Galaxy M12 कीमत कम कर सैमसंग ने लाॅन्च किया 6जीबी रैम वाला स्मार्टफोन, जानिए इसकी खासियत और कीमत

नई दिल्ली। मोबाइल, टीवी और अन्य उपकरण बनाने वाली दक्षिण कोरिया की जानी-मानी बहुराष्ट्रीय कंपनी सैमसंग इलैक्ट्राॅनिक्स कंपनी लि. ने अपने नये सैमसंग गैलेक्सी एम 12 स्मार्ट मोबाइल की कीमत काफी कम कर दी है। सैमसंग लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी M12 में 6000mAh की बड़ी बैटरी है और यह सैमसंग एक्सीनोस 850 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इस बजट स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे। गैलेक्सी M12 के भारत में दो वैरिएंट लॉन्च किए गए हैं। बेस मॉडल जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है की कीमत 10,999 रुपए है। दूसरा वैरिएंट, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है की कीमत 13,499 रुपए है। स्मार्टफोन गैलेक्सी M12 अट्रैक्टिव ब्लैक, एलिगेंट ब्लू और ट्रेंडी एमरल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी पहली सेल 18 मार्च से शुरू होगी और इसे अमेजन, सैमसंग डॉट कॉम और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत ICICI बैंक कार्ड उपभोक्ताओं को 1,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। गैलेक्सी M12 एंड्रॉयड-बेस्ड वन यूआई कोर ओएस पर चलता है और डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 6.5 इंच एचडी प्लस टीएफटी इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशो 20: 9 है। फोन एक्सीनोस 850 प्रोसेसर से लैस है और इससे 6 जीबी तक की रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 128 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन गैलेक्सी M12 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2- मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर, और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो वाटरड्रॉप नॉच में फिट है। गैलेक्सी M12 में 6000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में इसमें 58 घंटे तक का टॉक टाइम मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 164.0x75.9x9.7 मिमी है और वजन 221 ग्राम है। Samsung Group is a South Korean multinational conglomerate headquartered in Samsung Town, Seoul. It comprises numerous affiliated businesses, most of them united under the Samsung brand, and is the largest South Korean chaebol. Samsung was founded by Lee Byung-chul in 1938 as a trading company प्रिंट या मीडिया में कैसे कॅरियर बनाएं ? How to make a career in print or Digital / Social media ? How to work in the press or media and make money? How to earn income by publishing your newspaper or magazine? How to run YouTube channel and earn money? How to income by creating and running a blog or website? For all these information, contact- email: indianewview@gmail.com or whatsapp 7895143358 प्रेस या मीडिया में कैसे काम करें और पैसे कमाएं ? अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशित कर कैसे आमदनी करें ? यूट्यूब चैनल कैसे चलाएं और पैसा कमाएं ? ब्लाॅग या वेबसाइट बनाकर और चलाकर कैसे इनकम करें ? इन सबकी जानकारी के लिए संपर्क करें- ईमेल indianewview@gmail.com या व्हाट्सऐप 7895143358 पर सम्मानित साथियों सादर अभिवादन ! आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें। गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https://loknirnay11.blogspot.com https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर। जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England