संदेश

जनवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुनिया भर में पिज्जा ज्यादा पसंद करते हैं लोग, भारतीय खाने विदेशी और विदेशी खाने भारतीय पसंद करते हैं, जानिये लोगों पसंद क्या है pizza pasta sushi momo bergar

चित्र
नई दिल्ली। आप से पूछा जाए कि खाने में आपको क्या पसंद है तो आप अपनी पसंद का खाना / व्यंजन बताएंगे। भारत में आजकल पिज्जा बहुत खाया जाता है। पिज्जा असल में इतालवी (इटैलियन) व्यंजन है। एक जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में दुनियाभर में पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक अधिकतर लोगों ने पिज्जा को सर्च किया। भारत में सबसे ज्यादा पिज्जा सर्च किया गया। संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, इंडोनेशिया और इटली के लोग भी पिज्जा बहुत पसंद करते हैं। दूसरे नंबर पर पसंदीदा फूड चाइनीज है, जिसमें मोमो प्रमुख है। यह 29 देशों के लोगों की पसंद रहा। भले ही अमेरिका और चीन के संबंधों में तनातनी हो, लेकिन अमेरिकी चाइनीज फूड पसंद करते हैं। ऐसा ही ट्रेंड यूके में भी सामने आया है। चीनी फूड पसंद करने वाले अन्य देशों में चीन के साथ ही आयरलैंड, हंगरी, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया आदि शामिल हैं। गूगल के अनुसार तीसरे नंबर पर पसंद की जाने वाली डिश सुशी है। इसे 10 देशों में अधिक खाया गया है। ये हैं- जापान, ब्राजील, यूक्रेन, स्वीडन, रोमानिया आदि। सुशी एक जापानी भोजन है, जिसमें पके चावल और अन्य साम...

अप्रैल से शुरु होगा अंतरिक्ष पर्यटन, अमेजन के जेफ बेजाॅस की कंपनी ले जाएगी प्राइवेट अंतरिक्ष यान, पिछले साल एलन मस्क की कंपनी अंतरिक्ष की सैर करा चुकी है

चित्र
वाॅशिंगटन। अब पैसे वाले वे लोग अंतरिक्ष की यात्रा भी कर सकेंगे जिनको अंतरिक्ष में क्या है, वह यात्रा कैसे होती है यह देखने-जानने में रुचि है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक जेफ बेजोस जो ई-काॅमर्स कंपनी अमेजन के मालिक हैं और दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित अखबार द वाॅशिंगटन पोस्ट के भी स्वामी हैं की निजी स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन अप्रैल से अपने पहले यात्री को अंतरिक्ष की सैर पर ले जाने के लिए तैयार है। वह अपने एयरक्राफ्ट न्यू शेपर्ड फ्यूचर स्पेस टूरिज्म रॉकेट से यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने से कुछ ही कदम दूर है। ब्लू ओरिजिन ने गुरुवार को न्यू शेपर्ड का 14वीं बार सफल परीक्षण किया। वह इसे लॉन्च और लैंड कराने में कामयाब रही। इसे एनएस-14 नाम दिया गया है। इस सफल फ्लाइट में नए बूस्टर और नए अपग्रेड किए कैप्सूल का परीक्षण किया गया। एनएस-14 मिशन में क्रू कैप्सूल में कई अपग्रेड सिस्टम उपयोग किए गए। इसमें अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन कंट्रोल से बात करने के लिए पुश-टू-टॉक सिस्टम, हर सीट पर एक नया क्रू अलर्ट सिस्टम है। इसके अलावा कैप्सूल में शोर कम करने के लिए कुशन लाइनिंग, एयर कंडीशन और...

रकुल प्रीत सिंह, मेडे, स्क्वैट्स और जीवन के उतार-चढ़ाव Rakul Preet Singh film mayday

चित्र
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने नवीनतम मंत्र को प्रशंसकों के साथ शेयर किया। उनका मानना है कि स्ट्रांग इज द न्यू सेक्सी। रकुल ने इंस्टाग्राम पर जिम से एक नया वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह डंबेल की मदद से स्क्वैट्स करती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, जीवन एक उतार-चढ़ाव है। और इसे स्क्वैट्स कहते हैं। रकुल के अनुसार, वे अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ थ्रिलर ड्रामा फिल्म मेडे में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म अजय देवगन द्वारा निर्देशित और निर्मित है। ये अजय देवगन के साथ उनकी दूसरी फिल्म है। वह हैदराबाद में दिसंबर के मध्य में मेडे की शूटिंग शुरू करेंगी। Rakul Preet Singh is an Indian film actress and model who predominantly works in Telugu, Tamil and Hindi films. She has received three Filmfare Awards South nominations and is a recipient of a SIIMA Award हिंदी-अंग्रेजी अखबार, वेबसाइट के लिए चाहिएं फुल/पार्टटाइम प्रतिनिधि हर जगह प्रचार-प्रसार, विज्ञापन, समाचार संग्रह इत्यादि हेतु हर आयु...

संदीप बामजई की किताब में बताया, रियासतों के शहजादे प्रिंसिस्तान चाहते थे, भारत पाकिस्तान की राजनीति से अलग थे, नेहरू, पटेल, मेनन जैसे-कैसे प्लान फेल किया

चित्र
नई दिल्ली। भारत की आजादी के बाद भारत बनने की कहानी पर लिखी गई कई पुस्तकों में अब संदीप बामजई की पुस्तक प्रिंसिस्तान भी शामिल हो गई है। किताब में बताया गया है कि कैसे 565 रियासतों जिन्हें प्रिंसिस्तान का नाम दिया गया, को दो स्वतंत्र राज्यों भारत और पाकिस्तान के दायरे से बाहर रखने की साजिश को जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और लॉर्ड माउंटबेटन ने नाकाम किया। लेखक के अनुसार शहजादे कभी भी स्वतंत्रता नहीं चाहते थे। शहजादों का एक चैंबर था और चैंबर ऑफ प्रिसेंस के चांसलर भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह खान थे। शहजादों ने काफी हद तक खुद को हिंदुस्तान और पाकिस्तान के झमेले से लंबे समय तक बाहर रहने में कामयाबी भी हासिल कर ली थी। परन्तु पंडित नेहरू, सरदार पटेल और लॉर्ड माउंटबेंटन ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारत को अस्थिर और कमजोर करने के मिशन में इन रियासतों का साथ मोहम्मद अली जिन्ना, लॉर्ड वेवेल और ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने भरपूर साथ दिया। किताब के अनुसार, नेहरू के सम्राज्यवाद विरोधी स्वभाव, पटेल की चतुराई के और गांधीजी एक आकार रहित भारत का विश्वास जिसमें वह चाहते थे कि लोग सह-अस्तित्व ...

21 जनवरी इतिहास के आइने में क्रांतिकारी रासबिहारी बोस, लेनिन और लेखक ऑरवेल की पुण्यतिथि जानिये और क्या हुआ ?

चित्र
नई दिल्ली। गवर्नर जनरल लार्ड चार्ल्स हार्डिंग की हत्या करने के लिए 23 दिसंबर को प्रख्यात क्रांतिकारी रास बिहारी बोस और बसंत कुमार ने उन पर बम फेंका था। हार्डिंग घायल हुए, बच गये, लेकिन सरकार क्रांतिकारियों के पीछे पड़ गई। बोस जापान भाग गये। 21 जनवरी 1945 को उनका निधन हो गया। इससे पहले रास बिहारी ने ही नेता जी सुभाष चंद्र बोस को जापान बुलाया था। 21 जनवरी को ही महान क्रांतिकारी, लेखक, समाजवादी विचारक और बेहतर संगठनकर्ता लेनिन का निधन हुआ। उनका असल नाम व्लादिमीर इलीइच उल्यानोव था। मार्क्सवादी विचारधारा के ध्वजवाहक रहे लेनिन को बोल्शेविक क्रांति का नेता माना जाता है। जार सरकार के विरोध में उन्हें कजन इंपीरियल यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया था। इसके बाद लेनिन ने कानून की शिक्षा हासिल की। साल 1889 में मार्क्सवादियों का संगठन बनाया। क्रांतिकारी गतिविधियों के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा। अक्टूबर 1917 में उन्हीं के नेतृत्व में रूस में दुनिया की पहली समाजवादी क्रांति हुई। हालांकि समाजवाद के युगदृष्टा कार्ल माक्र्स के नेतृत्व में इससे पहले कुछ दिन के लिए समाजवादियों ने पेरिस का शासन चलाया था। जिसे प...

UP में सुशासन के दावे थोथे, मुख्यमंत्री फिसड्डी, किसानों का उत्पीड़न बढ़ा Akhlesh yadav x up CM

चित्र
LUCKNOW. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के वादों और प्रशासन में सुशासन के दावों की पोल खुल रही है। किसानों का भाजपा से मोहभंग हो गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्टार प्रचारक का तमगा भी फीका पड़ने लगा है। किसानों का भाजपा से मोहभंग हो गया है, क्योंकि उन्हें पूरा विश्वास हो चला है कि उनके साथ किए गए वादे कभी पूरे नहीं होंगे। किसान को फसल की लागत का सही मूल्य नहीं मिला। एमएसपी और आय दुगनी करने के नारे थोथे सिद्ध हो चुके हैं। किसानों का भविष्य अंधेरी गुफा में कैद है। अखिलेश ने कहा कि, अभी एक सर्वे से यह साबित हुआ है कि मुख्यमंत्रियों के कामकाज की लिस्ट में उत्तर प्रदेश का दसवां नम्बर भी नहीं है। इस सर्वे से स्पष्ट है कि भाजपा के मुख्यमंत्री अपनी जमीन खोते जा रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री अब तक अपनी प्रशंसा में जो दावे करते रहे हैं उनकी कलई भी इस सर्वेक्षण से खुल जाती है। अखिलेश ने कहा कि, भाजपा सरकार में किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। उन्हें न तो धान का समर्थन मूल्य मिला है और नहीं...

19 जनवरी को यह लौह महिला प्रधानमंत्री बनीं और आध्यात्मिक विचारक रजनीश ओशो की मृत्यु हुई, और जानिये क्या हुआ इतिहास में इस तारीख को

चित्र
मेरे दादाजी ने एकबार मुझे बताया था की दुनिया में दो तरह के लोग होते है, पहले वे जो काम करते है दूसरे वे जो उसका श्रेय लेते है। उन्होंने मुझे पहली केटेगरी के लोगो की तरह बनने को कहा था क्योकि वहा प्रतियोगिता का परिमाण बहुत कम होता है। -इंदिरा गांधी 19 जनवरी को यह लौह महिला प्रधानमंत्री बनीं और आध्यात्मिक विचारक रजनीश ओशो की मृत्यु हुई, और जानिये क्या हुआ इतिहास में इस तारीख को इंदिरा गांधी ने 19 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद इंदिरा लगातार 3 कार्यकाल तक प्रधानमंत्री रहीं। 1980 में वो चचैथी बार प्रधानमंत्री बनीं। 31 अक्टूबर 1984 को अपनी हत्या के दिन तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। पिता जवाहरलाल नेहरू एक बेहतरीन संगठनकर्ता, सामाजिक और राजनीतिक अध्ययेता, लेखक थे। उनकी प्रसिद्ध किताब डिस्कवरी आॅफ इंडिया है। नेहरू आजादी की लड़ाई के अग्रिम सेनानी थे। उन्हें अंग्रेज सरकार ने लंबे समय तक जेल में रहे। भारत के आजाद होने पर वे प्रथम प्रधानमंत्री बने और देश को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए कड़ी मेहनत की। वे समकालीन राजनीति में विश...

पूजा हेगड़े... राधेश्याम .. हैदराबाद फिर बॉम्बे !

चित्र
हैदराबाद। अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपनी आगामी फिल्म राधे श्याम की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में उनके साथ प्रभास भी हैं। पूजा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अभिनेत्री कैमरे की ओर देख रही है और कार में पीछे बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, हैशटैगराधेश्याम का शेड्यूल 30 दिनों के बाद पूरा हुआ.. अब कुछ देर के लिए घर .. हैदराबाद - फिर बॉम्बे। प्रभास फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। आगामी फिल्म राधे श्याम एक पीरियड रोमांटिक-ड्रामा है। बहुभाषी फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार कर रहे हैं। राधे श्याम के निर्माता - निर्देशकों के अनुसार फिल्म जल्द ही रिलीज की जाएगी। मालूम हो कि अभिनेत्री का घर हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में है। For the first time, Pooja Hegde will be seen sharing the screen with Prabhas. The first look poster of Radhe Shyam was released by the makers Pooja Hegde a Indian film actress appears in Telugu and Hindi films. She was crowned as the second runner-up at the Miss Universe India 2010 ...

किसान आंदोलन की छवि बिगाड़ने का टीवी-प्रपंच! I Media Bol I Farm Laws पत्रकारिता के नाम पर शातिराना भड़ुआगीरी और जनता के साथ धोखा

चित्र

बंगाली वोटरों को लुभाने के लिए गोवा फिल्म फेस्टीवल का भाजपा कर रही इस्तेमाल

चित्र
पणजी। गोवा में आयोजित 51वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) का उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने किया। केंद्र और गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा फिल्म फेस्टीवल का लाभ भी पश्चिम बंगाल चुनाव में उठाना चाहती है। फेस्टीवल में पहली बार ‘इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ नाम से नई कैटेगरी जोड़ी गई। इसमें पहले अवॉर्ड के लिए हिंदी-बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी को चुना गया। मालूम हो कि बिस्वजीत चटर्जी स्वयं 2014 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन 2019 में भाजपा में आ गए। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल भारत सरकार का आयोजन है। सरकार जरूर इससे अपना मकसद पूरा करना चाहती है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिग्गज बंगाली फिल्मकार सत्यजीत रे को भी उनके शताब्दी वर्ष में याद किया जा रहा है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार चारुलता, घेरेबेरे, सोनार केला, पाथेर पांचाली और शतरंज के खिलाड़ी प्रदर्शन के लिए शामिल हैं। भारतीय भाषाओं में शामिल 20 फिल्मों में से दो बांग्ला की हैं। समारोह में एक कैटेगरी ‘कंट्री इन फोकस’ है। इसमें बांग्...

व्हाट्सऐप के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने, फेसबुक को लाखों करोड़ का घाटा, मचा है हड़कंप

चित्र
रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने व्हाट्सऐप को उसकी नई गोपनीयता नीति को खारिज करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। कैट ने अपनी याचिका में कहा है वाट्सएप की प्रस्तावित निजता नीति भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों के विभिन्न मौलिक अधिकारों का अतिक्रमण कर रहा है। कैट ने यह भी कहा है कि व्हाट्सऐप जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को संचालित करने के लिए केंद्र सरकार को दिशा-निर्देश तैयार करने चाहिए और ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जो नागरिकों और व्यवसायों की गोपनीयता की रक्षा करें। याचिका में विशेष रूप से यूरोपीय संघ और भारत के देशों में व्हाट्सऐप की गोपनीयता नीति में पूरी तरह अंतर का हवाला देते हुए कहा गया है भारतीय उपयोगकर्ताओं के डेटा का इस तरह की बड़ी तकनीकी कंपनियों द्वारा दुरुपयोग कैसे किया जा सकता है। याचिका एडवोकेट अबीर रॉय द्वारा तैयार की गई है और जिसे आज एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड विवेक नारायण शर्मा द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर किया है। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने आरोप लगाया कि व्हाट्सऐप ने माई वे या हाई वे के दृष्टिकोण को अपनाया है, जो मन...

मायावती पर आधारित फिल्म में उनका किरदार निभाने पर रिचा चड्ढा को मिली गालियां, गोली मारने की धमकी !

चित्र
मुंबई। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो सुश्री मायावती बेस्ड मैडम चीफ मिनिस्टर फिल्म में मायावती का किरदार निभाने के लिए रिचा चड्ढा ने बहुत मेहनत की। बेहद मशक्कत और हिकमत से अपने किरदार को बखूबी निभा पाई। लेकिन बहुत लोगों से रिचा को गालियां मिली हैं और गोली मारने की धमकी भी। रिचा के अनुसार, फिल्म में तारा का किरदार निभाने के लिए मैंने बहुत तैयारी की। वर्कशॉप भी की। बाइक चलाना, गाय को नहलाना और उसका दूध दुहना सीखा। शूटिंग से पहले कुछ दिन मैंने घर का काम किया। जैसे झाड़ू-पोछा किया, चाय बनाई, खाना बनाया, गाय को नहलाया, ट्रैक्टर भी चलाया। क्योंकि डायरेक्टर जानना चाहते थे कि मैं जमीन से कितनी जुड़ी हूं। फिल्म की पृष्ठभूमि के लिए मुझे लगभग 40-50 किलो धान सिर पर उठाना पड़ा। ग्रामीण इलाके में रहने का एक्सपीरियंस मिला और सच कहूं तो वहां रहकर मुझे मजा भी बहुत आया. रिचा चड्ढा के अनुसार, कई लोगों ने मेरे अभिनय को काफी पसंद जबकि बहुत लोग विरोध भी कर रहे हैं। कई लोग हमें सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे हैं कि हम उनके लीडर को ऐसे कैसे दिखा सकते हैं। जबकि हमारा तो यह मानना...

Karisma Kapoor treated fans with stunning Throwback Thursday picture

चित्र
Mumbai. Reminiscing about the pre-covid times when 'live events' were there in crowded rooms, Bollywood actor Karisma Kapoor treated fans with a stunning 'Throwback Thursday' picture.The 'Raja Hindustani' star hopped on to Instagram and shared a glamorous glimpse of the past days. In the photo, Kapoor looks breathtakingly beautiful in a yellow off-shoulder dress, while she donned an embellished diamond necklace. The 'Biwi No. 1' star is seen standing amid a crowd of paparazzi amid a crowded room. By sharing a picture of the past times, Kapoor compared it with the current coronavirus times, when social distancing is a mandate and people aren't allowed to gather a place. Taking to the captions, the star noted, Those were the days of live events and thoughts in crowded rooms #throwbackthursday. With the post hitting the photo-sharing platform, it garnered more than 7 thousand likes within 25 minutes of being posted.In awe of the stunning photo, scores...

तापसी पन्नू के बाथटब फोटो, सस्ते रोमांच का मजा Taapsee Pannu bathtub pic on social media

चित्र
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने गुरुवार को एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बाथटब में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने इसके साथ एक मजाकिया कैप्शन भी जोड़ा है। तापसी ने व्यंग्यात्मक रूप से कहा है कि बाथटब में बैठकर तस्वीरें क्लिक करना नई बात है और इसलिए वह कुछ सस्ते रोमांच का आनंद लेना चाहती हैं। तापसी ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि तस्वीरों को पाने के लिए टब में बैठना नई बात प्रतीत होती है, इसलिए सोचा कि मुझे यह देखने दो कि वास्तव में आखिर रोमांच क्या है! तापसी ने हैशटैग चीप थ्रील्स का उपयोग भी किया है। तापसी अपनी आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट में दिखाई देंगी, जहां वह गुजरात के कच्छ के रन से एक एथलीट की भूमिका में नजर आएंगी। रश्मि रॉकेट एक ऐसी एथलीट की कहानी है, जो गरीबी और कठिनाइयों को पछाड़ अपनी पहचान बनाती है। आकाश खुराना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियांशु पेनयुली तापसी के पति की भूमिका में नजर आएंगे। तापसी इसके बाद लूप लपेटा और हसीन दिलरुबा में भी दिखाई देने वाली हैं।

17 की बजाय 31 को राष्ट्रपति कोविंद करेंगे पोलियो टीकाकरण का शुभारंभ, कोरोना टीकाकरण के कारण हुआ बदलाव, छोटे बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाएं, इसके लिए समाज में जागरूकता फैलाएं

चित्र
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पोलियो टीकाकरण दिवस कार्यक्रम में बदलाव किया है। यह अभियान अब 31 जनवरी को चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी, 2021 को पूरे देश में एक बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम होगा। इसलिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रपति कार्यालय के साथ परामर्श करके पोलियो टीकाकरण दिवस कार्यक्रम में बदलाव करने का निर्णय लिया है। मालूम हो कि पोलियो टीकारण के तहत 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाती है। पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस को राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी) या पोलियो रविवार के रूप में भी जाना जाता है। अब यह दिवस 31 जनवरी, 2021 (रविवार) को मनाया जाएगा। पहले यह कार्यक्रम पूरे भारत में 17 जनवरी के लिए निर्धारित किया गया था। राष्ट्रपति 30 जनवरी, 2021 (शनिवार) को राष्ट्रपति भवन में सुबह 11ः45 बजे कुछ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर पोलियो राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, यह निर्णय स्वास्...

जीनत अमान स्वतंत्र मजबूत महिला, मां और उद्यमी बनेंगी मरगांव: द क्लोज्ड फाइल में

चित्र
मुंबई। बीती सदी की बेहद सफल और चर्चित अभिनेत्री अभिनेत्री जीनत अमान मर्डर मिस्ट्री फिल्म में काम करती नजर आयेंगी। बॉलीवुड का कभी बेहद ग्लैमरस चेहरा जीनत अमान फिल्म मरगांव: द क्लोज्ड फाइल में काम कर रही हैं। यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है जो अगाथा क्रिस्टी की कार्यशैली को दर्शाती है। फिल्म की कहानी में 69 वर्षीय अभिनेत्री को एक एंग्लो इंडियन परिवार की मुखिया के रूप में पेश किया गया है, जो एक स्वतंत्र महिला, एक मां और साथ ही एक उद्यमी की भूमिका भी अदा करती हैं। फिल्म के बारे में निर्देशक कपिल कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि, जीनतजी सिल्विया नाम की एक मजबूत महिला का किरदार अदा करेंगी. यह विभिन्न रंगों के साथ एक जटिल और अपरंपरागत चरित्र है। कौस्तुभ शर्मा ने ही इस फिल्म की कहानी लिखी है। उन्होंने कहा, फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा बात करना जल्दबाजी होगी। मैं अगाथा क्रिस्टी की कहानियों पर आगे बढ़ा हूं. मेरा ओरिजनल वर्क, उनकी कार्यशैली के प्रति श्रद्धांजलि देना होगा। Zeenat Khan, better known as Zeenat Aman, is an Indian actress and model, who was one of the highest-paid Indian actresses througho...

आरटीआई उजागर हुआ मोदी सरकार का गोलमाल, कृषि बनाने को लेकर मोदी सरकार ने की धोखाधड़ी, मनमानी, आपराधिक कृत्य

चित्र
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सर्वोच्च न्यायालय को कृषि कानूनों के मामले में केंद्र सरकार ने गलत जानकारी दी है, झूठा शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया है। गुमराह किया है कि यह विवेचना वर्षों से चल रही है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार ने कोर्ट में जो कहा, सच्चाई उसके उलट है और सरकार जो कहती है और जो करती है, उसमें कोई सामंजस्य नहीं है। बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, यह केंद्र सरकार द्वारा शीर्ष अदालत को गुमराह करने और भारत की जनता को गलत तरीके से पेश करने का गंभीर उदाहरण है। कानूनों का पारित होना धोखे, डुपरी और धोखाधड़ी का कार्य है। कांग्रेस नेता सिंघवी ने कहा कि 11 दिसंबर, 2020 को एक आरटीआई आवेदन के जवाब में, जिसमें सरकार के संबंधित विभाग से कानून पारित होने से पहले किए गए विचार-विमर्श के बारे में पूछा गया था, जवाब था कि यह सीपीआईओ इस मामले में कोई रिकॉर्ड नहीं रखता है और जब अध्यादेश से पहले मिनट पूछे गए तो सीपीआईओ ने यही जवाब दिया। सिंघवी ने आरोप लगाया कि सरकार ने 11 जनवरी को सत्यापित हलफनामा दाखिल किया था और ...

एस्टोनिया के पीएम पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप तो दे दिया इस्तीफा, हमारे यहां बड़े अपराधी भी संसद, विधानसभाओं में जमे, मंत्री-संत्री हैं

चित्र
तेलिन। उत्तर यूरोप के एक छोटे से देश एस्टोनिया के प्रधानमंत्री जूरी रतास ने भ्रष्टाचार के आरोपो को लेकर प्रधानमंत्री के पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति करसती कलजुलाइड को सौपा। इस घटना/खबर से हम कुछ सीख सकते हैं या नहीं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद का इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपना गाढ़ा याराना बताते हैं। नेतन्याहू का पूरा परिवार भ्रष्टाचार और अनिमितताओं के कारण भारी दबाव में है। मोदी के साथ फोटो लगाकर चुनाव प्रचार कर चुके हैं लेकिन तीन बार चुनाव होने पर भी उन्हें बहुमत से सरकार बनाने का अवसर नहीं मिला। अभी गठबंधन सरकार चला रहे हैं। अनेक छोटे-छोटे देशों के नेता आरोप लगने पर पद छोड़ देते हैं लेकिन हमारे यहां गंभीर आरोपों में भी पद से चिपके रहने की परंपरा रही है। रतास ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा करते हुए कहा, वर्तमान स्थिति को देखते हुए मैंने आज एस्टोनिया के प्रधानमंत्री के तौर इस्तीफा देने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्होंने एस्टोनियाई केंद्र पार्टी और संसद रिइगिकोगु तथा अपने नजदीकी सहयोगियों के साथ परामर्श के...

Delhi की सड़कों पर 26 January को घोड़ों की परेड निकालेंगे किसान protest against black farm laws

चित्र

घर-घर से कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठनी चाहिए, इससे भयंकर कंगाली और महंगाई झेलेगी जनता, मोदी की देशभक्ति नौटंकी, सबका मुंह बंद कराने की कोशिश की जा रही

चित्र
पटना। मोदी सरकार की तैयारियों और कोशिशों के अनुरूप अगर खेती बाजार के हवाले हो जाती है तो यह जनता के लिए भयंकर कंगाली का कारण बनेगा। कांग्रेस के नये बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर किसानों और देश के सर्वोच्च संस्थानों का मुंह बंद कराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए लोगों से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की. कांग्रेस नेता दास ने मंगलवार को कांग्रेस के बिहार के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा और समीर कुमार सिंह के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभक्ति के नाम पर नाटक कर रहे हैं. आज उनकी गलत नीतियों के कारण देश का अन्नदाता सड़कों पर बैठा है, जिनके पक्ष में देश के हर घर से आवाज उठनी चाहिए. किसान बचेगा तभी राष्ट्र बचेगा. वरिष्ठ कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने कहा कि आज जो देश के किसानों के साथ हो रहा है वही तमाम चीजें देश के सर्वोच्च संस्थानों के साथ भी हो रहा है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) हो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हो या सर्वोच्च न्याय संस्था सबका मुंह बंद कराने की कोशिश की जा रही...

TINA DABI के विचारों, काम-काज से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे आप see this news

चित्र
जयपुर। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाई गई। देश-दुनिया में विवेकानंद को मानने वालों ने उन्हें याद किया और विवेकानंद के आदर्शों, संकल्पों और विचारों पर चलने की बात कही. विवेकानंद को राजनीतिक रूप से ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, संघी लोग उन्हें इसलिए ज्यादा पसंद करते हैं कि उन्हें अमेरिका के शिकागो की धर्म संसद में हिंदू धर्म का महत्व बताया था। हालांकि हिंदू धर्म की वर्ण व्यवस्था में चौथी श्रेणी में आने वाले कायस्थ विवेकानंद को काशी के पंडितों ने हिंदू धर्म का प्रतिनिधि होने का पास देने से इनकार कर दिया था। अपने आखिर के कुछ वर्षों में विवेकानंद ने हिंदू धर्म की कुरीतियों और उसमें व्याप्त शोषण पर प्रहार किया है। जिसकी चर्चा से हिंदू धर्म ध्वजवाहक कभी नहीं करते। खैर राजस्थान कैडर की चर्चित आईएएस टीना डाबी ने भी ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर इंस्टाग्राम पोस्ट से देश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद का संदेश दिया है. आईएएस Tina Dabi ने ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए युवाओं को मोटिवेट किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा ‘हम सभी 12 जनवरी को राष्ट्रीय ...

सुप्रीम कोर्ट से सरकार को फटकार से हैरान क्यों हैं सोमपाल शास्त्री? क्या अपनी साख और देश तथा जनता को बचा लेगा सुप्रीम कोर्ट ?

चित्र

जानिए, ऐलन मस्क कैसे चंद दिनों में बने अरबपति Elon Musk : SpaceX के बॉस एलन मस्क कैसे बने World Richest Man, पूरी कहान...

चित्र

इंस्टेंट लोन देने वाले ऐप्स की भरमार, लोग लुट रहे, स्टेट बैंक ने जनता को किया आगाह, बरतें यह सावधानी

चित्र
नई दिल्ली। आजकल मोबाइल पर तुरत-फुरत लोन देने का दावा करने वाले ऐप्स की भरमार है। आप मेल, गूगल, व्हाट्सऐप, फेसबुक, यूट्यूब कुछ भी खोलें आपको लोन देने वाले ऐप्स के तमाम विज्ञापन दिख जाएंगे। इसके अलावा लोगों के मोबाइल पर ऐप्स के एसएमएस भी आते हैं जिसमें उनको लोन देने की बात की गई होती है। लोग उम्मीद के चलते ऐप डाउनलोड कर अपलाई कर देते हैं। ऐप लोन आवेदन भले ही कोई बहाना बनाकर कैंसिल कर दे लेकिन आपका डेटा तो ले ही लेता है। बहुत से ऐप फिर आपके बैंक खाते से पैसा ही उड़ा देते हैं। ऐसे प्रकरण बहुत सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को फर्जी इंस्टेंट लोन ऐप्स से सावधान किया है। एसबीआई ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अलर्ट करते हुए फर्जी लिंक पर क्लिक न करने को कहा है। बैंक ने कहा है कि यह एक ट्रेप हो सकता है और इससे आपका अकाउंट खाली हो सकता है। बैंक के अनुसार कई फर्जी मैसेजों में फर्जी ऐप्स के जरिए 5 मिनट में बिना किसी पेपर वर्क के लोन देने की बात कही जा रही है। भारतीय स्टेट बैंक का कहना है कि फर्जी इंस्टेंट लोन ऐप्स से सावधान! कृपया अनधिकृत लिंक पर क्लिक न करें। बैंक ...

Antibiotics आख़िर कब, क्यों और कैसे बेअसर होने लगे? Duniya Jahan (BBC Hi... मुनाफे की हवश से हैवान बने दवा निर्माता, करोड़ों लोगों के जीवन का बढ़ा संकट

चित्र

मध्य प्रदेश से गायब हैं 300 लड़कियां, मुख्यमंत्री ने पुलिस को ढूंढकर लाने के निर्देश दिए, मानव तस्करी का मकड़जाल, सुनहरे सपने दिखाकर अमानवीयता बरतते हैं मानव तस्कर

चित्र
भोपाल। मानव तस्करी हर राज्य में हो रही है। खासतौर से लड़कियों और युवा महिलाओं की। इन्हें घरों मंें काम करने, वेश्यावृत्ति कराने या अन्य काम-धंधों के निमित्त बेहतर सुविधाओं और सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर ले जाया जाता है। बंगाल, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, यूपी, उत्तराखंड की हजारों लड़कियां दिल्ली-एनसीआर में अमानवीय परिस्थियों में लोगों के घरों में कैद हैं। मध्य प्रदेश से तीन हजार लड़कियां लापता हैं। यह चौंका देने वाली बात किसी और ने नहीं, खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताई है। भोपाल के मिंटो हॉल में क्रेडिट कैम्प महिला स्व-सहायता समूहों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने ये जानकारी देकर लोगों को हैरान कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी तरह इन लड़कियों को ढूंढ कर वापस लाएं और उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें जो काम दिलाने का बहाना देकर बहला फुसला कर बाहर ले जाते हैं। सीएम ने ये भी ऐलान किया कि अब काम के सिलसिले में प्रदेश से बाहर जाने वाली बेटियों का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। Hindi / English newspaper, full / partti...

कृषि बिलों पर सरकार बेईमान, अमानवीय, अहंकारी और निष्ठुर, किसानों को कर रही गुमराह, रणनीति यह कि थक-हार कर लोग बैठ जाएं, कमजोर विपक्ष के चलते मोदी सरकार मनमानी करने में कामयाब

चित्र
नई दिल्ली। मोदी सरकार अपनी जनविरोधी नीतियां लागू करने, आलोचकों की एक न सुनने और अपने अड़ियलपन में पूरी तरह कामयाब है। उसकी खराब नीतियों से देश गर्क हो रहा है, जनता बदहाल हो रही है, दुनिया भर में बदनामी हो रही है लेकिन सरकार अपने आपको होशियार और सफल साबित करने में लगी है। कमजोर विपक्ष के चलते देश की हालत लगातार खराब हो रही है। मुख्य रूप से थोड़ा-बहुत विरोध कांग्रेस ही कर पा रही है। विपक्ष की बड़ी नेताओं में से एक मायावती सरकार से मामूली अनुरोध करती ही दिख रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान नेताओं और सरकार के बीच हुई बैठक असफल रहने पर कहा कि सरकार की नियत साफ नहीं है और वह बैठक दर बैठक की रणनीति अपना कर किसानों को गुमराह कर रही है। गांधी ने सरकार तथा किसानों के बीच शुक्रवार को हुई आठवीं दौर की बैठक विफल रहने और अगली वार्ता 15 जनवरी निश्चित किए जाने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा,नीयत साफ नहीं है जिनकी, तारीख पे तारीख देना स्ट्रैटेजी है उनकी। इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या के समाधान के लिए गंभीर नही है औ...

कड़ी परीक्षा में खरा उतरा टाटा स्टील, बेहतर कार्यस्थल का मिला सम्मान Tata Steel Jamshedpur best work place for labours in india

चित्र
जमशेदपुर (झारखंड)। जाने-माने औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की टाटा स्टील भारत में सबसे अच्छे और बेहतर वर्क प्लेस के तौर पर साबित हुई है. टाटा स्टील को बेस्ट वर्क प्लेस के तौर लगातार चौथी बार सम्मान मिला है. ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट ने टाटा स्टील को यह सम्मान दिया है. एक हाई-ट्रस्ट और हाई-परफॉर्मेंस कल्चर प्रतिष्ठान बनाने की दिशा में टाटा स्टील के कार्यों को ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट ने मान्यता प्रदान की है. मतलब है कि टाटा स्टील अपने कार्मिकों के लिए अन्य उद्योगों से बेहतर सुविधाएं व माहौल मुहैया कराता है। जानकारी के अनुसार, अपनी स्थापना के बाद से ही टाटा स्टील ने अपनी श्रमिक कल्याण योजनाओं के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है और अपने महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के लिए खुद को एक अग्रणी लीडर के रूप में स्थापित किया है. टाटा स्टील की वीपी एचआरएम (नामित) अत्रेयी एस सान्याल ने कहा कि हमें एक और ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में मान्यता दी गयी है. अत्रेयी का कहना है कि हम मानते हैं कि हमारे लोग हमारी प्रतिस्पर्धा के प्राथमिक स्रोत हैं. जिन्हें हमने अपने सभी पहलकदमियों में हमेशा आगे ...

अगर आप कम सोते हैं तो देश का आर्थिक नुकसान होता है और आपकी मानसिक-शारीरिक हालत खराब होती है, जानिए कैसे

चित्र
नई दिल्ली। यह तो आप जानते ही हैं कि कोरोना वायरस के कारण दुनिया के तमाम देशों के ऑफिस बंद हो गये, कल कारखानों में ताला लटक गया. आर्थिक प्रगति गिर गई. भारत में भी कोरोना काल में लोगों ने घरों से काम किया. बहुत लोग जिनका रोजगार चला गया या जिन्हें लंबी छुट्टी मिली वे चिंता और तमाम तरह की आशंकाओं के चलते मानसिक रूप से परेशान रहे। लोगों का ज्यादा वक्त फोन और कंप्यूटर में गुजरा. इस कारण उनके नींद में कमी आयी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आर्थिक प्रगति में गिरावट का एक बड़ा आपकी नींद या सोने से संबंधित है. यह आपको सुनने में भले ही ये अटपटा लगे, लेकिन यह सच है कम नींद के कारण भारत की जीडीपी घटी है. आपको मालूम है कि कोरोना के कारण पूरी दुनिया में वर्क फ्रॉम होम हो गया. भारत में भी अधिकांश कंपनियां और ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम किया गया. इस कारण लोग ऑफिस का काम घर से करने लगे. जिसका परिणाम यह हुआ कि लोग देर रात तक घरों से ही काम करने लगे. इससे नींद पूरी नहीं होने लगी. जिसका असर लोगों के कामकाज पर पड़ने लगा है. उनकी काम करने की क्षमता या कार्यकुशलता में कमी आयी है. इसके अलावा शारीरिक मेहनत भी कम हुई। ...
चित्र
मुंबई। वैसे तो नोरा फतेही अपने डांस मूव्स की वजह से आज लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी कई पॉपुलर बॉलीवुड हिट नंबर्स का आज चेहरा है, लेकिन नोरा के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था. हाल ही करीना कपूर खान के चैट शो व्हाट वुमन वांट्स में नोरा ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों की एक घटना का जिक्र किया. जिसने उन्हें बुरी तरह से उन्हें झकझोर दिया था. Nora Fatehi बताती हैं कि कनाडा से आए उन्हें कुछ ही महीने हुए थे. मुम्बई शहर और लोग उनके लिए नया था. एक महिला कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया, लेकिन वहां जाकर नोरा हतप्रभ रह गयी क्योंकि उस महिला कास्टिंग डायरेक्टर ने सिर्फ उन्हें छोटा महसूस करवाने और उन पर चिल्लाने के लिए उन्हें बुलाया था. उसने कहा कि मेरे जैसे लोगों से इंडस्ट्री भरी पड़ी है. इंडस्ट्री मेरे जैसे लोगों से थक चुकी है. अब इंडस्ट्री मुझे नहीं झेल सकती है. यह कहते हुए वह मुझ पर चिल्लाने लगी कि तुम टैलेंटलेस हो. तुम्हारी हमें जरूरत नहीं है. वो ऐसे चिल्ला रही थी जैसे मैं अपना बैग पैक कर अभी चली जाऊं. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या कहूं मैं बस रोए जा रही थी. ऐसे क...

Halal Vs Jhatka Meat : मीट के कारोबार में 'झटका' और 'हलाल' का झगड़ा क्या...

चित्र

एक अकेल इस शहर में .. जीना बेहद मुश्किल और मरना भी मुश्किल, यह कैसी बेबसी है Ek Akela Is Shaher Mein | Bhupinder Singh | Gharaonda 1977 Songs | Amol ...

चित्र

सत्ता की मदहोशी भाजपा नेताओं के सिर चढ़कर बोल रही, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष का किया अपमान तो भाजपाई मुख्यमंत्री को मांगनी पड़ी माफी

चित्र
Bhimtal Nainital भीमताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत तक बेहूदा बातें करने से नहीं हिचकते तो उनकी पार्टी/संगठनों के लोग और उनके सहयोगी-समर्थकों का तो हाल ही न पूछिये। वे तो सातवें आसमान में उड़ रहे हैं। उत्तराखंड में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और कालाढंूगी से विधायक बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश की उम्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. इस टिप्पणी का वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पार्टी की ओर से माफी भी मांगनी पड़ी. खबरों के मुताबिक, उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भीमताल दौराने के दौरान मंगलवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि कई विधायक मेरे संपर्क में हैं. अरे बुढ़िया, तुझसे क्यों संपर्क करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का भीमताल में दिये गये आपत्तिजनक बयान का वीडियो वायरल होने लगा. भगत के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया आने लगी. मामला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तक पहुंचा. उसके बाद उन्होंने ट्वीट कर भग...

उत्तराखंड देहरादून घंटाघर, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, हंटर, बधाई दो ! दम लगा के हईशा - जानिए यह सब क्या है ?

चित्र
देहरादून/मुंबई। 2018 में आई सुपरहिट फिल्म बधाई दो के सीक्वल बधाई दो की शूटिंग शुरु हो गई है. फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर नजर आने वाले हैं. भूमि इन दिनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और सेट की फोटो भी शेयर की हैं. भूमि ने एक तस्वीर शेयर किया है और उसमें कैप्शन दिया है रुैनउपक्पंतपमे रुठंकींपक्व जैसे हैशटैग के साथ मास्क लगाकर कार में दिखाई दे रही हैं. भूमि की एक अन्य तस्वीर में हम देहरादून में एक सुंदर स्मारक को देखते हैं. स्मारक हमारे तिरंगे की खूबसूरती देखी जा रहा है और यह एक शानदार दृश्य है. भूमि ने मंगलवार को हुई कोरोना जांच का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. साल के पहले ही दिन भूमि देहरादून पहुंच गई थीं. इसके बाद उन्होंने राजधानी देहरादून के घंटाघर की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में भी शेयर की थी. भूमि के दून पहुंचने के बाद अभिनेता राजकुमार राव भी देहरादून पहुंच गए हैं. खबरों के मुताबिक यह फिल्म फैमिली कॉमेडी होगी. फिल्म का डायरेक्शन हर्षवर्धन कुलकर्णी कर रहे हैं. हर्षवर्धन इससे पहले 2015 में फिल्म हंटर बना चुके हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में अ...

Parliament & Farmers : ठंड में किसान त्रस्त और संसद ठप कर सत्ता मस्त - सबसे जालिम समय में भारत की जनता

चित्र

प्रशांत महासागर को हिंद महासागर से वैश्विक थर्मोहैलाइन मिलाती हैं, जानिये यह क्या है

चित्र
लंदन। वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगा लिया है कि प्रशांत महासागर कैसे हिन्द महासागर से जा मिलता है और उनका दावा है कि इस खोज से जलवायु पूर्वानुमान बेहतर हो सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स की अगुवाई में एक अंतरराष्ट्रीय दल के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण में तस्मान लीकेज प्रशांत और हिंद महासागर को जोड़ने वाला दूसरा सबसे बड़ा लिंक है। 2012 की एक खबर के अनुसार, अध्ययन से जुड़े डॉ. इरिक वैन स्केल्स ने बताया कि महासागरों में जल घुमावदार वक्रों में प्रवाह करते हैं। बेहद व्यापक और गहरी धाराएं इन्हें बहाती हैं जिसे वैश्विक थर्मोहैलाइन प्रवाह कहते हैं। हिंदी-अंग्रेजी अखबार, वेबसाइट के लिए चाहिएं फुल/पार्टटाइम प्रतिनिधि हर जगह प्रचार-प्रसार, विज्ञापन, समाचार संग्रह इत्यादि हेतु हर आयु वर्ग के महिला/ पुरुष (फुल या पार्टटाइम) चाहिएं। प्रेस कार्ड, योग्यता/कार्य अनुसार वेतन अथवा कमीशन की सुविधा है। अपना बायोडाटा भेजें ईमेल nirnaylok@gmail.com पर। गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी ब्लॉग्स: loknirnay11.blogspot.com bharatiduniya.blogspot.com india2020newview.blogspot.com gangaprawah.blogs...