मेरे करियर का सफर हर उस भारतीय जैसा है, जो समर्पण और कड़ी मेहनत से अपना नाम कमाना चाहता है: आयुष्मान खुराना

मुंबई। अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनके करियर का सफर हर उस भारतीय जैसा है, जिन्हें अपने लिए एक नाम की तलाश रहती है। आयुष्मान कहते हैं, यह जानना काफी विनम्रता भरा एहसास है कि देश के लोग मुझसे जुड़ाव अनुभव करते हैं। यह एक बहुत बड़ी प्रशंसा है क्योंकि मैं खुद को लोगों के ही बीच का मानता हूं और मेरे करियर का सफर हर उस भारतीय जैसा है, जो समर्पण और कड़ी मेहनत से अपना नाम कमाना चाहते हैं। खुराना का कहना है कि मैं दर्शकों की जिंदगी को पर्दे पर उकेरने का प्रयास करता हूं, उनकी अनोखी और प्रेरणादायक कहानियों को बयां करता हूं और सबको दिखाता हूं कि मेरे देश का दिल कहां है। मुझे लगता है कि लोगों को ये ही सारी बातें अच्छी लगती हैं और इन्हीं सबके साथ वे जुड़ाव महसूस करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England