सबसे ज्यादा एक्टिव ग्राहक एयरटेल के, वोडाफोन आइडिया ने जोड़े 28.6 लाख ग्राहक, लाॅकडाउन-कोविड ने टेलीकॉम को दिए बंपर कमाई के मौके
नई दिल्ली। यह तो सही है कि भारत में इंटरनेट यूजर्स जियो ने 2016 में अपना मुफ्त सिम और नेट डेटा देकर बढ़ाई। जियो ने अपने करोड़ों ग्राहक बना लिए। इसके कारण वोडाफोन, आइडिया, एयरटेल, बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियां मुश्किल में आ गईं। 2019 में तो ऐसा लग रहा था कि वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल आज बंद हुईं कि कल बंद हुईं। क्योंकि इनको को चार्ज सरकार को चुकाना था जो अरबों रुपये में था और मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था। लेकिन पिछले साल 22 मार्च से शुरु हुए लाॅकडाउन ने टेलीकॉम कंपनियों को नवजीवन दे दिया। टेलीकॉम कंपनियों ने लाॅकडाउन में जब लोग रोजी-रोटी, दवा, परिवहन और एक-एक पइसे को मोहताज थे, खूब कमाई की और इनके कारोबार लगातार बढ़े रहने के कारण भी पैदा हो गई। अब पढ़ाई, मीटिंग्स, तमाम तरह की सेवाएं आॅनलाइन बढ़ गईं। वर्क फ्राॅम होम भी बहुत बढ़ गया। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियों की बल्ले - बल्ले है। खैर... गुजरे जनवरी में पहली बार वोडाफोन आइडिया के वायरलेस ग्राहकों की संख्या में बढ़त दिखी है। इससे इसके ग्राहकों की संख्या 28.6 करोड़ हो गई है। ट्राई (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) द्वारा निर्गत आंकड़ों के मुताबिक, सेवा की गुणवत्ता के मामले में अग्रणी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने जनवरी में 59 लाख ग्राहक जोड़े हैं। एयरटेल पिछली 6 तिमाहियों से जियो से ज्यादा ग्राहक जोडने में सफल रही है। रिलायंस जियो ने महज 20 लाख ग्राहक जोड़े हैं।
कहने को जियो अभी भी नंबर वन टेलीकॉम कंपनी है। इसके कुल ग्राहकों की संख्या 41 करोड़ है। एयरटेल के कुल ग्राहकों की संख्या 34.46 करोड़ जबकि वोडाफोन के ग्राहकों की संख्या 28.6 करोड़ है। एक्टिव ग्राहकों के मामले में एयरटेल लगातार नंबर वन है। इसके पास 97.44 प्रतिशत या 33.48 करोड़ एक्टिव ग्राहक हैं। जियो के केवल 79 प्रतिशत या 32.45 करोड़ एक्टिव ग्राहक हैं। वोडाफोन आइडिया के पास 25.63 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। यह इसके कुल यूजर्स का 89.63 प्रतिशत है। ट्राई के मुताबिक हमारे यहां वायरलेस ग्राहकों की संख्या दिसंबर 2020 में 115.37 करोड़ थी। इस साल जनवरी में यह बढ़कर 116.34 करोड़ हो गई थी। टेलीफोन के कुल ग्राहकों की संख्या दिसंबर 2020 में 117.38 करोड़ रही है। जनवरी में यह 118.34 करोड़ रही है। मासिक आधार पर इसमें 0.84% की बढ़त दिखी थी। वायरलाइन कैटेगरी में जियो ने जनवरी में 196,437 ग्राहक जोड़े थे। इससे इसके वायरलाइन ग्राहकों की संख्या 29.5 लाख हो गई है। एयरटेल के पास वायरलाइन में 46.4 लाख ग्राहक हैं। मालूम हो कि आवाज और वीडियो की क्वालिटी के मामले में एयरटेल पहले की तरह आज भी बेहतर है।
प्रिंट या मीडिया में कैसे कॅरियर बनाएं ? How to make a career in print or Digital / Social media ?
How to work in the press or media and make money? How to earn income by publishing your newspaper or magazine? How to run YouTube channel and earn money? How to income by creating and running a blog or website? For all these information, contact- email: indianewview@gmail.com or whatsapp 7895143358
प्रेस या मीडिया में कैसे काम करें और पैसे कमाएं ? अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशित कर कैसे आमदनी करें ? यूट्यूब चैनल कैसे चलाएं और पैसा कमाएं ? ब्लाॅग या वेबसाइट बनाकर और चलाकर कैसे इनकम करें ? इन सबकी जानकारी के लिए संपर्क करें- ईमेल indianewview@gmail.com या व्हाट्सऐप 7895143358 पर
सम्मानित साथियों सादर अभिवादन !
आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें।
गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए:
https://bharatiduniya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।
जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें