डीजल-पैट्रोल के जरिये ऐसे जनता को लूट रही सरकार Indian Government looting such people through diesel-petrol
नई दिल्ली। पिछले कई सालों से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल अर्थात कच्चे तेल की कीमत कम रही हैं, तब भी हमारे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती ही रहीं। आप जानते हैं कि आखिर क्या कारण है इसका ? कैसे आप तक पहुंचते-पहुंचते पेट्रोल-डीजल की कीमत 3 गुना बढ़ जाती है? इससे सरकारों को कितना फायदा होता है? आप साफ-साफ यह समझ लीजिए कि सरकार डीजल-पैट्रोल पर बंपर टैक्स लगाकर अपने नागरिकांे को सीधे-सीधे लूट रही है। ध्यातव्य है कि भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है। विदेशों से आने वाले इस कच्चे तेल रिफाइनरीज में शोधित किया जाता है जिसमें से अलग-अलग प्रकार के उत्पाद निकलते हैं या कह सकते हैं कि बनाए जाते हैं। जैसे डीजल, पेट्रोल आदि। इस तरह कच्चा तेल इस्तेमाल के योग्य होकर तेल विपणन कंपनियों जैसे भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम इत्यादि के पास जाता है, यहां से ये अपना प्राॅफिट कमाते हुए डीजल, पैट्रोल आदि को पेट्रोल पंपों तक पहुंचाती हैं। जहां से यह उपभोक्ताओं को उपलब्ध होता है। पेट्रोल पंप वाले तेल की कीमत में अपना कमीशन और केंद्र तथा संबंधित राज्...