जनता त्रस्त, सरकार मस्त ! जनता की बदहाली ही सरकार को भा रही !
नयी दिल्ली। बेरोजगारी, बदहाली, महंगाई से भारत की जनता परेशान है लेकिन सरकार मजे में है, मस्त है। जनता की बर्बादी में ही उसे सुख मिल रहा लगता है। जनता की तकलीफें कम करने की कोशिशें करती तो वह कहीं से लग नहीं रही, उलटे वह जनता की परेशानियों की चर्चा से बचने का भरपूर प्रयास कर रही है। राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को संसद भवन परिसर के बाहर संवाददाताओं से कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच गयी है और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सदन में चर्चा कराने का सरकार से आग्रह कर रही है लेकिन उनकी इस मांग को ठुकरा दिया गया है। सरकार महंगाई पर चर्चा से भाग रही है। उनका कहना था कि सदन में उनकी मांग नहीं माने जाने के बावजूद कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगी।
कर्नाटक से राज्य सभा सदस्य कांग्रेस नेता खड़गे ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है और विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सदन में जनता की समस्या को रखना चाहता है लेकिन सरकार ने इस पर चर्चा कराने से मना कर दिया है। विपक्ष देश की बिगड़ती स्थिति को सदन में रखना चाहता है और उससे सरकार को अवगत कराना चाहता है, इसलिए सरकार को कांग्रेस की मांग को स्वीकार करते हुए सदन में महंगाई पर चर्चा कराने की अनुमति देनी चाहिए।
खड़गे ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत आम लोगों की पहुंच से बाहर है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को रसोई गैस का सिलेंडर देने की बात करने वाली मोदी सरकार आए दिन रसोई गैस की कीमत बढ़ा रही है जिससे लोगों के घर का बजट बिगड़ रही है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं और इस महंगाई को लेकर जनता में आक्रोश है।
Mapanna Mallikarjun Kharge Indian (Indian national Congress) politician Member of Parliament Rajya Sabha from Karnataka and Leader of the Opposition of Rajya Sabha from 16 February 2021 He is the former Minister of Railways and Minister of Labour and Employment in the Government of India
सम्मानित साथियों सादर अभिवादन !
आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें।
गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए:
https://loknirnay11.blogspot.com
https://bharatiduniya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।
जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें