अदा शर्मा को क्यों पार्टी, फंक्शन से ज्यादा जंगल पसंद, जानवरों से घिरे रहना अच्छा लगता है

मुंबई। अभिनेत्री अदा शर्मा का कहना है कि इंसानों से ज्यादा उन्हें जानवरों से घिरे रहना पसंद है। अदा आगे कहती हैं कि ये बिल्कुल भी जटिल नहीं होते हैं और इनके साथ भावनाओं को साझा करना आसान रहता है। अदा ने बताया, मैं हमेशा से ही इंसानों से ज्यादा जानवरों संग सहज महसूस करती हूं। मुझे पार्टी में जाना या अनजान लोगों के बीच में रहना पसंद नहीं है। लेकिन इसी जगह मुझे किसी जंगल में छोड़ आइए, मुझे घर जैसा महसूस होगा। जानवर जटिल नहीं होते हैं और इनसे घुलना-मिलना भी आसान होता है। वे क्षण में अपनी जिंदगी को जीते हैं। अदा ने हाल ही में एक घायल पंछी को रेस्क्यू कर उसे ट्विटर का नाम दिया। हैदराबाद के पास स्थित एक जंगल के पेड़ से गिरकर यह पक्षी घायल हो गई थी। अदा यहां अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं और इसी दौरान उन्होंने इसे बचाया। अभिनय की बात करें, तो अदा हाल ही में अभिनेत्री अनुप्रिया गोएनका संग शॉर्ट फिल्म चूहा बिल्ली में नजर आईं। उन्होंने पांच नई तेलुगू फिल्मों को साइन करने की बात कही है। Indian bollywood film actress Adah Sharma who mainly appears in Hindi and Telugu-language films. Sharma, after finishing her schooling, made her acting debut with a leading role in the 2008 Hindi language horror film 1920, a box office success सम्मानित साथियों सादर अभिवादन ! आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें। गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https://loknirnay11.blogspot.com https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर। जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England