किसानों के लिए मरते दम तक लड़ने का प्रियंका गांधी वादा, मोदी सरकार पर सधे हुए प्रहार और इंदिरा गांधी जैसे तेवर से बढ़ रही लोकप्रियता

मेरठ। प्रियंका गांधी आजकल किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ मुखर हैं। कभी इंदिरा गांधी ने अपने खून के आखिरी बूंद तक देश के काम आने की बात कही थी। उसके अगले दिन ही 31 अक्टूबर 1984 को खालिस्तान विचार से प्रभावित उनके अंगरक्षकों ने सुबह के वक्त 28 गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी। आजकल प्रियंका के भाषणों में इंदिरा जैसे तेवर नजर आ रहे हैं, काफी लोग प्रियंका को देखने-सुनने भी उनके कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां रविवार को कहा कि वह अपनी अंतिम सांस तक किसानों के लिए लड़ती रहेंगी। यहां किसान महापंचायत में उन्होंने किसानों से हर गांव से दिल्ली की सीमा पर जाकर विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, आप कांग्रेस को हर जगह अपने साथ खड़े पाएंगे। जब भी आप मुसीबत में होंगे, हम आपके बगल में होंगे। आपकी लड़ाई हमारी लड़ाई है, और मैं अपनी आखिरी सांस तक आपके साथ रहूंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि ये कृषि कानून किसानों के हित में नहीं हैं। ये कानून सबसे बड़े हितधारकों, यानी किसानों से परामर्श किए बिना बनाए गए। कहते हैं, ये कानून किसानों के फायदे के लिए हैं, मगर सच्चाई इसके उलट है। ये कानून पूंजीपतियों के फायदे के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, 100 दिनों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं, लेकिन सरकार को जरा भी इनकी चिंता नहीं है। यह सरकार वास्तव में प्रधानमंत्री के दोस्तों द्वारा चलाई जा रही है। कांग्रेस नेता ने गन्ना बकाया के भुगतान में देरी पर भी चिंता व्यक्त की और कहा, ष्सरकार के पास दो हवाई जहाज खरीदने के लिए पैसे हैं, लेकिन गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान ये नहीं करते। जब मेरे भाई राहुल गांधी ने आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के सम्मान में संसद में दो मिनट का मौन रखा, तो सत्तापक्ष का एक भी सदस्य खड़ा नहीं हुआ। क्या यह किसानों का अपमान नहीं है? प्रियंका गांधी ट्रैक्टर पर बैठकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं और किसानों का स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश में लगातार किसान पंचायतों में जाकर लोगों को संबोधित कर रही हैं और यह भी सच है कि पार्टी इस रणनीति के माध्यम से उत्तर प्रदेश में खुद को पुनर्जीवित करने की उम्मीद कर रही है। सम्मानित साथियों सादर अभिवादन ! आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें। गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https://loknirnay11.blogspot.com https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर। जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England