संदेश

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England

चित्र
मुंबई। बाॅलीवुड के जाने-माने अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बताया है कि उन्होंने अपनी फिल्म गणपत की शूटिंग अभिनेत्री कृति सैनन और अन्य स्टाफ के साथ ब्रिटेन में शुरू कर दी है। गणपत एक्शन-थ्रिलर का निर्देशन विकास बहल ने किया है। श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि शनिवार को फिल्म निर्माण के दल ने इंग्लैंड में शूटिंग की शुरुआत की। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म का एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा, भगवान और दर्शकों के आशीर्वाद से हमने ब्रिटेन में गणपत की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में श्रॉफ के साथ कृति सैनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। गणपत अगले साल 23 दिसंबर को रिलीज होगी। Salute to mankind of the whole world! Deserve greetings to all compassionate, nature loving, democratic, rational, humane, ideological, just, toiling and peasant class! Many thanks to those who like the website pfhindi.com https://www.pfhindi.com -AP Bharti (journalist, writer, social worker) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 07895143358 Please share this website with your friends and acquaintances, comment and send us your sugge...

रैगिंग में छात्र को शौचालय में बेहोश होने तक पीटा, 6 छात्र गिरफ्तार Kerala Student beaten up in ragging till he fainted in toilet, 6 students arrested

चित्र
कन्नूर। केरल के कन्नूर जिले के समीप एक कला और विज्ञान कॉलेज में 6 छात्रों को एक जूनियर छात्र की रैगिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि कन्नूर के समीप कन्हिरोड में नाहेर कला एवं विज्ञान कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र अनशद की 5 नवंबर को उसके सीनियर छात्रों ने कथित तौर पर रैंगिंग की। अनशद ने बताया कि आरोपी छात्र सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए उसे कॉलेज के शौचालय में ले गए और तब तक उसे मारा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। कुछ घंटों बाद उसे कथित तौर पर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, अनशद ने आरोप लगाया कि उसे छात्राओं से बात करने की वजह से प्रताड़ित किया गया। साथ ही वरिष्ठ छात्र इसलिए भी उससे नाराज थे क्योंकि उसने पैसे की उनकी मांग मानने से इनकार कर दिया था। कॉलेज प्राधिकारियों ने बताया कि रैंगिंग की घटना में शामिल छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। Salute to mankind of the whole world! Deserve greetings to all compassionate, nature loving, democratic, rational, humane, ideological, just, toiling and peasant class! Many thanks t...

जनता के दुख-दर्द, सत्ता के जनविरोधी कुकृत्यों को उजागर करता कवि धूमिल On the birthday of November 9, the poet talks blindly in the eyes of the special anti-people power

चित्र

पंजाब सरकार किसानों के साथ, राज्य में प्रदर्शन से बचें, केंद्र पर दबाव बनाएं, किसानों से बोले कैप्टन अमरिंदर, डाॅ. अंबेडकर के नाम काॅलेज का शिलान्यास

चित्र
होशियारपुर, 13 सितंबर। भारत के संविधान के निर्माता भारत रत्न डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से बनने वाले काॅलेज का शिलान्यास करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने किसान यूनियनों को कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेश में रोष प्रदर्शन न करने की अपील करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर पंजाब की बजाय केंद्र सरकार पर दबाव बनायें। चब्बेवाल के गांव मुखलियाणा में 13.44 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सरकारी कालेज नींव रखकर मुख्यमंत्री अमरिंदर ने कहा कि पंजाब के लोग तो पहले ही इस मसले के समर्थन में किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं इसलिए प्रदेश में प्रदर्शन करने से गुरेज करना चाहिए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदर्शन किसी भी तरह से प्रदेश के हित में नहीं हैं क्योंकि इससे प्रदेश की आर्थिक तरक्की पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की विधानसभा में इन कानूनों को रद्द कर दिया गया है और इनके स्थान पर प्रदेश सरकार अपने कृषि कानून पास कर चुकी है, जिनको राज्यपाल की सहमति के लिए भेजा गया था परंतु यह बहुत दुख की बात है कि राज्यपाल की ओर से इनको भारत के राष्ट्रपति क...

आरएसएस, भाजपा की सांप्रदायिक विचारधारा को महात्मा गांधी की सहिष्णुता की विचारधारा से हराएं एनएसयूआई वाले

चित्र
नई दिल्ली। पिछले सात साल से अधिक समय से देश की हालत लगातार बदतर होती रही, लेकिन छात्र समुदाय बंटा रहा, कुछ उम्मीदों के सहारे रहा कि वक्त बदलेगा, अब रोजगार के साथ शिक्षा भी काफी चौपट हो चली है। अब भी नहीं चेते तो कब चेतेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के नेताओं के छात्रों को लगातार प्रेरित करते रहने को कहा है। गांधी ने रविवार को कहा कहा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ या भारतीय जनता पार्टी की सांप्रदायिक विचारधारा को शिक्षण संस्थानों के परिसरों में प्रवेश न करने दें। यदि ये अतिक्रमण करते हैं, तो उन्हें गांधी की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा से हराएं। छात्रों को प्रेरित करते रहें। दिल्ली स्थित एनएसयूआई मुख्यालय में आयोजित एनएसयूआई के दो दिवसी राष्ट्रीय कार्यकारिणी संकल्प के समापन समारोह को संबोधित करते हुए गांधी ने यह बातें कहीं। गांधी ने कोविड-19 महामारी के दौरान छात्र समुदाय द्वारा किये गए प्रयासों को लेकर इसके सभी इकाइयों के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, छात्र समुदाय के लिए आपने बहुत ही सराहनीय काम किया है। छात्र सक्रियता में अपना 100 प्रतिशत दें और ...

9/11 आतंकी हमले संबंधी दस्तावेज एफबीआई ने जारी किये, सऊदी अरब ने किया स्वागत

चित्र
वाशिंगटन। अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो एफबीआई ने 11 सितंबर, 2001 में कथित आतंकवादी हमलों के लिए विमान अपहरण करने वाले सऊदी अरब के दो लोगों को मिले साजोसामान संबंधी सहयोग से जुड़े 16 पृष्ठों का नया दस्तावेज जारी किया है। दस्तावेजों में बताया गया है कि अपहरणकर्ता अमेरिका में सऊदी अरब के अपने साथियों के साथ संपर्क में थे लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है कि इस साजिश में सऊदी अरब सरकार शामिल थी। राष्ट्रपति जो बाइडेन के इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के आदेश के बाद हमले की 20वीं बरसी पर शनिवार को ये दस्तावेज जारी किए गए, वर्षों तक इन्हें गोपनीय रखा गया। हाल के हफ्तों में पीड़ितों के परिवारों ने बाइडेन पर दस्तावेज जारी करने का दबाव डाला है। वे लंबे समय से उन रिकॉर्ड्स को जारी करने की मांग कर रहे हैं जो न्यूयॉर्क में चल रहे उनके मुकदमे में मददगार साबित हो सकते हैं। उनका आरोप है कि सऊदी अरब के वरिष्ठ अधिकारियों की हमलों में मिलीभगत थी। सऊदी अरब सरकार किसी भी संलिप्तता से इनकार करती रही है। वाशिंगटन में सऊदी दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह सभी दस्तावेज जारी करने का समर्थन करता है ताकि ‘हमेशा के लिए...

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

चित्र
मुंबई, 9 सितंबर। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री कंगना रणौत की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें गीतकार जावेद अख्तर की शिकायत पर उनके खिलाफ शुरू की गई मानहानि की कार्यवाही को रद्द करने का आग्रह किया गया था। न्यायाधीश रेवती मोहिते डेरे ने एक सितंबर को कंगना की याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया था। अपने तीखे बयानों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना ने मानहानि की कार्यवाही को चुनौती दी थी। अख्तर के वकील जय भारद्वाज ने हालांकि पीठ से कहा था कि मजिस्ट्रेट ने अख्तर की शिकायत और साक्षात्कार के अंश पर गौर करने के बाद पुलिस जांच का आदेश दिया। उस साक्षात्कार के दौरान कंगना ने कथित मानहानिकारक टिप्पणियां की थीं। सम्मानित महोदय/महोदया, सादर अभिवादन ! कृपया हमारे निम्न सोशल/डिजीटल समाचार माध्यम देखिए। अपने समाचार, सुझाव, रचनाएं व विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ हमें उपलब्ध कराइये। हम आपके सहयोग के आभारी रहेंगे। धन्यवाद Respected Sir/Madam, Greetings! Please visit our following social/digital news channels. Provide us your news, suggestions, creations and advertisements etc. for publication. W...