भारत की कैंसर दवा कंपनी ने किया अमेरिका में किया गोलमाल, लगा पांच करोड़ डॉलर का जुर्माना India's cancer drug company fights in US, fined $ 50 million
वाशिंगटन। कैंसर की दवा बनाने वाली एक भारतीय दवा निर्माता कंपनी फ्रेजेनियस काबी ऑन्कोलॉजी लिमिटेड को रिकॉर्ड छिपाने और नष्ट करने का दोषी मानते हुए अमेरिकी न्याय विभाग ने पांच करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। दरअसल, किसी भी दवा को मंजूरी देने से पहले फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) उस जगह का निरीक्षण करता है जहां पर इसे बनाया जा रहा है। वर्ष 2013 में एफडीए की टीम ने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निरीक्षण किया था लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने ना केवल जरूरी रिकॉर्ड छिपाए बल्कि उन्हें नष्ट भी किया।
मीडिया रिपोटर््स के अनुसार, आरोप है कि इससे पहले फ्रेजेनियस काबी ऑन्कोलॉजी लिमिटेड (एफकेओएल) को एफडीए कानूनों के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। जांच के दौरान कंपनी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने में नाकाम रही थी। एफकेओएल का भारत के राज्य पश्चिम बंगाल के कल्याणी में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। यहां पर अमेरिका में बेचने के लिए कैंसर से जुड़ी दवाएं बनाई जाती हैं। कंपनी ने अपना अपराध कुबूल कर लिया है। कंपनी पर तीन करोड़ डॉलर का आपराधिक जुर्माना लगाए जाने के साथ ही दो करोड़ डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया है। जज ने कहा कि दवा निर्माण से जुड़े रिकॉर्ड को छिपाने और नष्ट करने से एफकेओएल ने ना केवल एफडीए के नियमों का उल्लंघन किया है बल्कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भी खतरे में डाला है।
Washington The US Department of Justice has imposed a fine of $ 500 million on charges of concealing and destroying records of Frenzenius Kabi Oncology Ltd, an Indian pharmaceutical manufacturer that makes cancer drugs. Indeed, before approving any drug, the Food and Drug Administration (FDA) inspects the site where it is being manufactured. In 2013, the FDA team inspected the manufacturing plant, but before that the company not only hid the necessary records but also destroyed them.
According to media reports, it is alleged that Frégenius Kabi Oncology Limited (FKOL) had earlier been convicted of violating FDA laws. During the investigation, the company had failed to provide the necessary documents. FKOL has a manufacturing plant in Kalyani, West Bengal, India. Cancer-related medicines are manufactured here for sale in the US. The company has confessed to its crime. The company has been charged with a criminal penalty of $ 30 million and an additional fine of $ 20 million. The judge said that by hiding and destroying drug manufacturing records, FKOL has not only violated FDA regulations but has also endangered critically ill patients.
सम्मानित साथियों सादर अभिवादन !
आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें।
गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए:
https://bharatiduniya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।
जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें