पंजाब सरकार किसानों के साथ, राज्य में प्रदर्शन से बचें, केंद्र पर दबाव बनाएं, किसानों से बोले कैप्टन अमरिंदर, डाॅ. अंबेडकर के नाम काॅलेज का शिलान्यास
होशियारपुर, 13 सितंबर। भारत के संविधान के निर्माता भारत रत्न डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से बनने वाले काॅलेज का शिलान्यास करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने किसान यूनियनों को कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेश में रोष प्रदर्शन न करने की अपील करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर पंजाब की बजाय केंद्र सरकार पर दबाव बनायें। चब्बेवाल के गांव मुखलियाणा में 13.44 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सरकारी कालेज नींव रखकर मुख्यमंत्री अमरिंदर ने कहा कि पंजाब के लोग तो पहले ही इस मसले के समर्थन में किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं इसलिए प्रदेश में प्रदर्शन करने से गुरेज करना चाहिए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदर्शन किसी भी तरह से प्रदेश के हित में नहीं हैं क्योंकि इससे प्रदेश की आर्थिक तरक्की पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की विधानसभा में इन कानूनों को रद्द कर दिया गया है और इनके स्थान पर प्रदेश सरकार अपने कृषि कानून पास कर चुकी है, जिनको राज्यपाल की सहमति के लिए भेजा गया था परंतु यह बहुत दुख की बात है कि राज्यपाल की ओर से इनको भारत के राष्ट्रपति क...