सत्यनारायण की कथा का नाम बदलेगा, कियारा आडवानी और कार्तिक आर्यन होंगे मुख्य किरदार The name of the story of Satyanarayan will change, Kiara Advani and Karthik Aryan will be the main characters

मुंबई। प्रख्यात फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म सत्यनारायण की कथा की लंबे समय से चर्चा हो रही है। अब खबर सामने आ रही है कि इस एपिक लव स्टोरी ड्रामा फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट साजिद ने कियारा आडवाणी को साइन किया है। साजिद के साथ कियारा की यह पहली फिल्म होगी। बताया जाता है कि निर्माताओं को इस फिल्म के लिए पर्दे पर एक फ्रेश जोड़ी की तलाश थी। हालांकि कियारा और कार्तिक भूल भूलैया 2 में भी एक साथ नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम सत्या और कियारा के किरदार का नाम कथा होगा। दोनों के बीच की लव स्टोरी फिल्म का मैन प्लॉट है। इस फिल्म का नाम शुरुआत में सत्यनारायण की कथा रखा गया था, लेकिन ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि निर्माता इस नाम को जल्द ही बदल देंगे। फिल्म निर्माता फिल्म के लिए बेस्ट म्यूजिक टीम को जोड़ने में लगे हैं, ताकि फिल्म के साथ इसके गाने भी यादगार हों। कार्तिक और कियारा पहले अपने अन्य प्रोजेक्ट्स को पूरा करेंगे, उसके बाद दिसंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। नमः पिक्चर्स और साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित किया जाएगा। Mumbai. Eminent filmmaker Sajid Nadiadwala's upcoming film Satyanarayan's story is being discussed for a long time. Now news is coming out that Sajid has signed Kiara Advani opposite Kartik Aaryan in this epic love story drama film. This will be Kiara's first film with Sajid. It is said that the makers were looking for a fresh pair on screen for this film. However, Kiara and Kartik will also be seen together in Bhool Bhulaiyaa 2. It is being told that the name of Karthik's character in the film will be Satya and Kiara's character will be named Katha. The love story between the two is the main plot of the film. The film was initially titled as Satyanarayan Ki Katha, but it is also heard that the makers will change the name soon. The filmmakers are trying to rope in the best music team for the film so that the songs along with the film are memorable. Kartik and Kiara will first complete their other projects, after which the shooting of the film will begin in December. Co-produced by Namah Pictures and Sajid Nadiadwala's banner Nadiadwala Grandson Entertainment, the film will be directed by National Award winning director Sameer Vidwans. कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com See our Facebook page Plz : https://www.facebook.com/CKB-News1-100488182297199 Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England