CDO आशीष ने जिला कौशल विकास समिति की समीक्षा बैठक में दिया अधिकाधिक रोजगार पर जोर

रूद्रपुर 13 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगई की अध्यक्षता में विकास भवन सभागर में जिला कौशल विकास समिति (डीएससी) की बैठक आयोजित हुई। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के क्षेत्र में जोड़ने के लिये वर्तमान व भविष्य की परिस्थिति के अनुसार प्लान करते हुये प्रशिक्षण दिया जाये व युवाओं को जागरूक किया जाये। उन्होने कहा कि भारत व राज्य सरकार की रोजगार परक योजना के अनुरूप कार्य करने की आवश्यकता है। सीडीओ आशीष भटगई ने कहा कि आने वाले समय में जिन क्षेत्र में अधिक रोजगार की सम्भावना है उन क्षेत्र में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये कार्य किया जाये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि औद्योगिक संस्थानों के मांग के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित किया जाये ताकि युवा प्रशिक्षित होकर रोजगार से जुड़ सकें। उन्होने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में भी रोजगार की अनेक सम्भावना है जिसके लिये लोगों को जागरूक करने लिये अधिक से अधिक प्रसार-प्रचार करने की आवश्यकता है। उन्होने समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि जिस किसी भी क्षेत्र में रोजगार की सम्भावना है उसके लिये सुझाव उपलब्ध कराये ताकि रोजगार के क्षेत्र में और कार्य किया जा सकें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कौशल विकास से सम्बन्धित आवश्यक गतिविधियों के साथ-साथ कौशल मेला, कौशल जागरूकता, काउंसिलिंग, प्रसार-प्रचार आदि व्यापक स्तर पर किया जाये। यहां जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, लीड बैंक अधिकारी केडी नौटियाल, महाप्रबन्धक उद्योग चंचल बोहरा आदि थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England