13 से 16 मार्च तक बंद रहेंगे बैंक ! बैंक, नौकरी, अर्थव्यवस्था बचाने को बैंक कार्मिक कर रहे 15-16 को हड़ताल
चेन्नई। आपका शनिवार 13 मार्च से मंगलवार 16 मार्च तक बैंक में कोई काम नहीं हो पाएगा। क्योंकि सरकारी क्षेत्र की (सार्वजनिक) बैंक यूनियन्स के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच सुलह बैठक के बाद कोई नतीजा न निकलने पर अब करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के सरकार के फैसले के खिलाफ 15-16 मार्च को हड़ताल करेंगे। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ एआईबीईए के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने जानकारी दी कि बैंक यूनियनों और केंद्रीय वित्त मंत्रालय के बीच 4, 9 और 10 मार्च को हुई सुलह बैठक विफल रही।
मालूम हो कि 13 मार्च को माह का दूसरा शनिवार है इसदिन बैंक की छुट्ठी रहती है और अगला दिन रविवार है जिसकी छुट्टी हमेशा रहती है। 15 और 16 मार्च सोम तथा मंगल को बैंक कार्मिक हड़ताल करेंगे।
यूनियनों की ओर से प्रेस को जारी बयान के अनुसार,, अगर सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने पर सहमत हो जाती है तो वे अपनी हड़ताल पर पुनर्विचार करेंगे। वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधि ऐसी कोई प्रतिबद्धता नहीं दिखा सके, इसलिए सुलह बैठक में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।
उल्लेखनीय है कि सरकार पहले ही कई बैंकों को खत्म कर उन्हें किसी अन्य बैंक में मिला चुकी है। अब बची-खुची बैंकों में से भी कई को वह अपने मित्र पूंजीपतियों को सौंपने की तैयारी कर चुकी है। इससे रोजगार, कारोबार और अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बैंक कर्मचारी अपनी नौकरियां बचाने के प्रयास कर रहे हैं। वर्तमान में कार्यरत कार्मिकों का तो जैसे-तैसे सेटलमेंट हो भी जाए लेकिन बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के अवसर लगातार कम हो रहे हैं। बैंकों की संख्या घटने से स्थानीय स्तर पर भी कारोबार और रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
प्रिंट या मीडिया में कैसे कॅरियर बनाएं ? How to make a career in print or Digital / Social media ?
How to work in the press or media and make money? How to earn income by publishing your newspaper or magazine? How to run YouTube channel and earn money? How to income by creating and running a blog or website? For all these information, contact- email: indianewview@gmail.com or whatsapp 7895143358
प्रेस या मीडिया में कैसे काम करें और पैसे कमाएं ? अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशित कर कैसे आमदनी करें ? यूट्यूब चैनल कैसे चलाएं और पैसा कमाएं ? ब्लाॅग या वेबसाइट बनाकर और चलाकर कैसे इनकम करें ? इन सबकी जानकारी के लिए संपर्क करें- ईमेल indianewview@gmail.com या व्हाट्सऐप 7895143358 पर
सम्मानित साथियों सादर अभिवादन !
आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें।
गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए:
https://loknirnay11.blogspot.com
https://bharatiduniya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।
जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें