फालतू मुद्दों के बजाय रोटी, कपड़ा, मकान जैसी जरूरतों पर बात हो, जानिए पाॅप सिंगर ऊषा उत्थुप ने समाज, सिस्टम और अपने बारे में क्या कहा

मुंबई। प्रख्यात पाश्र्वगायिका और क्वीन ऑफ पॉप के रूप में सुपरिचित गायिका ऊषा उत्थुप का कहना है कि पूरा सिस्टम बेवजह के मुद्दों पर कीमती पैसा और कीमती वक्त बर्बाद कर रहा है। पहले रोटी, कपड़ा और मकान पर बात कीजिए। इन असल मुद्दों पर कोई बात नहीं हो रही। उन्होंने एक अखबार से बातचीत में सत्ता, व्यवस्था, समाज में चल रही जनविरोधी गतिविधियों, बहसों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं 51 साल से गा रही हूं। इंडस्ट्री में मेरा गॉडफादर या गॉडमदर नहीं है। ऑडियंस ही मेरा गॉड है। इंडस्ट्री में मेरे आने का टाइमिंग सही रहा। मैं नाइट क्लब में गाती थी, आज भी गाती हूं और इस पर मुझे गर्व है। 1969 में दिल्ली में ओबेरॉय होटल में गा रही थी, तभी आरडी बर्मन, देव साहब ने मुझे सुना। फिर फिल्म में गाने का मौका दिया। उसके बाद से बहुत सारे प्रोजेक्ट्स मैंने पूरे किए। अब तक की जर्नी फैंटास्टिक रही। ऊषा ने बताया कि मैंने 17 लैंग्वेज में गाने गाए हैं। 6 फॉरेन लैंग्वेज में भी। क्योंकि मैं एक पीपल सिंगर हूं। लोग पूछते हैं आपको जॉनर क्या है तो मैं कहूती हूं मेरा जॉनर पीपल म्यूजिक है। जो लोगों को पसंद आता है, मैं वो गाती हूं। मैं बहुत जल्दी जान गई थी कि लोकल लैंग्वेज में गाने पर लोगों से कनेक्ट ज्यादा होता है। स्कूल के दिनों से ही पढ़ने में बहुत अच्छी थी। मुंबई के जिस स्कूल में पढ़ी हूं, वहां मेरा मीडियम इंग्लिश था। हिंदी दूसरी, मराठी तीसरी और फ्रेंच चैथी लैंग्वेज थी। इस कारण फाउंडेशन बचपन से ही बहुत मजबूत था। मुझे लैंग्वेज सीखने का शौक भी बहुत है। अलग-अलग भाषाएं आने का ही नतीजा रहा कि मैंने बिहार से लेकर असम तक के छोटे-छोटे शहरों में भी लाइव प्रोग्राम दिए हैं। जो लोग इस फील्ड में आना चाहते हैं, उन्हें भी कहूंगी कि ज्यादा से ज्यादा लैंग्वेज सीखिए। इससे आपको काम के मौके भी ज्यादा मिलने लगेंगे। Indian pop, filmi, jazz, and playback singer Usha Uthup songs in the late 1960s, 1970s and 1980s. Darling which she recorded with Rekha Bhardwaj for the film 7 Khoon Maaf, won the Filmfare Award for Best Female Playback Singer in 2012 प्रिंट या मीडिया में कैसे कॅरियर बनाएं ? How to make a career in print or Digital / Social media ? How to work in the press or media and make money? How to earn income by publishing your newspaper or magazine? How to run YouTube channel and earn money? How to income by creating and running a blog or website? For all these information, contact- email: indianewview@gmail.com or whatsapp 7895143358 प्रेस या मीडिया में कैसे काम करें और पैसे कमाएं ? अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशित कर कैसे आमदनी करें ? यूट्यूब चैनल कैसे चलाएं और पैसा कमाएं ? ब्लाॅग या वेबसाइट बनाकर और चलाकर कैसे इनकम करें ? इन सबकी जानकारी के लिए संपर्क करें- ईमेल indianewview@gmail.com या व्हाट्सऐप 7895143358 पर सम्मानित साथियों सादर अभिवादन ! आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें। गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर। जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England