संदेश

जून, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भूमि पेडनेकर ने क्या खाने की इच्छा जताई ? What did #Bhumi Pednekar want to eat? Badhaai Do

चित्र
मुंबई। आपकी कोई भी गतिविधि दूसरों के आकर्षण की वजह हो सकती है। ऐसा तब ज्यादा होता है जब आपको जानने वाले बहुत हों। सेलेब्रेटी के बारे में बहुत जानना चाहते हैं। इसलिए वे भी अपनी छोटी-छोटी गतिविधियां भी प्रायः शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह बहुत हो गया है कि आप मिनटों में लाखों लोगों तक अपनी पहुंच और अपने काम की जानकारी दे सकते हैं। यही मीडिया के लिए भी खबर हो सकती है। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने रविवार को एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वह फ्रेंच फ्राइज खाने के बारे में सोच रही हैं। भूमि ने इंस्टाग्राम पर अपना मूड शेयर किया। तस्वीर में वह लेंस के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। फ्लोरल आउटफिट में सजे कैमरे की तरफ वह निहार रही हैं और न्यूड मेकअप लुक में फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा सोच रही हूं (फ्राइज इमोजी) हैशटैग संडे हैशटैग मूड हैशटैग लव। अभिनेत्री ने हाल ही में घोषणा की कि वह आगामी फिल्म रक्षा बंधन में अक्षय कुमार के साथ अभिनय करेंगी। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। राजकुमार राव के साथ उनकी बधाई दो और विक्की कौशल के साथ मिस्टर लेले भी रिलीज...

चुंबन लेते पकड़े गये इस्तीफा दे चुके ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री की गिरफ्तारी के लिए जनता सड़कों पर People take to the streets for the arrest of the British Health Minister who has been caught kissing

चित्र
लंदन। जनता कोरोना और लाॅकडाउन, अल्प आय के कारण त्रस्त रही और ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री अपनी महिला सहकर्मी के साथ अपने आॅफिस में इश्क फरमाते पाए गये। इससे जनता गुस्सा हो उठी है। मांग की जा रही है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने देश का बहुत नुकसान किया है। महामारी के बीच ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक को अपनी सहयोगी से अफेयर और उनके करीब जाना महंगा पड़ गया। इसके बाद हैनकॉक को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया। दरअसल, हैनकॉक द्वारा कोविड-19 के नियम तोड़ने पर देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गया है। 30 हजार लोग सड़कों पर हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने देश को धोखा दिया है। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस मामले में पुलिस 10 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भेजे इस्तीफे में हैनकॉक ने लिखा- ‘महामारी में लोगों ने जितनी कुर्बानियां दीं, उन्हें देखते हुए अगर हम उनके साथ कुछ गलत करते हैं तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम ईमानदार रहें। 42 वर्षीय हैनकॉक की शादी को 15 साल हो चुके हैं। उनकी पत्नी मार्था के साथ उनके तीन बच्चे भी हैं। ब्रिटेन के...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू बोले, भाषाओं के संरक्षण के लिए जनांदोलन Vice President M Venkaiah Naidu said, people's movement for the protection of languages

चित्र
नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भाषाओं के संरक्षण के लिए जनांदोलन की जरूरत बताई है। नायडू ने कहा है कि हमारी भाषा परंपराओं के लाभों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए, आज सरकार के प्रयासों के साथ ही, अपनी भाषाओं के संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन की आवश्यकता है। कई पीढ़ियों और भौगोलिक क्षेत्रों के निवासियों को आपस में जोड़े रखने में भाषा की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए, उपराष्ट्रपति ने भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं को संरक्षित, समृद्ध और प्रचारित करने के लिए एक ठोस प्रयास करने का आह्वान किया। छठे वार्षिक राष्ट्रेतर तेलुगू समाख्या सम्मेलन में बोलते हुए, नायडू ने सुझाव दिया कि तेलुगु भाषा के लिए और हमारी स्थानीय परंपराओं के पुनरोद्धार के लिए तेलुगू लोगों को एक साथ आना चाहिए। उपराष्ट्रपति नायडू ने सलाह दी कि यह प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अन्य भाषाओं और संस्कृतियों को कम किए बिना अपनी मातृभाषा को संरक्षित करे और बढ़ावा दें। नायडू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 की परिकल्पना के अनुसार प्राथमिक शिक्षा को अपनी मातृभाषा में होने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। उन्हो...

शाहजहां - मुमताज की बहू बिल्किस का मकबरा पर्यटकों के लिए 50 साल बाद फिर खोला Shah Jahan - Tomb of Mumtaz's daughter-in-law Bilkis reopened for tourists after 50 years

चित्र
भोपाल। शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज की बहू बिल्किस जहां के मकबरे को 50 साल बाद फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। 389 साल पुरानी ईरानी स्थापत्य कला को देखने के लिए पर्यटकों के लिए शुक्रवार को खोला गया। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि इसकी मरम्मत कर मकबरे का पुराना स्वरूप लौटाया जाएगा। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 389 साल पहले उतावली नदी और ताप्ती नदी तट के बीच बिल्किस जहां का मकबरा बनाया गया था। करीब 600 वर्गफीट में मकबरे का निर्माण किया गया है। इसके जर्जर होने के कारण 1970 में केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने इसे बंद कर दिया था। पर्यटन और पुरातत्व समिति सदस्य कमरूद्दीन फलक और मोहम्मद नौशाद ने मकबरा खुलवाने की मांग की थी। कलेक्टर प्रवीणसिंह ने एडीएम शैलेंद्र सोलंकी को मामला सौंपा। बताया जाता है कि एडीएम सोलंकी ने केंद्रीय पुरातत्व सहायक संरक्षक विपुल मेश्राम से इस संबंध में वार्ता कर जरूरी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बताया कि मकबरे की मरम्मत कराकर केमिकल से धुलाई की जाएगी। इससे मकबरे का पुराना स्वरूप लौटेगा। बहुत जल्द यहां पक्का रोड बनाया जाएगा। इससे पर्यटकों को आवाजाही में सुविधा हो...

#सैक्स वर्कर्स की कमाठीपुरा में शालीन भनोट ने दुर्दशा देखी, 50 रुपये में जिश्म बेचने को मजबूर Shaleen Bhanot saw the plight of sex workers in Kamathipura, forced to sell body for Rs 50

चित्र
मुंबई। कमाठीपुरा इलाके में सेक्स वर्कर्स की मदद करने के लिए पहुंचे शालीन भनोट सैक्स वर्कर्स की दुर्दशा देखकर दंग रह गये। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। सैक्स वर्कर्स की मदद के इस काम की प्रेरणा के लिए शालीन ने सोनू सूद को धन्यवाद दिया, इसी वजह से वे इन औरतों की मदद के लिए आगे आए जो खुद को महज 50 रुपए के लिए भी बेचने तैयार रहती हैं। शालीन ने यह भी बताया कि उनमें से कई के पास मास्क या स्वच्छता उत्पादों जैसी बेसिक चीजें भी नहीं हैं। शालीन ने अपनी पोस्ट में लिखा है, जैसे ही मेरी कार मुंबई के शापित कमाठीपुरा की छोटी गलियों में घुसी मेरा मन अचानक उजाड़ और बेहाल हो गया। दूसरे लॉकडाउन के दौरान मैं बेचैन था, मैं कुछ अच्छा करना चाह रहा था। हम जिसे कलयुग कहते हैं उसमें उदारता और मानवता की कोई कमी नहीं है। लोग पहाड़ों पर जाकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद जो एक मसीहा बनकर सामने आए हैं उन्होंने ही हमें इस राह पर चलने की प्रेरणा दी है। शालीन ने बताया, मैंने रिसर्च की और पाया कि कैसे हमारे रेड लाइन एरिया में किसी का ध्यान नहीं जाता। मैं एक सोशल वर्कर के जरिए उन तक ...

Ayodhya Me Lut Rahi Lanka ? // अयोध्या में लुट रही लंका ? राम नाम पर लगातार हो रही लूट, धर्म के नाम पर लोगों की आंखों पर पट्टी

चित्र

उफ्फ ! विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्री ब्रिटनी ने पिता पर लगाए संगीन आरोप, चल रहा ब्रिटनी को मुक्त करने का अभियान Oops! World famous actress Britney made serious allegations against her father, the campaign to free Britney is going on

चित्र
लाॅस एंजेल्स। दुनिया भर में अपने गीत, संगीत, प्रस्तुति और खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपनी गार्जियनशिप यानी संरक्षण को लेकर कोर्ट के सामने चौंकाने वाला बयान दिया है। करीब 13 साल से ब्रिटनी अपने पिता जेम्स पी स्पीयर्स के संरक्षण में हैं। बताया जाता है कि ब्रिटनी के पिता ही उनके काम-काज से जुड़े निर्णय लेते हैं। ब्रिटनी ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स की अदालत से कहा कि उनके इस अपमानजनक संरक्षण को खत्म किया जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटनी अपने पिता के संरक्षण में नहीं रहना चाहती हैं। उनका ये मामला अब अमेरिका में एक अभियान की शक्ल ले चुका है और ये पूरी दुनिया में फैल रहा है। इसे फ्री ब्रिटनी मूवमेंट का नाम दिया गया है। इस मूवमेंट को भारत की अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी समर्थन दिया है। ब्रिटनी ने अदालत में जज को बताया, पिछले 13 साल से उन्हें जबरदस्ती ड्रग्स दी गई। उनकी इच्छा के विरुद्ध काम करने को मजबूर किया गया। इतना ही नहीं उन्हें बर्थ कंट्रोल डिवाइस अपने शरीर से हटाने से भी रोका गया। मैं इस गार्जियनशिप में तिरस्कार में हूं। मैं चकित हूं और तनाव में हूं। मैं अपन...

जन संघर्ष मंच हरियाणा, समतामूलक महिला संगठन ने किसान आंदोलन के समर्थन में किया प्रदर्शन, सरकार से की पांच मांगें Jan Sangharsh Manch Haryana, egalitarian women's organization demonstrated in support of the farmers' movement, made five demands from the government

चित्र
गोहाना (रोहतक)/टीकरी बाॅर्डर दिल्ली। जन संघर्ष मंच हरियाणा और समतामूलक महिला संगठन ने सात महीनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बॉर्डरों पर आन्दोलनरत किसानों की माँगों के समर्थन में टीकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन किया तथा धरने में भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों का कहना था कि सारे देश के मेहनतकशों,छात्रों, नौजवानों तथा दुनिया भर के इन्साफ पसन्द लोगों के विरोध के बावजूद भारत की केन्द्र सरकार काले कृषि कानूनों को लागू करने पर आमादा है। साफ है कि मोदी सरकार चन्द कॉरपोरेट घरानों की कठपुतली बनी हुई है और करोड़ों गरीब देशवासियों की जिन्दगी तबाह करने पर तुली है। सरकार की निष्ठुरता से इस दौरान 520 से ज्यादा आन्दोलनकारियों की जानें गई हैं।किसानों की बिल्कुल जायज मांगें मानना तो दूर तानाशाह केन्द्र सरकार इस आन्दोलन को बदनाम करने तथा तोड़ने के तरह-तरह के हथकण्डे अपना रही है। संगठन के सदस्यों ने गैरजिम्मेदार केन्द्र सरकार के खिलाफ विक्षोभ जाहिर कर उसे चेताया कि यदि जल्द किसानों की न्यायसंगत मांगें नहीं मानी गई तो भूखों मर रही देश की मेहनतकश जनता भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों को धूल चटा देगी।...

Shilpa Shetty suggested posture for quick relief in Corona कोरोना में जल्द राहत के लिए #शिल्पा शेट्टी ने सुझाया आसन

चित्र
मुंबई। पहले योग के जरिये बाबा रामदेव ने अपनी खूब ब्रांडिंग की। 2015 से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम नेता, सेलेबे्रटी और दूसरे धंधेबाज अपनी ब्रांडिंग कर रहे हैं। योग के बहाने सिने जगत के सितारे भी अपना खूब प्रचार कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री और योग उत्साही शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल मीडिया पर एक ऐसे आसन का सुझाव दिया, जो कोविड से जल्द ठीक होने में मदद करते हैं। शिल्पा (@Shilpa Shetty) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भ्रामरी प्राणायाम करती नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा सांस लें.. यह शरीर का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। सही सांस लेने से अंगों को ऑक्सीजन प्रदान करने की अनुभूति से लेकर पाचन तक, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए मदद मिलती है.. तो विश्व योग दिवस पर, आइए भ्रामरी प्राणायाम से अभ्यास करके शुरू करें। शिल्पा ने बताया, यह गुनगुनाती आवाज, ओम के कंपन के माध्यम से 15 प्रतिशत तक ज्यादा नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पन्न करने में मदद करता है। यह बदले में कोविड -19 से जल्दी ठीक होने और उपचार में मदद करता है। आज कुछ म...

Prime Time With Ravish Kumar: UAPA का अफ़साना- फंसाना, डराना और सताना-- अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर जनता से ज्यादती कर रही केंद्र और राज्य सरकारें

चित्र

साइबर धमकी पर क्रिसी टेगेन की सफाई #Chrissy Teigen's Clarification on Cyberbullying! #American model and television personality

चित्र
मुंबई। बहुत प्रसिद्ध अमेरिकी मॉडल और टेलीविजन हस्ती क्रिसी टेगेन मॉडल कर्टनी स्टोडेन और डिजाइनर माइकल कॉस्टेलो सहित कई लोगों द्वारा साइबर धमकी का आरोप लगाने के लिए चर्चा में रही हैं। जबकि टीजेन ने अपने पिछले ट्वीट्स के लिए एक विस्तृत सार्वजनिक माफी मांगी, रिपोर्टों ने सुझाव दिया कि वह एक बैठे साक्षात्कार में अपनी सच्चाई बताने के लिए तैयार थीं और दावा किया गया था कि ओपरा के साथ एक के बारे में आशान्वित थे। इस विवाद के बीच हाल ही में टीजेन ने पहली बार एलए में कदम रखा, ओपरा अफवाहों के बारे में उन्हें पपराजी द्वारा पूछताछ की गई और उन्होंने जवाब दिया। अफवाहों को संबोधित करते हुए कि वह मेघन मार्ले स्टाइल साक्षात्कार लेना चाहती थी, जैसा कि नॉटी बट नाइस पॉडकास्ट पर रिपोर्ट किया गया था, टीगेन ने कहा, मुझे ओपरा चीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है, ईमानदारी से। एंटरटेनमेंट टुनाइट के अनुसार, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह विनफ्रे के साथ कर्टनी स्टोडेन के साथ एक साक्षात्कार करेंगी, तो टीगन ने भी इसे हँसा दिया। डीएम के माध्यम से तीजन को धमकाने के माइकल कॉस्टेलो के दावों के बीच, क्रिसी के पति जॉन लीजे...

22 जून पुण्य तिथि पर विशेष #केदारनाथ अग्रवाल की कविता- जो जीवन की धूल चाट कर बड़ा हुआ है Special poem by Kedarnath Agrawal on 22nd June Punya Tithi - One who has grown up after licking the dust of life

चित्र
जो जीवन की धूल चाट कर बड़ा हुआ है तूफानों से लड़ा और फिर खड़ा हुआ है जिसने सोने को खोदा लोहा मोड़ा है जो रवि के रथ का घोड़ा है वह जन मारे नहीं मरेगा नहीं मरेगा जो जीवन की आग जला कर आग बना है फौलादी पंजे फैलाए नाग बना है जिसने शोषण को तोड़ा शासन मोड़ा है जो युग के रथ का घोड़ा है वह जन मारे नहीं मरेगा नहीं मरेगा। who grew up licking the dust of life fought the storms and then stood up one who digs gold and turns iron who is the horse of Ravi's chariot he won't die won't die One who has made fire by burning the fire of life A snake has become spread by spreading steel claws. The one who broke the exploitation has turned the rule who is the horse of the chariot of the era he won't die Won't die #kedarnath Agarwal #hindi poem #life आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you ! कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने वि...

जाह्नवी कपूर का कॉन्ट्रास्टिंग लेपर्ड प्रिंट बिकिनी बॉटम Jhanvi Kapoor Contrasting Leopard Print Bikini Bottom

चित्र
नई दिल्ली। बाॅनी कपूर और श्रीदेवी की बेटियों के फिल्मों में काम को लेकर कोई ज्यादा चर्चा नहीं होता। क्योंकि उनके द्वारा अभिनीति कोई उल्लेखनीय फिल्म आई नहीं है। करीब डेढ़ साल से तो फिल्म जगत में काम बहुत कम हो रहा है। ऐसे में बहुत से नये पुराने कलाकार अपनी दीगर गतिविधियों से ज्यादा मीडिया और लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। स्व. अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी एक्ट्रेस जाह्न्वी कपूर का लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसे आकर्षक रखते हुए, यंग एक्ट्रेस जाह्नवी चमकीले रंगों और बोल्ड रंगों में नजर आ रहीं है। सोशल मीडिया पर अपनी नवीनतम तस्वीरों में, जहान्वी कपूर मालदीव के बीच पर सूर्यास्त का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। जाह्न्वी (@Jhanvi Kapoor) ने उकाओ का व्हाइट बिकिनी टॉप पहना है साथ में कॉन्ट्रास्टिंग लेपर्ड प्रिंट बिकिनी बॉटम है। जाहन्वी गीले बालों के साथ सनसेट में एक एक आकर्षक पोज देती दिखाई दे रहीं है। फोटो शेयर कर जाहन्वी ने कैप्शन दिया, शायद हर धुंधले सूर्यास्त की आधी सुंदरता यह है कि वह कुछ समय के लिए दिखता है। मालूम हो कि जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर दोनों सोशल मीडिया पर काफ...

हसीन दिलरूबा तापसी पन्नू सस्पेंस और थ्रिलर के साथ Haseen Dilruba Taapsee Pannu with suspense and thriller

चित्र
मुंबई। सुपरिचित बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म हसीन दिलरूबा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तापसी पन्नू , विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे की आने वाली फिल्म हसीन दिलरूबा के ट्रेलर की शुरुआत होती है तापसी पन्नू से जो विक्रांत मैसी से पूछती हैं कि आपने दिनेश पंडित की किताब पढ़ी है? क्या लिखते हैं, छोटे-छोटे शहरों में बड़े-बड़े कत्ल करा देते हैं। पता ही नहीं चलता। इसके बाद तापसी के घर में विस्फोट होता है जिसमें विक्रांत की मौत हो जाती है। फिर इसके बाद पुलिस तापसी की पूछताछ करती हैं और उनकी जिंदगी के कई पहलुओं का खुलासा होता है। फिल्म हसीन दिलरूबा में तापसी पन्नू (@Taapsee Pannu) के प्रेमी के रूप में हर्षवर्धन राणे नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच कई लव मेकिंग सीन हैं। हसीन दिलरूबा सस्पेंस और थ्रिलर से भरी है। हसीन दिलरूबा पहले थिएटर पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर देश में कोरोना बंदिशों के चलते सिनेमा और जनता की बदहाली के कारण फिल्म को ओटीटी का सहारा लेना पड़ा। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 02 जुलाई को रिलीज होगी।फिल्म को विनिल मैथ्यू ने निर्देशित किया है। Mumbai. The trailer of famous Bollywood ac...

अविका गोर ने कजाकिस्तान की फिल्म में अभिनय किया Avika Gor starred in Kazakhstan film

चित्र
मुंबई। जानी-मानी टीवी अभिनेत्री अविका गोर इन दिनों तुर्की में एक कजाख फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। अभिनेत्री ने कहा कि सुरम्य लोकेशन में फिल्मांकन के दौरान उनके पास श्रेष्ठ समय था। अविका ने कहा, फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आया। तुर्की में मेरा एक श्रेष्ठ समय था। यह मेरी पहली कजाकिस्तान फिल्म है। सेट में सभी ने मेरा बहुत ख्याल रखा और जब हम शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने मुझे बहुत कुछ दिखाया। यह फिल्म अत्यधिक अपेक्षित है । अभिनेत्री अविका गोर ने कहा कि हम रिलीज की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही सामने आएगी। महान मेजबान होने और पूरी शूटिंग में मेरी मदद करने के लिए मेरे अल्पामी और नूरलान कोयानबायेव (निर्माता) को खास धन्यवाद। जानकारी के अनुसार, फिल्म में अविका ने खुद का किरदार निभाया है। यह एक कॉमेडी प्रोजेक्ट है। फिल्म जल्द ही रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। तुर्की के अभिनेता कादिर डोगुलु भी इस परियोजना का हिस्सा हैं। मालूम हो कि अविका गोर बचपन से अभिनय कर रही हैं। इन्होंने कलर्स के बालिका वधु धारावाहिक से अपने अभिनय की शुरुआत की थी और बाद में इन्होंने ससुराल सिमर का में रो...

योगी, मोदी की नीतियों पर जमकर तंज कसे व्यंग्य कवि संपत सरल ने... Laut Ke Jogi Lucknow Ko Aaye // लौट के जोगी लखनऊ को आए

चित्र

अपनी समझ को दुरुस्त करने के लिए संपत सरल को सुनिये Nagade Ko Iktare Ki Chunauti // नगाड़े को इकतारे की चुनौती

चित्र

नोट छापने से बच सकती है इकॉनमी ! जब जनता के पास पैसा होगा तो वह खर्च करेगी, कारोबार बढ़ेगा, महंगाई घटेगी, विकास होगा

चित्र

Crime : संत रूपी राक्षस #आसाराम के हर झांसे को नाकाम करती #राजस्थान सरकार अपढ़ तो ठीक, लेकिन पढ़े-लिखे लोग भी क्यों व्यभिचारी, भ्रष्ट, हत्यारे बाबाओं के चक्कर पड़ते हैं

चित्र

हास्य-व्यंग्य कवि #संपत सरल ने #मोदी की जमकर वाट लगाई DILLI-LUCKNOW ME KHO-KHO, KABADDI // दिल्ली-लखनऊ में खो-खो, कबड्डी

चित्र

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लैब में कोरोना वायरस के विकास को नकारा

चित्र
मॉस्को। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के रूसी वायरोलॉजिस्ट और विशेषज्ञ दिमित्री लवोव ने कहा कि कोविड-19 की कृत्रिम उत्पत्ति पर चिंता का कोई महत्व (वैल्यू) नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस मुख्य रूप से चमगादड़ से जुड़े वायरस हैं। कोई व्यक्ति या तो उस कमरे में संक्रमित हुआ हो सकता है, जहां किसी चमगादड़ ने रात बिताई होगी या फिर ऐसी एक गुफा में, जहां चमगादड़ आमतौर पर बड़ी संख्या में रहते हैं। लगातार पूरी दुनिया में इस पर बहस चल रही है कि चीन के वुहान की वैज्ञानिक प्रयोगशाला से कोरोना वायरस निकला है। लेकिन इस तरह की बातों को डब्ल्यूएचओ और तमाम सारे वैज्ञानिक खारिज करते रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिकों के एक वर्ग का मानना है कि हो सकता है कि वायरसों का अध्ययन किया जा रहा हो, जो कि वुहान लैब में भी होता है और दुनिया में और देशों की लैब्स में भी प्रयोग चलते रहते हैं। लेकिन वुहान लैब से कोरोना वायरस के निकलने या वहां उसके विकसित करने के सबूत नहीं मिले हैं। आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you ! कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्य...

जब कोविड से जीत कर 75 वर्षीय महिला घर पहुंची तो पता चला उनके बेटे के साथ उनका अंतिम संस्कार हो चुका है

विजयवाड़ा। भारत में कोरोना काल के करीब 15 महीने में यह अनेक बार देखने में आया कि अस्पताल में मृत व्यक्ति की लाशें परिजनों के अलावा किसी अन्य को दे दी गईं। कई अस्पतालों में परिजन अपना मरीज ढंूढते रह गये लेकिन मरीज न जिंदा मिला न बाॅडी मिली। आंध्र प्रदेश में 75 वर्षीय एक कोविड पीड़ित महिला अपने घर लौटी तो पाया कि उसके परिवार ने गलती से किसी दूसरी महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। यह घटना बुधवार को कृष्णा जिले के जग्गैयापेट कस्बे में हुई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्रिश्चियनपेट इलाके की गिरिजाम्मा नाम की महिला कोविड से संक्रमित हो गई थी। उसे 12 मई को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसका पति गदय्या घर लौट आया। पति 15 मई को उसकी हालत जानने के लिए अस्पताल गया तो पाया कि गिरिजाम्मा अपने बेड से गायब थी और अस्पताल के कर्मचारियों ने उसके पति से कहा कि उसे दूसरे वार्ड में भेज दिया गया है। अस्पताल के सभी वाडरें की अच्छी तरह से जांच करने के बाद भी गदय्या गिरिजाम्मा का पता लगाने में असफल रहे। अंत में, अस्पताल के कर्मचारियों ने गदय्या से कहा कि वह अपनी पत्नी को शव...

#परिणीति चोपड़ा कहिन, हर कोई केवल लैंडमार्क फिल्में या शो देख रहा है, क्यों ?

चित्र
मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिजिकल फिटनेस पर काफी ध्यान देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बीते बुधवार को जिम से एक इंस्टाग्राम वीडियो अपलोड किया, जिससे प्रशंसकों को उनके कसरत करने के स्टाइल की एक झलक मिल सके। चोपड़ा वीडियो में हैवीलिफ्टिंग (अधिक वजन उठाना) करती दिखाई दे रहीं हैं। चोपड़ा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, अभी के लिए हैवीलिफ्टिंग। कार्डियो इंतजार कर सकता है। अभिनेत्री ने इसके साथ ही हैशटैग वर्किंग ऑन माय फॉर्म का उपयोग भी किया। अभिनेत्री, जो जल्द ही रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ एनिमल में दिखाई देंगी, ने पहले कहा था कि उन्होंने ऐसे प्रोजेक्ट्स को चुनना शुरू कर दिया है, जो एक अच्छे तरीके से मजबूत कंटेंट से जुड़े हुए हैं। भारतीय सिने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा, मैंने उन प्रोजेक्ट्स की ओर रुख किया है, जिनमें मजबूत कंटेंट हैं, क्योंकि मुझे एहसास हुआ है कि मेरे सहित मेरे आसपास हर कोई केवल लैंडमार्क फिल्में या शो देख रहा है। इसलिए किसी और को कुछ औसत क्यों देखना चाहिए। आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you ! कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रह...

इसराइली जनता को मिलेगी नेतन्याहू के कुशासन से आजादी ? एकजुट विपक्ष ने दिखाया बाहर का रास्ता

चित्र
तेल अवीव। उम्मीद है कि इजरायल में सपरिवार भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर आरोपों से घिरे बेंजामिन नेतन्याहू के लंबे कुशासन से जनता को मुक्ति मिल जाएगी। इजराइल के विपक्षी नेता यायर लैपिड ने घोषणा की है कि गठबंधन सरकार बनाने के लिए एक समझौता किया गया है, जो देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू के 12 साल के शासन को समाप्त कर देगा। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यमार्गी लैपिड और अति राष्ट्रवादी नेफ्ताली बेनेट का यह बयान 23 मार्च के चुनावों के मद्देनजर एक नया शासी गठबंधन बनाने को लेकर बुधवार आधी रात को आया। विपक्षी दलों के पास बुधवार आधी रात तक का ही समय था । इसी समयसीमा के खत्म होने से 35 मिनट पहले ही लैपिड ने राष्ट्रपति रोएवन रिवलिन को एक ईमेल लिखकर अपना गठबंधन सरकार बनाने के बारे में सूचित किया। राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन के कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लैपिड ने राष्ट्रपति को सूचित किया कि वह सरकार बनाने में सक्षम हैं। इस गठबंधन सौदे के तहत यश अतीद की मध्यमार्गी पार्टी के नेता लैपिड और यामिना की राष्ट्रवादी पार्टी के नेता बेनेट प...

#Akhilesh Yadav Say, कोरोना मरीजों के बिलों के भुगतान का विवरण सार्वजनिक करे योगी सरकार ? सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की दुर्गति यूपी में हुई

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य-चिकित्सा की बदहाली पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना का इलाज कराने वाले मरीजों के बिलों के भुगतान का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। मालूम हो कि प्रचार में करोड़ों रुपये खर्च कर योगी यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश ने कोरोना संक्रमितों की बड़ी मदद की है। जबकि ऐसे दस्तावेजों के अंबार लगे हैं कि अस्पतालों में जगह नहीं, बेड, आॅक्सीजन, दवा और देखभाल के अभाव में हजारों लोग मर गये। हजारों शवों को अंतिम संस्कार भी नसीब नहीं हुआ। जितनी दुगर्ति यूपी में कोरोना मरीजों की हुई है उतनी देश में शायद ही कहीं हुई हो। अखिलेश यादव ने गुरूवार को ट्वीट किया उप्र की भाजपा सरकार ने बड़े जोर शोर से प्रचारित किया था कि वो कोरोना के प्राइवेट इलाज का खर्चा देगी। अब भाजपा सरकार बताए कि अभी तक जनता के कितने बिलों का भुगतान किया है. भाजपा सरकार जनता के सामने आँकड़े रखे। सपा अध्यक्ष ने सरकार से ब्लैक फंगस के भी मुफ्त इलाज कराने की घोषणा करने की मांग की। उन्होने लिखा साथ ही सरकार ब्लैक फंगस के भी म...

शिवसेना सांसद #प्रियंका चतुर्वेदी की मांग, विदेश जाने वाले छात्रों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था सुनिश्चित करें

चित्र
नई दिल्ली। पूरे देश में वैक्सीन को लेकर हाय-तौबा मची हुई है। जनवरी फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार और पार्टी के लोग खूब ढिंढोरा पीट रहे थे कि वह दुनिया को वैक्सीन देकर मानवता की सेवा कर रहे हैं। इसकी पोल बाद में खुली जब पता चला कि अपने देश के लिए वैक्सीन बहुत ही कम रखी गई। जो दवा विदेश भेजी गई उसकी बुकिंग पिछले साल तमाम देशों ने एडवांस पैसा देकर करा ली थी। जब लोग रोजाना हजारों की संख्या में मरने लगे और चारों ओर से वैक्सीन-वैक्सीन का शोर होने लगा तो कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाले सीरम इस्टीट्यूट के अदार पूनावाला लंदन भाग गये। उनका कहना था कि भारत के प्रभावशाली लोगों ने उन्हें धमकियां दी थीं और वे जान बचाने के लिए भारत से निकले हैं। इसके बाद सरकार ने बहुत आलोचना होने पर राज्यों को ऊपर यह जिम्मा डाल दिया कि वैक्सीन का खुद इंतजाम करें। जबकि यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी थी। शिवसेना की राज्य सभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर विदेश जाने वाले छात्रों के टीकाकरण के गैप को कम करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र ने आगे की पढ़ाई के ...

एलडी भट्ट चिकित्सालय काशीपुर का निरीक्षण कर डीएम रंजना ने दिए मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश

चित्र
काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 02 जून। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय काशीपुर का निरीक्षण कर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार के लिए की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने आरटीपीसीआर कक्ष का निरीक्षण करते हुये वहां वितरण की जा रही दवाई किट देख कर सम्बन्धित को निर्देश दिये कि जांच कराने वाले सभी लोगों को किट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस दौरान चिकित्सालय में बन रहे आॅक्सीजन प्लांट, आॅक्सीजन पाईप लाइन का भी निरीक्षण कर सीएमओ को आॅक्सीजन प्लांट को शीघ्र गुणवत्ता, समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। डीएम रंजना ने चिकित्सालय में 13 वैड का आईसीयू वार्ड प्रशासन व नैनी पेपर मिल के सीएसआर के तहत बनाया जा रहा है जिसको लेकर जिलाधिकारी ने सम्बनिधत अधिकारी को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा कोविड संक्रमण से पीड़ित मरीजों के तिमारदारों से भी बात करते जाना कि उपचार ठीक से मिल रहा है अथवा नहीं। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने सम्बन्धित सीएमएस डाॅ. अमरजीत साहनी को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाल...

क्या जानबूझ कर लाखों लोग मरवाए गये, इसलिए संख्या छुपाई जा रही है ? Prime Time With Ravish Kumar: Are India's COVID Deaths Higher Than Offic...

चित्र

Akhilesh Say, यूपी में तबाह जनता तड़प रही, मर रही, राहत के बजाय, योगी-भाज...

चित्र