहम जंग के दौरान थोड़ा सा वक्त निकाल कर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात की समीक्षा करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। चिदंबरम ने दीदी-ओ-दीदी टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री की आलोचना भी की और प्रश्न किया कि क्या प्रधानमंत्री को इस लहजे में किसी मुख्यमंत्री का जिक्र करना चाहिए। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, पश्चिम बंगाल को जीतने की जरूरी जंग और उसे भाजपा के साम्राज्य में मिलाने के दौरान कोरोना वायरस के लिए थोड़ा सा वक्त निकालने का शुक्रिया। कांग्रेस नेता का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब प्रधानमंत्री ने शनिवार को संक्रमण के हालात की समीक्षा के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले चार दिन से प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बनर्जी पर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, क्या प्रधानमंत्री को इस लहजे में कि...

कोरोना संक्रमण बेकाबू, बेहिसाब हो रहीं मौतें और मोदी सरकार का चुनाव जीतने पर जोर

चित्र
नई दिल्ली। 18 अप्रैल को करीब पौने तीन लाख कोरोना संक्रमितों का पता चला है। अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ है। न बेड मिल रहे, न दवा, न आॅक्सीजन। जनता बेहद डरी हुई है। रोजाना सैकड़ों मौतें हो रही हैं। लेकिन मोदी सरकार को जैसे इससे कोई लेना-देना नहीं है। मोदी, और शाह आदि चुनावी रैलियों और चुनाव जीतने की रणनीतियों में व्यस्त हैं। सरकारें लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और मास्क पहनने की नसीहत दे रही हैं, जमकर लोगों के चालान काट मोटी वसूली की जा रही है। मोदी सरकार चुनाव प्रचार के तौर पर खुद ही इन नियमों की धज्जियां उड़ाती दिख रही हैं। अकेले पश्चिम बंगाल में अगले 7 दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 6, गृह मंत्री अमित शाह की 8 और ममता बनर्जी की 17 रैलियां होनी हैं। करीब दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से जनता और स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्थाएं बदहाल हैं लेकिन जिम्मेदार लोगों को चुनाव जीतने की चिंता ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब से चुनाव प्रचार शुरू हुआ तब से अब तक 2600 प्रतिशत चुनावी राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ा है। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में बिगड़े हालात के ...

किसानांे को गेहूं का एमएसपी दें क्रेता, डीएम रंजना ने अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश

चित्र
रूद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) 16 अपै्रल। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने बताया विगत दिनों खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे सरकारी क्रय केन्द्रों के साथा-साथ बीज उत्पादक संस्थाओं के माध्यम से की जाने वाली गेहूं खरीद पर विस्तृत चर्चा की गयी थी। उन्होने बताया कि बैठक में बीज विधायन संयत्र के प्रतिनिधियो द्वारा भी सहमति दी गयी थी कि बीज विधायन संयत्रों द्वारा जिन कृषकों को बीज उत्पादन कार्यक्रम के अन्तर्गत गेंहू लगवाया गया, उन कृषकों को गेंहू फसल को कम से कम न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जायेगा। डीएम ने कहा है कि समस्त बीज उत्पादन संस्था उक्त सहमति के अनुसार कृषकों को भुगतान करें। उन्होने बताया कि संज्ञान में आया है कि कतिमय बीज विधायन संयत्र द्वारा कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान नही किया जा रहा है जबकि बीज विधायन संयत्र के प्रतिनिधियों द्वारा दी गयी सहमति के क्रम में समस्त बीज विधायन संयत्रों को इस सम्बन्ध में सूचित भी किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी व उप निदेशक उत्तराखण्ड बीज प्रमाणिकरण संस्था को निर्देश दिये है कि बीज ...

कोरोना - सरकार की लापरवाही, बदइंतजामी और नाकामी जनता के लिए बनी जानलेवा Health System Crises : लचर इन्फ़्रास्ट्रक्चर में झूलते सरकारी अस्पताल....

चित्र

ऊधम सिंह नगर जिले में अब रात को लाॅकडाउन, दिन और रात में सख्ती बरतने के डीएम ने दिए अफसरों को निर्देश, प्रतिबंधों का उल्लंघन जनता को भारी पड़ेगा

चित्र
रूद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) 15 अप्रैल। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने कलक्टेªट सभागार में कोविड-19 से सम्बन्धित नोडल अधिकारियों के साथ प्रदेशो में कोरोना के मामलों में हो रही लगातार बढोत्तरी के दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में तैयारियो की समीक्षा बैठक ली। उन्होने नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये पहले से भी अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में आने वाले लोगों से कोविड-19 से सम्बन्धित गाईड लाइनों का पालन अनिवार्य रूप से कराये। उन्होने अधिकारियो को निर्देश देते हुये कहा कि पूर्व में कोविड-19 संक्रमण के दोरान अधिकारियो को जो दायित्व सांैपे गये थे उन दायित्वो को पुनः गम्भीरता से लेते हुये निर्वहन करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही प्रकाश में आयी तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने-अपने स्तर पर कोविड-19 संक्रमण की रोक-थाम हेतु सभी तैयारिया पूर्ण कर ले ताकि...