Uttarakhand Rudrapur जल वृत्त मानचित्रण एवं भूजल प्रबंधन पर विकास भवन में जनसंवाद कार्यक्रम
रूद्रपुर 12 अगस्त। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड जल शक्ति मंत्रालय देहरादून में स्वतंत्रता के 75 वर्ष के अवसर पर जल वृत्त मानचित्रण एवं भूजल प्रबंधन विषय पर विकास भवन के सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक भू-जल बोर्ड श्री प्रशांत राय ने ऊधम सिंह नगर में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि केन्द्रीय भू-जल बोर्ड ने राष्ट्रीय जल बृहद मानचित्रण परियोजना के तहत जनपद के विभिन्न ब्लाॅकों में 200 मीटर गहरे 17 नलकूपों का निर्माण किया गया है, जिससे जनपद में विशेषकर नानकमत्ता व बाजपुर के लोगों के लिये पेयजल हेतु स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। उन्होने कहा कि केन्द्रीय भू-जल बोर्ड देहरादून द्वारा लघु सिचांई विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री कृषि सिचांई योजना के तहत सितारगंज, रूद्रपुर व गदरपुर में कुल 117 नलकूपों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे फसलों के लिये सिचांई सुनिश्चित की जा सके। केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक श्री रवि कल्याण बुसा ने उधम सिंह नगर के भू-जल की स्थिति के बारे में प्रेजेंटेशन दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगई ने कहा कि आज भूजल स्थिति के प्रबंधन के लिए जरूरी है कि हम सभी विभाग समन्वित प्रयास करें वह वैज्ञानिक प्रयोगशाला से गांव की ओर पहुंचे और गांव के लोगों से जितना हो सके अधिक से अधिक संवाद स्थापित करें जिससे कि कृषि के क्षेत्र में भू-जल का प्रबंधन समुचित रूप से किया जा सके।
यहां अधीक्षण अभियन्ता लघु सिचांई विभाग पीके सिंह, अधिसाशी अभियन्ता लघु सिचांई विभाग विनय कुमार, अधिसाशी अभियन्ता जल संस्थान, रूद्रपुर मृदुला सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you !
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स
https://www.pfhindi.com
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें