संदेश

मई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोदी सरकार के सात साल - भारत की जबरदस्त बर्बादी के साल, अर्थव्यवस्था गर्त मंे, जनता बदहाल

चित्र
नयी दिल्ली। मोदी सरकार ने अपनी जनविरोधी और अर्थव्यवस्था विरोधी कार्रवाइयों से पिछले सात वर्षों में देश को हर तरह से कंगाल कर दिया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर उसकी विफलताओं की झड़ी लगाते हुए इस सरकार को भारत के लिए हानिकारक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीे ने पिछले सात में देश को बर्बाद कर दिया है और जनता उनकी नाकामयाबियों को भुगत रही है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की संचार इकाई के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी शासन के सात साल में अर्थव्यवस्था गर्तव्यवस्था बन गई है। पिछले सात दशक में देश ने जो तरक्की की थी मोदी शासन ने सात साल में उसे तबाह कर दिया है। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ अर्थव्यवस्था को ही तबाह नहीं किया बल्कि बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ी है और 45 साल में देश में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची है। कांग्रेस महासचिव और मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि मोदी शासन में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है और इ...

देश को तबाह करने वाले मोदी को कब तक झूठ और कितनी घटिया हरकतों से बचाओगे ? Will Propaganda and lies help in rebuilding of Modi’s image? । MODI । BJP

चित्र

हरियाणा के किसान बोले, भुगतान नहीं मिला तो मंडियों पर ताला लगाएंगे

चित्र
उचाना (जींद)। हरियाणा के किसानों ने सरकार से अपनी गेहूं की फसल का बकाया देने की मांग की है। शनिवार को एनएच-352 पर स्थित खटकड़ टोल पर किसानों ने सरकार को आगाह किया कि 3 जून तक उनके खातों में अगर बकाया पेमेंट नहीं हुई तो वे मंडी के सभी गेट पर ताला लगाकर िवरोध करेंगे। निरंतर चल रहे किसान धरने और अनशन के कार्यक्रम की अध्यक्षता शनिवार को होशियार सिंह घसो ने की, जबकि सांकेतिक भूख हड़ताल पर सुनील, जयबीर, दिनेश, दिलबाग, सैन भगत रहे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष आजाद पालवां व खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि गेहूं सीजन के दो महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक कई किसानों की पेमेंट उनके खाते में नहीं आई है। जबकि सरकार की ओर से गेहूं बेचने के 72 घंटे में पेमेंट आने के दावे किए गए थे। किसान नेताओं ने कहा कि हिसार कमिश्नर का बयान है कि बीते दिनों किसानों के साथ हुई बैठक में भरोसा दिया गया था कि किसान सरकारी कार्यक्रम का विरोध नहीं करेंगे। लेकिन यह पूरी बयान पूरी तरह से गलत है। ऐसा कोई समझौता किसानों के साथ हुई मीटिंग में नहीं हुआ था। कमिश्नर ऐसा बयान सरकार के इशारे पर दे रहे हैं,...

बदले की राजनीति पर ममता ने मोदी को धोया, कांग्रेस Surjewala Say, लोकतंत्र और सहकारी संघवाद पर हमला

चित्र
कोलकाता। मोदी सरकार को देश की माली हालत सुधारने से ज्यादा चिंता विपक्षियों और आलोचकों को निपटाने की है। ऐसे में जबकि लाखों लोग सरकारी लापरवाही से मर गये तब भी सरकार सच्चाई को दबाने और विपक्षी राज्य सरकारों के काम-काज में अड़ंगे लगाने में लगी है। भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर बदले की राजनीति का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को बुलाने के फैसले को वापस ले और वरिष्ठ नौकरशाह को कोविड-19 संकट के दौरान लोगों के लिए काम करने की इजाजत दे। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उनकी सरकार के लिये हर कदम पर मुश्किल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे अब भी विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार को पचा नहीं पाए हैं। बनर्जी ने आगे कहा कि अगर बंगाल की वृद्धि और विकास के लिये उनसे मोदी के चरण छूने को कहा जाएगा तो वह इसके लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा, क्योंकि आप (मोदी और शाह) भाजपा की हार (बंगाल में) पचा नहीं पा रहे हैं, आपने पहले दिन से हमारे लिये मुश्किलें खड़ी करनी श...

मरघट में भीड़ है या मजारों पे भीड़ है, अब गुल खिला रहा है तुम्हारा निजाम और .. दुष्यंत कुमार की हिंदी में ग़ज़ल, इस रास्ते के नाम लिखो एक शाम और

चित्र

महावारी स्वच्छता दिवस पर सस्ते सेनेटरी नैपकिन वितरण की वर्चुअल शुरुआत की राज्यपाल, मंत्री महिला एवं बाल विकास

चित्र
रूद्रपुर 28 मई। विश्व महावारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य एवं माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्य व वीसी के माध्यम से जुडे सभी जिलाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश के सभी किशोरी, बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए रियायती दरों पर स्पर्श’ सैनिटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ किया। महामहिम राज्यपाल ने कहा कि सरकार का यह कदम उन महिलाओं के लिए लाभदायक होगा जो पैसों की कमी के चलते सैनेटरी नैपकिन नहीं खरीद पाती हैं। इस योजना के तहत 06 रुपये में 06 सेनेटरी नैपकिन का एक पूरा पैक बालिकाओं और महिलाओं को उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर महिलाएं मासिक धर्म को लेकर खुलकर बात नहीं करती, इस दौरान साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर खासतौर से सतर्क रहने की जरूरत होती हैं। उन्होंने कहा कि राजभवन से सेनेटरी पैड आदि समाग्री उपलब्ध कराए जाएंगे उसे जरूरत मंद बालिकाओं व महिलाओं तक अवश्य पहंुचे इस हेतु एक महिला नोडल अधिकारी को नामित करें ताकि वितरण की रिपोर्ट उलब्ध हो सकें व बच्चियों को महाव...

भाजपा के अहंकार ने किसानों के जीवन को खतरे में डाला

चित्र
नई दिल्ली। विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ छह महीने के आंदोलन के पूरा होने पर किसानों के देशव्यापी विरोध से पहले, कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा का अहंकार किसानों के जीवन को खतरे में डाल रहा है। उन्होंने कहा बीजेपी सरकार एक कलम के झटके से किसानों के संकट को हल कर सकती है। केवल कठिनाई भाजपा सरकार का अहंकार है । किसानों की गारंटीकृत आय एमएसपी छीनने और निजी खिलाड़ियों को किसानों के शोषण के लिए खुला लाइसेंस देने की जिद, अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता से बड़ी और मजबूत है । हमें किसानों की आजीविका और स्वास्थ्य की रक्षा करनी चाहिए। कांग्रेस के नेतृत्व में बारह विपक्षी दलों ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन के छह महीने पूरे होने के अवसर पर 26 मई को देशव्यापी विरोध के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा दिए गए आह्वान को अपना समर्थन दिया है। किसान नेताओं ने बुधवार को देशव्यापी विरोध का भी आह्वान किया था और सभी देशवासियों से अपील की थी कि वे अपने घरों और वाहनों पर काला झंडा लगाएं और मोदी सरकार का पुतला भी जलाएं। दिल्ली की सीमा पर छह महीन...

कांग्रेस की ट्विटर से झूठ फैलाने वाले 11 भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

चित्र
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ट्विटर इंडिया को चिट्ठी लिखकर 11 भाजपा नेताओं की पोस्ट पर मैनीपुलेटेड मीडिया टैगिंग करने की मांग की है। कांग्रेस ने 11 नेताओं के ट्वीट भी ट्विटर के लीगल डिपार्टमेंट को भेजे हैं और कहा है कि नेताओं पर एक्शन लिया जाए। कांग्रेस ने ये चिट्ठी ट्विटर की लीगल हेड विजया गड्डे और लीगल डिपार्टमेंट के वाइस प्रेसिडेंट जिम बेकर को लिखी है। ट्विटर इंडिया को दिल्ली पुलिस के नोटिस के बाद अमेरिका स्थित ट्विटर हेडक्वार्टर ने मामला जिम बेकर को ही सौंपा है। ट्विटर को कांग्रेस ने लिखा है- हमने पहले भी आपको फर्जी टूलकिट के बारे में जानकारी दी थी, जिसे कुछ भाजपा नेताओं ने गलत तरीके से सियासी फायदा उठाने के लिए बनाया है। ये नेता अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस और उसके लीडर्स के खिलाफ झूठी, मनगढ़ंत और खतरनाक जानकारियां फैला रहे हैं। हमने 25 मई को भेजी चिट्ठी में आपको बताया था कि मोदी सरकार के कुछ मंत्री अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल्स से ये साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस ने ट्विटर से कहा है आपने हमसे इन ट्वीट्स के यूआरएल और अन्य चीजें मांगी थीं। इन नेताओं द्वारा 18 मई को किए गए...

नेहा कक्कड़ की दुआ, सब पहले की तरह ठीक हो जाए, लोग उत्तराखंड की खूबसूरती का आनंद लें

चित्र
मुंबई। पिछले कुछ सालों में अपनी आवाज से अपनी अलग पहचान बनाने वाली बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ ने शुक्रवार को दुआएं मांगी कि सबकुछ बिल्कुल पहले की तरह सामान्य हो जाए, लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौट आए और फिर सब आकर उत्तराखंड की खूबसूरती का आनंद लें। उत्तराखंड के देहरादून जिले के ऋषिकेश में पैदा हुईं नेहा ने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ब्लैक टीशर्ट और पैंट में पेड़-पौधे और हरियाली के बीच नजर आ रही हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है, हमारा उत्तराखंड सबसे सुंदर। हे भगवान सबको जल्द वैक्सीन लग जाए और फिर सब आकर यहां की खूबसूरती देखें..यहां का भी और पूरे भारत का भी रोजगार शुरू हो जाए फिर से, सब फिर से अच्छा हो जाए जल्द से जल्द। मालूम हो कि नेहा का नया गाना हाल ही में जारी हुआ है, जिसका शीर्षक खड़, तैनू मैं दस्सां है। इस गाने में उनके पति और गायक रोहनप्रीत सिंह भी हैं। नेहा और रोहनप्रीत ने बीते साल अक्टूबर में शादी की थी।
चित्र
मुंबई। कोरोना से निपटने के लिए जानकारियों की भरमार है। हर कोई अपनी समझ के हिसाब से ज्ञान दे रहा है। ऐसे में हजारों सेलेब्रेटी भी लोगों को टिप्स दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने कोरोना महामारी से बचाव के लिये अपने प्रशंसकों को टिप्स बताये हैं। कोरोना वायरस तेजी से देश में फैलता जा रहा है। करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर कुछ टिप्स शेयर किया हैं जिसमें वह लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने की टिप्स दे रही हैं। करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। पोस्ट में करीना ने बताया कि यदि घर में कोई कोरोना से ग्रस्त हो जाए तो उसके तौलिए और चादर को अलग धोना चाहिए। जब भी इन कपड़ों को उठाएं तो उस वक्त हाथों में ग्लब्स पहने होने चाहिए। मुंबई फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बताया कि उन कपड़ों को शरीर से छूने नहीं देना चाहिए। बल्कि एक अलग डिब्बे में उन्हें रखना चाहिए। साथ ही 60-90 डिग्री तापमान पर डिटर्जेंट के साथ धोना चाहिए। उन्होंने बताया कि कपड़ों को गर्म पानी में डालकर भिगोकर रखना चाहिए। साथ ही कपड़ों को भिगोने के लिए छड़ी का इस्तेमाल करना चाहिए...

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ भारत की सहायता के लिए जुटाई करोड़ों की राशि

चित्र
मुंबई। भारत इस वक्त अपने इतिहास की सबसे बड़ी बदहाली के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में देश विदेश के सामान्य से लेकर बड़े लोग तक मदद कर रहे हैं। जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना महामारी संकट के समय अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर भारत के लिये 22 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। अमेरिकी अभिनेता निक जोनस के साथ विवाह कर अमेरिका में बस चुकी प्रियंका चोपड़ा और निक ने गिव इंडिया के साथ मिलकर 22 करोड़ की रकम जुटाई है, जिससे देश को कोविड 19 से जूझने में मदद कर सकें। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा, अतुल सतीजा गिव इंडिया के सीईओ के साथ बातचीत में कुछ सवालों के जवाब दिए और उन क्षेत्रों पर चर्चा की जहां हमारे फंडरेजर टुगेदर फॉर इंडिया से जुटाए गए धन की सबसे अधिक आवश्यकता है। जानकारी दी गई है कि जमा की गई राशि का भारत में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी दूर करने और वैक्सीन सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाना है। प्रियंका ने पोस्ट शेयर कर अमेरिकी सरकारी अधिकारियों से भारत को वैक्सीन देने की मांग की थी।

रुबीना दिलैक ने कोरोना कैसे जीती जंग आप भी जानिये आपके काम आएंगी यह अहम बातें How did Rubina Dilac win the Corona battle, you also know that these important things will work for you

चित्र
मुंबई। भारत में कई लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए जिसमें उचित इलाज और सुविधाओं के अभाव में लाखों की संख्या में मारे गये। इसके अलावा बहुत लोगों ने कोरोना से लड़ाई जीती। आम आदमी से लेकर वीआईपी और सेलेब्रेटी तक कोरोना संक्रमणकाल के अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। इन अनुभवों से उन लोगों को सीखने का मौका मिलता है जो संक्रमित अभी नहीं हुए हैं या जिनके परिजन/नजदीकी लोगों ने भारी परेशानियां उठाई या मारे गये। बिग बॉस 14 की विजेता रहीं माॅडल रुबीना दिलैक ने अपनी कोरोना से रिकवरी की 5 अहम चीजें शेयर की हैं। रुबीना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे इन 5 फंडों को बयां करते हुए दिखाई दे रही हैं। रुबीना दिलैक के वीडियो के बैकग्राउंड में गुजर जाएगा की लाइन्स सुनाई दे रही हैं। रुबीना को तीन हफ्ते पहले कोरोना संक्रमण हुआ था, लेकिन वे करीब 19 दिन तक आइसोलेशन में रहीं। रुबीना ने वीडियो में बताया है कि वे हैल्दी फूड ही खाती रहीं। दूसरी बात उन्होंने पानी बहुत पिया। तीसरी बात उन्होंने योग को तरजीह दी। चौथा अपनी दवाइयां टाइम पर खाती रहीं और पांचवा वे अपनी पसंद का म्यूजिक सुनती थीं। इस वीडियो के कैप्शन मे...

हर साल अमेरिकी पुलिस 1000 से अधिक नागरिकों को मार देती है, गोरे-कालों में बढ़ रही रोटी-बेटी के रिश्ते, मिश्रित बच्चे पैदा करने की चाहत Every year, the US police kills more than 1000 civilians, growing bread-daughter relationships among whites, wanting to have mixed children

चित्र
वाॅशिंगटन। अमेरिका के शिकागो के मिनियापोलिस में गोरे पुलिस अफसर डेरेक शाउविन ने एक साल पहले अश्वेत जार्ज फ्लॉयड को गले पर घुटना रखकर मार डाला था। अमेरिकियों के लिए यह अस्वाभाविक नहीं था। ऐसा होता रहता है। फ्लॉयड की हत्या पर लेकिन आंदोलन उठ खड़ा हुआ। अमेरिका में हुई इस एक घटना पर इतनी बात हुई कि पूरी दुनिया में अमेरिका की फजीयत हुई। मालूम हो कि पुलिस हर साल एक हजार से अधिक लोगों को जान से मार देती है। मरने वालों में गोरों की संख्या अधिक रहती है। लेकिन, आबादी के अनुपात (13ः) में अश्वेतों की मौतें दोगुनी होती हैं। कई अन्य मापदंडों पर अश्वेत पिछड़े हैं। अफसोस की बात यह है कि मानवाधिकारों की पुरजोर वकालत करने वाले अमेरिका में पुलिस किसी को मार दे तो उसे सजा का प्रावधान नहीं है। पुलिस में ज्यादातर गोरे हैं और उनमें से बहुत कालों के प्रति दुराग्रह रखते हैं। कालों के प्रति भेदभाव, उनका शोषण और उत्पीड़न हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है। यहां दास प्रथा और कालों भेदभाव करने पर राष्ट्रपति की हत्या तक की जा चुकी है। हालांकि बीते कुछ दशकों से स्थिति बदलती सी लग रही थी। आज 90 प्रतिशत अमेरिकी गोरों और कालों...

जब सब कुछ परमेश्वर की इच्छा से होते हैं तो पाप भी उसकी ही मर्जी से होते होंगे ? बुरे कर्म कौन करवाता है? | Osho Hindi Speech | Osho Dhara |

चित्र

क्रिस्टल डिसूजा एक तस्वीर पोस्ट कर कैसे चर्चा में आई ?

चित्र
मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने मंगलवार को समुद्र बीच से एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो में वह प्रिंटेड स्कर्ट के साथ ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं। स्टाइलिश शेड्स और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे हैं। इस फोटो में शांत समुद्र की लहरों की पृष्ठभूमि में सूर्य को उसके पीछे ढलते हुए देखा जा सकता है। क्रिस्टल डिसूजा ने ऑरेंज हार्ट के साथ कैप्शन लिखा, कभी कभी परिवर्तन की हवाओं में हम अपनी सही दिशा पाते हैं। मालूम हो कि क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में भरत गोयल के गाने एक बेवफा के रीक्रिएटेड वर्जन में अभिनय किया। गाने में वह सिद्धार्थ गुप्ता और अक्षय खरोदिया के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आईं। इसका ऑरिजनल वर्जन अक्षय कुमार, करीना कपूर खान की फिल्म बेवफा का है, जो 2005 में रिलीज हुई थी। क्रिस्टल अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म चेहरे का भी हिस्सा है। थ्रिलर का निर्देशन रमी जाफरी ने किया है। महामारी के कारण फिल्म की रिलीज की तारीख को कई बार आगे बढ़ाया गया है। क्रिस्टल डिसूजा भारतीय टीवी सीरियल में अभिनय करने वाली मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2011 में आए सीरियल ‘एक ...

सरकार का शुल्क नहीं चुकाया तो बांग्लादेश सरकार ने प्राइवेट टीवी चैनलों का प्रसारण रोका

चित्र
ढाका। बांग्लादेश सरकार की सैटेलाइट कंपनी लिमिटेड (बीएससीएल) ने निजी टेलीविजन स्टेशनों एसएटीवी और चैनल 9 का बंगबंधु सैटेलाइट-1 के जरिए प्रसारण बंद कर दिया है। गुरुवार की रात कदम उठाए जाने के बाद, एसएटीवी ने बकाया चुकाने के लिए कदम उठाए, जिसके बाद निलंबन वापस ले लिया गया। इसके बारे में शुक्रवार को बीएससीएल के अध्यक्ष ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को इसकी पुष्टि की। ज्ञातव्य है कि बंगबंधु सैटेलाइट-1 के माध्यम से 32 निजी और चार सरकारी टेलीविजन स्टेशन चल रहे हैं। इसके अलावा सैटेलाइट के जरिए डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) सर्विस भी दी जा रही है। बीएससीएल के चेयरमैन शाहजहां महमूद ने कहा कि दो चैनलों का सैटेलाइट ट्रांसमिशन गुरुवार रात को बंद कर दिया गया था। कंपनी अब बकाया वसूलने के लिए कड़ा रुख अपना रही है। बीएससीएल ने दो टेलीविजन स्टेशनों पर बकाया राशि का खुलासा नहीं किया है। चेयरमैन शाहजहां ने कहा, एसएटीवी ने बकाया चुकाने के लिए पहले ही कदम उठा लिए हैं और चैनल नाइन ने भी कहा है कि वह जल्द ही बिलों का भुगतान करेगा। इसलिए चैनल का निलंबन वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा, एसएटीवी शुक्रवार दोपहर से ऑन एय...

मध्य प्रदेश में मार्च-अप्रैल में मरे एक लाख से ज्यादा लोग, शिवराज सरकार छुपा रही मृतकों की वास्तविक संख्या

चित्र
भोपाल। पूरे देश में ही कोरोना से हुई मौतों की वास्तविक संख्या छुपाई जा रही है, खासतौर पर भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने राज्य सरकार पर कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि मार्च और अप्रैल में कोरोना से एक लाख से ज्यादा मौतें राज्य में हुई हैं। वहीं कमल नाथ के इस दावे को सरकार ने भ्रम और भय फैलाने वाला बताया है। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा कि, उनके पास जिलों से आंकड़े आए हैं। उसके आधार पर वे कह सकते हैं कि मार्च-अप्रैल के माह में राज्य में एक लाख से ज्यादा मौतें कोरोना से हुई हैं। हमें लाशों को गिनना चाहिए, श्मशान घाट और कब्रिस्तान में कितनी लाशें पहुंची। इसका कोई रिकार्ड है सरकार के पास। अगर मध्य प्रदेश का यह हाल है तो दुनिया में क्या स्थिति होगी। कमल नाथ ने आगे कहा कि, राज्य में मार्च और अप्रैल में 1 लाख 27 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं, श्मशान घाट का रिकार्ड बताए सरकार। आंकड़े दबाए जा रहे हैं,...

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया का पीएम मोदी को पत्र, कोविड में जिन बच्चों के मां-बाप नहीं रहे, उनकी शिक्षा की व्यवस्था करे सरकार

चित्र
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया कि महामारी के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता खो गए हैं, उनका दाखिला नवोदय विद्यालय में कराया जाए। उन्होंने लिखा, मैं आपसे अनुरोध करने के लिए लिख रहा हूं कि आप उन बच्चों को नवोदय विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा दिए जाने पर विचार करें, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण माता-पिता या माता-पिता में से किसी एक कमाने वाले को खो दिया है। मुझे लगता है कि एक राष्ट्र के रूप में, हम उनके ऋणी हैं। उनके साथ जो अकल्पनीय त्रासदी हुई है, हम उन्हें मजबूत भविष्य की उम्मीद दें। सोनिया ने कहा कि महामारी से हुई तबाही और प्रभावित परिवारों द्वारा झेली जा रही दिल दहला देने वाली त्रासदियों के बीच, छोटे बच्चों के माता-पिता में से कोई एक या दोनों को कोविड-19 के कारण खोने की खबर सबसे मार्मिक है। बच्चों को नुकसान के आघात के साथ छोड़ दिया जाता है और स्थिर शिक्षा या भविष्य के लिए कोई सहयोग नहीं मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि उनके दिवंगत पति राजीव गांधी की सबसे महत्वपूर्ण विरासतों में से एक नवोदय विद्यालयों का...

टेस्टिंग, टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जनता को गुमराह कर रही योगी सरकार !

चित्र
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में अस्पष्ट नीति और अव्यवस्थाओं के चलते हर ओर अफरातफरी का माहौल है। अखिलेश यादव ने गुरूवार को कहा कि सरकार का टीका उत्सव कहाँ मनाया जा रहा है, गांवों के लोग उसे ढूंढ रहे हैं। शहरों के टीका केंद्रों में टीकाकरण सुस्त चाल से चल रहा है। लोगों को समय से कहा-कब टीकाकरण होगा इसकी सूचना तक नहीं मिल पा रही है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी बराबर इस पर जोर देती आयी है कि मुख्यमंत्री इधर उधर की बयानबाजी करना बंद करें और भाजपा सरकार का पूरा ध्यान टेस्टिंग और वैक्सीन पर लगे। इस संबंध में तेजी से काम होना चाहिए। सपा की माँग है कि सभी नागरिकों को निःशुल्क टीकाकरण का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए विदेश से भी वैक्सीन मंगवाई जाए तथा देश में वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने की क्षमता बढ़ाई जाए। सभी युवाओं बच्चों के लिए भी टीके की व्यवस्था पर अभी से ध्यान दिया जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने इस बात पर एतराज जताया था कि जब डीसीजीआई द्वारा प्रमाणीकरण और ट्रायल की पूरी व्यवस्था न होने पर भी केन्द्र सरका...

संदीप और पिंकी फरार को देखा क्या ? Did you see Sandeep and Pinki absconding?

चित्र
मुम्बई। इंटरनेट आधारित मनोरंजन प्लेटफार्म अमेजॅन प्राइम वीडियो ने परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अभिनीत रोमांचक थ्रिलर संदीप और पिंकी फरार के एक्सक्लुसिव डिजिटल प्रीमियर की घोषणा कर दी है, जो भारत में और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजॅन प्राइम पर है। दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्मित, लिखित और निर्देशित इस फिल्म में नीना गुप्ता, रघुवीर यादव और जयदीप अहलावत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। मालूम हो कि फिल्म संदीप और पिंकी फरार दो अलग-अलग व्यक्तियों की कहानी है, जिनका जीवन अचानक आपस में जुड़ जाता है। पिंकेश दहिया या पिंकी (अर्जुन कपूर), एक हरियाणवी पुलिस अधिकारी है, जबकि संदीप कौर (परिणीति चोपड़ा) कॉपोर्रेट जगत की एक महत्वाकांक्षी लड़की है। विडंबना यह है कि यह जोड़ी एक दूसरे के प्रति अविश्वास, संदेह और घृणा से जुड़े है। फिल्म वालों की ओर कहा गया है कि यह सस्पेंस-ड्रामा दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखने का वादा करती है क्योंकि यह दो दुनिया की ध्रुवीयताओं की खोज करता है और प्रतिष्ठित इश्कजादे जोड़ी द्वारा शानदार प्रदर्शन से लैस है, जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर एक सा...

भारत में अंधाधुंध ज्यादा दवाओं के इस्तेमाल से मारे गये ज्यादातर लोग ? The Story of Arfa Khanum Sherwani’s Fight Against Covid-19 | Coronavirus

चित्र

प्रधानमंत्री को रोने का नाटक करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी होगी, जनता को तबाह कर अब सहानुभूति बटोरने की नाकाम कोशिश.. Why Prime Minister Modi got emotional? । PM MODI । CORONA CRISIS

चित्र

हिंदुस्तान-पाकिस्तान के पार्टीशन की परिस्थितियां और थीं और सांप्रदायिक संगठन लोगों को मानसिक गुलाम बनाने के लिए बंटवारे पर गुमराह करता है - क्यों साथ नहीं रह पाये हिंदू-मुसलमान, बना पाकिस्तान? । 1947 Partition । ...

चित्र

रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य-चिकित्सा, जनता, देश सबको तबाह कर दिया मोदी सरकार ने, जानिये, सोचिए तो Unemployed Yuva Bharat : ना शिक्षा ना परीक्षा ना रोज़गार क्या करें युवा ...

चित्र

उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल आयुक्त ह्यांकी ने जिलाधिकारियों बेहतर कोविड प्रबंधन के दिए टिप्स Kumaon divisional commissioner of Uttarakhand, Hayanki gave tips to the district magistrates for better covid management

चित्र
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 19 मई। कुमाऊं मंडल आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं बेहतर ऑक्सीजन मैनेजमेंट के संबंध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। आयुक्त कुमाऊं मंडल ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में इसका बेहतर प्रबन्धन सुनिश्चित किया जाय, जिसके लिए यह जरूरी है कि किसी भी प्रकार से आक्सीजन की कमी न हो इसके लिए सभी अधिकारी समय से उचित व्यवस्था कराते हुए खाली ऑक्सीजन सिलेंडरों को तत्काल रीफिलिंग के लिए सुरक्षा मानक का परीक्षण कर भेजा जाए। किसी भी दशा में खाली सिलेंडर को रोका ना जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि ऑक्सीजन की कमी किसी भी दशा में न हो एवं ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी व्यक्ति की जान न जाये। उन्होंने जिलाधिकारियों को ऑक्सीजन मैनेजमेंट को बेहतर करने तथा डेथ ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिले में मर...

बुनियादी बात समझना जरूरी ! न तो सबको कोरोना वैक्सीन मिल पाएगी और न वैक्सीन आपको बीमार होने से बचा पाएगी It is important to understand the basics! Neither everyone will be able to get the corona vaccine nor will the vaccine prevent you from getting sick

चित्र
नई दिल्ली। देश में पिछले काफी समय से कोरोना से जंग लड़ी जा रही है। जोर-शोर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बड़ी लड़ाई, राजनीति और कहा-सुनी इसी बात को लेकर हो रही है कि समय रहते टीकों का पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किया। मोदी सरकार की इस बात को लेकर बहुत आलोचना हो रही है कि उसने अपनी छवि चमकाने को अपनी जनता के लिए वैक्सीन रिजर्व नहीं की और करीब 90 देशों को निर्यात करवा दी। लाखों लोग अस्पताल में जगह न मिलने, अस्पतालों में आॅक्सीजन और दूसरी जरूरी चीजें न मिलने से मर गये। इसमें आम जनता से लेकर वीआईपी तक सभी लोग शामिल रहे। टीकों का इंतजाम किया नहीं और टीका उत्सव और सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान घोषित कर दिया गया। अब पिछले महीने केंद्र ने हाथ खड़े कर दिए और मामला राज्यों पर डाल दिया। अब बदहाल राज्य अपने स्तर पर टीके के इंतजाम में लगे हैं। हम यहां यह कहना चाहते हैं कि आप सभी लोगों को टीके की उम्मीद न करें। और यह उम्मीद भी न करें कि टीका मिल भी गया तो आप सुरक्षित हो जाएंगे। टीके के साइड इफैक्ट सामने लगातार आ रहे हैं। दोनों डोज लेने के बाद भी अनेक लोग मर गये। हमारी राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति बहुत खर...

जानिये एलोवेरा के लाभ तो हैं लेकिन नुकसान भी बहुत हैं Know the benefits of Elovera but there are many disadvantages as well

चित्र
एलोवेरा को आयुर्वेद में घृतकुमारी कहा गया है एवं औषधि की दुनिया में इसे संजीवनी भी कहा जाता है। यूपी और उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में सामान्यया घीग्वार कहा जाता है। वनस्पति विज्ञान के अनुसार इसकी 200 जातियां होती हैं, परंतु प्रथम 5 ही मानव शरीर के लिए उपयोगी हैं। जिसमें बारना डेंसीस नाम की जाति प्रथम स्थान पर है। वैज्ञानिक प्रयोगों के अनुसार एलोवेरा में इसमें 18 धातु, 15 एमीनो एसिड और 12 विटामिन होते हैं। इसकी तासीर गर्म होती हैं। यह खाने में बहुत पौष्टिक होता है। इसे त्वचा पर लगाना भी उतना ही लाभप्रद होता है। ऐसा बताया जाता है कि इसकी कांटेदार पत्तियों को छीलकर एवं काटकर रस निकाला जाता है। 3-4 चम्मच रस सुबह खाली पेट लेने से दिन-भर शरीर में शक्ति व चुस्ती-स्फूर्ति बनी रहती है। एलोवेरा को बवासीर, डायबिटीज, गर्भाशय के रोग, पेट की खराबी, जोड़ों का दर्द, त्वचा की खराबी, मुंहासे, रूखी त्वचा, धूप से झुलसी त्वचा, झुर्रियों, चेहरे के दाग-धब्बों, आंखों के काले घेरों, फटी एड़ियों के लिए लाभप्रद बताया गया है और खून की कमी को दूर करने तथा शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है। एलोव...

भारत के सम-सामयिक विषयों पर शानदार, तार्किक और प्रखर विवेचन प्रस्तुत करता है न्यूजलाॅन्ड्री का शो टिप्पणी, जरूर देखिए Amish के महादेव, Deepak के Ram और Sucherita के Modi Ji l NL Tippani Epis...

चित्र

प्रधानमंत्री मोदी ने विडियो काॅन्फ्रेन्सिग कर अधिकारियांे से कही अपने मन की बात, आप भी जानिये उन्होंने क्या बोला Prime Minister Modi conferred his mind with the officials by conferencing the video, you also know what he said

चित्र
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 18 मई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विडियो काॅन्फ्रेन्सिग के माध्यम से देश के 10 राज्यों के मुख्यमंत्री, सचिवों, 46 जिलों के जिलाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में संवाद किया। उन्होने कहा कि सभी राज्यों व जिलों ने बहुत अच्छा काम किया, जिन राज्यों ने अच्छा काम किया है उनसे एक प्रेरणा भी मिली है। उन्होने कहा कि कुछ लोगो द्वारा कोरोना पाॅजिटिव होने के बावजूद भी अपने दायित्वों का निर्वाहन बहुत बेहतर ढंग से किया गया इस दौरान कई कोरोना योद्धाओं ने अपनों को खोया और कई दिनों तक अपने परिवार से दूर भी रहे, ऐसे मुश्किल दौर में भी अपने कार्यो को प्राथमिकता दी है। उन्होने कहा कि जिन जनपदों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है वे अपने अनुभवों को अन्य राज्यों के साथ साझा करें। उन्होने कहा कि जिस प्रकार से राज्यों ने महामारी की रोकथाम हेतु कार्य किया है वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि अपनी भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार कार्यो करें। मा0 प्रधानमंत्री ने अप...

Did you see the grandson of Rakul Preet Singh's Sardar in the era of Covid 19 Pandemic? कोविड 19 पेंडेमिक के दौर में रकुल प्रीत सिंह की सरदार का ग्रैंडसन देखी क्या ?

चित्र
Mumbai. Renowned Bollywood film actress Rakul Preet Singh is all set for the release of her new film Sardar Ka Grandson. Rakul Preet told about her character Radha in the film that she is a walking talking time table. Rakul's character in the film is very organized and level. Is the actress in real life somewhat like her on-screen avatar? Rakul Preet Singh told news agency IANS, when (director) Kashvi (Nair) told me this and after knowing me, he said that Radha is Rakul! I am a little punctual and I have to get things right. I am a moving time table and I could relate a lot with Radha. Therefore, I agree to play that part. Sardars Ka Grandson is the story of Amrik, played by Arjun Kapoor, who wants to fulfill one of his grandmother's wishes, essayed by Nina Gupta. Sardar Ka Grandson available at netflix.com मुंबई। जानी-मानी बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपनी नई फिल्म सरदार का ग्रैंडसन की रिलीज के लिए तैयार हैं। रकुल प्रीत ने फिल्म में अपने किरदार राधा के बारे में ब...