महाराष्ट्र भाजपा का आरोप, शिवसेना हिंदू विरोधी, दही-हांडी कार्यक्रम करने से रोका
मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मनमानी नहीं चल पा रही है इसलिए उन्हें शिवसेना हिंदू विरोधी नजर आ रही है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि शिवसेना हिंदूविरोधी हो गई है। भाजपा और शिवसेना के बीच अब दही-हांडी कार्यक्रम को लेकर नया झगड़ा शुरु हो गया है। मंगलवार को भाजपा विधायक राम कदम को दही-हांडी मनाने से रोकने के लिए मुंबई के खार इलाके में स्थित उनके घर पर मुंबई पुलिस पहुंच गई। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने जन्माष्टमी और दही हांडी समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिस पर विधायक कदम ने कहा, हम मांग करते हैं कि ठाकरे सरकार हमें परंपरा के अनुसार दही हांडी मनाने की अनुमति दे। हम कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। यह एक हिंदू त्योहार है और हम इसे किसी भी कीमत पर मनाएंगे। पुलिस से अनुरोध करने के लिए मैं घाटकोपर जाऊंगा। यदि आवश्यक हो, तो मैं अनुमति के लिए राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल से बात करने के लिए तैयार हूं। भाजपा विधायक राम कदम ने ये भी कहा कि हम पांच गोविंदाओं के साथ दही हांडी मनाने के लिए भी तैयार हैं, जिन्हें पूरी तरह वैक्सीनेट हो...