भगत सिंह को याद करते हुए मजदूरों की गुलामी के नये श्रम कानूनों का विरोध Recalling Bhagat Singh opposing the new labor laws of slavery of laborers
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)उत्तराखण्ड। 23 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 90वें बलिदान दिवस पर श्रमिक संयुक्त मोर्चा द्वारा आज सिडकुल के नेस्ले-ब्रिटानिया चौक पर संकल्प दिवस मनाया गया और मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सिडकुल क्षेत्र की तमाम कंपनियों के मजदूर और यूनियने शामिल हुई।
आयोजन में वक्ताओं ने कहा कि अब से 90 साल पहले 23 मार्च, 1931 को अंग्रेजी हुक्मरानों से लड़ते हुए और मजदूर वर्ग के आजाद भारत का सपना लेकर भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव ने फांसी का फंदा चूमा था। वक्ताओं ने कहा कि उस दौर में अंग्रेज हुक्मरान मजदूरों के खिलाफ ट्रेड डिस्प्यूट बिल लाए थे, जिसके विरोध में भगत भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने असेंबली में बम फेंककर बहरे कानों तक अपनी आवाज को पहुंचाई थी। आज फिर जब मोदी सरकार 44 श्रम कानूनों को खत्म करके मजदूरों को बंधुआ बनाने के लिए चार श्रम संहिताएँ (लेबर कोड) लाई है, तो एक बार फिर गोरे अंग्रेजों की जगह पर कायम काले अंग्रेजों की सरकार के बहरे कानों तक आवाज पहुंचाने की जरूरत है। इसीलिए भगत सिंह को याद करते हुए आज प्रतिरोध सभा की जा रही है।
अमर शहीदों को माल्यार्पण करके उनकी याद को ताजा किया गया और उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए, मेहनतकश वर्ग के राज की स्थापना के लिए संघर्ष आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इसी के साथ सरकार से चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने की माँग बुलंद हुई। प्रतिरोध सभा में मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड वापस लेने, किसान विरोधी तीन काले कानूनों को रद्द करने व देश की संपत्तियों को बेचने और निजीकरण पर रोक लगाने तथा दमन रोकने की माँग के साथ 4 प्रस्ताव पारित हुए।
यहां कैलाश भट्ट इंकलाबी मजदूर केंद्र, मुकुल मजदूर सहयोग केंद्र, के के बोरा एक्टू दिनेश तिवारी श्रमिक संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष, दीपक सनवाल माइक्रोमैक्स, संजय सिंह बिट्रैनिया श्रमिक संगठन, दलजीत सिंह इंट्ररार्क मजदूर संगठन, चंदन सिंह मेवाड़ी बजाज मोटर्स कर्मकार यूनियन, ऋषिपाल सिंह किसान अधिकार संघर्ष अभियान (मासा), गोविंद सिंह राकेट रिद्धि सिद्धि, रामजीत सिंह गुजरात अंबुजा सितारगंज, सुरेंद्र मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान, सुरेश चंद्र बी.सी. एच. मजदूर संगठन, प्रकाश मेहता ऑटो लाइन, पान मोहमद इंट्ररार्क मजदूर संगठन किच्छा, महेश तिवारी राने मद्रास, नवीन जोशी टाटा मोटर्स लिमिटेड, दीपक कांडपाल सनसेरा श्रमिक संगठन, सुरेश पाल यजाकि वर्कर्स यूनियन, भुवन चंद पंत डेल्टा इम्पलाइज यूनियन, मनोज वोल्टास, मनावर महिंद्रा सीआईई, महेंद्र नेस्ले कर्मचारी संगठन, संजय यादव थाई सुमित नील ऑटो, राजेन्द्र प्रसाद सीपीआई, जितेंद्र एलजीबी, सुनील यादव करोलिया लाइटिंग, पान मोहम्मद इंटरार्क किच्छा, राकेश एडविक कर्मचारी संगठन आदि सहित सैकड़ो मजदूर शामिल थे। अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने तथा संचालन मोर्चा महासचिव चंद्र मोहन लखेड़ा ने किया।
Rudrapur (Udham Singh Nagar) Uttarakhand. On 23 March, on the 90th sacrifice day of Shaheed Azam Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev, the Sankalak Morcha celebrated the resolution day at Nestle-Britannia Chowk in Sidkul today and a resistance meeting was organized against the four anti-labor codes. In which workers and unions of all companies of SIDCUL region joined.
Speakers at the event said that 90 years ago, on 23 March 1931, Bhagat Singh Rajguru and Sukhdev kissed the gallows while fighting English rulers and dreaming of a free India of the working class. Speakers said that at that time, the British brought Trade Dispute Bill against the ruling workers, against which Bhagat Bhagat Singh and Batukeshwar Dutt threw their bombs in the assembly and brought their voice to the deaf ears. Today, when the Modi government has brought four Labor Codes (Labor Code) to make laborers bonded by abolishing 44 labor laws, once again there is a need to give voice to the deaf ears of the black British government in place of the white British. . That is why the resistance meeting is being held today, remembering Bhagat Singh.
Wreaths to the immortal martyrs were commemorated and resolved to carry on the struggle to establish the rule of the toiling class, to fulfill their unfulfilled dreams. With this, there was a demand from the government to repeal all four labor codes. The Resistance Assembly passed 4 resolutions demanding withdrawal of the anti-labor four labor codes, repeal of three anti-farmer black laws and banning the sale and privatization of the nation's assets and suppression.
Here Kailash Bhatt Inquilabi Mazdoor Kendra, Mukul Mazdoor Sahyog Kendra, KK Bora Actu Dinesh Tiwari Shramik United Front President, Deepak Sanwal Micromax, Sanjay Singh Bitrania Shramik Sangathan, Daljit Singh Intrarch Mazdoor Sangathan, Chandan Singh Mewari Bajaj Motors Workers Union, Rishipal Singh Kisan Rights Struggle Campaign (Massa), Govind Singh Rocket Riddhi Siddhi, Ramjit Singh Gujarat Ambuja Sitarganj, Surendra Mazdoor Right Struggle Campaign, Suresh Chandra B.C. H. Mazdoor Sangathan, Prakash Mehta Auto Line, Pan Mohamad Intrarch Mazdoor Sangathan Kichha, Mahesh Tiwari Rane Madras, Naveen Joshi Tata Motors Limited, Deepak Kandpal Sansera Shramik Sangathan, Suresh Pal Yazaki Workers Union, Bhuvan Chand Pant Delta Employees Union, Manoj Voltas, There were hundreds of laborers including Manavar Mahindra CIE, Mahendra Nestle Employees Organization, Sanjay Yadav Thai Sumit Neel Auto, Rajendra Prasad CPI, Jitendra LGB, Sunil Yadav Karolia Lighting, Pan Mohammad Intark Kichha, Rakesh Advik Employees Organization etc. The chairmanship was chaired by Morcha president Dinesh Tiwari and the governing morcha general secretary Chandra Mohan Lakheda.
सम्मानित साथियों सादर अभिवादन !
आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें।
गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए:
https://loknirnay11.blogspot.com
https://bharatiduniya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।
जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें