महाराष्ट्र भाजपा का आरोप, शिवसेना हिंदू विरोधी, दही-हांडी कार्यक्रम करने से रोका

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मनमानी नहीं चल पा रही है इसलिए उन्हें शिवसेना हिंदू विरोधी नजर आ रही है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि शिवसेना हिंदूविरोधी हो गई है। भाजपा और शिवसेना के बीच अब दही-हांडी कार्यक्रम को लेकर नया झगड़ा शुरु हो गया है। मंगलवार को भाजपा विधायक राम कदम को दही-हांडी मनाने से रोकने के लिए मुंबई के खार इलाके में स्थित उनके घर पर मुंबई पुलिस पहुंच गई। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने जन्माष्टमी और दही हांडी समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिस पर विधायक कदम ने कहा, हम मांग करते हैं कि ठाकरे सरकार हमें परंपरा के अनुसार दही हांडी मनाने की अनुमति दे। हम कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। यह एक हिंदू त्योहार है और हम इसे किसी भी कीमत पर मनाएंगे। पुलिस से अनुरोध करने के लिए मैं घाटकोपर जाऊंगा। यदि आवश्यक हो, तो मैं अनुमति के लिए राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल से बात करने के लिए तैयार हूं। भाजपा विधायक राम कदम ने ये भी कहा कि हम पांच गोविंदाओं के साथ दही हांडी मनाने के लिए भी तैयार हैं, जिन्हें पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद शिवसेना हिंदू विरोधी पार्टी बन गई है। एक समय था, जब हिंदुत्व के एजेंडे के कारण ही बीजेपी और शिवसेना एक-दूसरे के साथी थे, लेकिन अब शिवसेना को हिंदू विरोधी बताया जा रहा है। इससे हितों का टकराव साफ समझ में आता है। सम्मानित महोदय/महोदया, सादर अभिवादन ! कृपया हमारे निम्न सोशल/डिजीटल समाचार माध्यम देखिए। अपने समाचार, सुझाव, रचनाएं व विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ हमें उपलब्ध कराइये। हम आपके सहयोग के आभारी रहेंगे। धन्यवाद Respected Sir/Madam, Greetings! Please visit our following social/digital news channels. Provide us your news, suggestions, creations and advertisements etc. for publication. We will be grateful for your cooperation. Thank you कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स https://www.pfhindi.com https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ See our Facebook page Plz : https://www.facebook.com/CKB-News1-100488182297199 #current news #big news #brecking news #india news #latest news #world news #news fact #BJP #shivsena #congress #ncp #mumbai #maharashtra #taliban #america #pakistan #afghanistan #britain #france #germany #pmmodi #modigovt

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England