लाॅकडाउन से मनोरंजन उद्योग में मंदी, बहुत व्यस्त रहने वाली दीपिका पादुकोण के पास भी काम नहीं

मुंबई। लाॅकडाउन ने सबकी लुटिया डुबो दी। ग्लैमर और मनोरंजन उद्योग के आम मजदूर से लेकर तकनीशियन और दूसरे पेशेवरों के अलावा नामचीन सितारे भी काम की कमी का सामना कर रहे हैं। काफी महंगी और बेहद व्यवस्त रहने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पास आदित्य चोपड़ा की फिल्म पठान के अलावा कोई फिल्म नहीं है। उनकी दो-तीन फिल्मों की घोषणा जरूर हुई है, पर यह उनके लिए एक सामान्य सी बात है।
करण जौहर की शकुन बत्रा निर्देशित एक फिल्म की घोषणा को हुए दो साल से ज्यादा हो चुके हैं, पर इस फिल्म का अब भी कुछ अता-पता नहीं है। इस फिल्म के लिए दीपिका को साइन किया गया था। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि पिछले कुछ माह में दीपिका के हाथ से कई बड़े इंडोर्समेंट फिसले हैं। ताजा हाल यह है कि ‘...83 के उनके छोटे रोल की बात जाने दें, तो रोहित शेट्टी की सर्कस में वह एक कैमियो कर रही हैं। दीपिका एक शानदार अभिनेत्री है इसलिए ऐसे छोटे रोल में दर्शक भी उन्हें पसंद नहीं करेंगे। वैसे हाल ही में दीपिका ने साउथ के निर्देशक नाग अश्विन की तमिल हिंदी में काम करना मंजूर किया है। इसमें उनका लीड रोल है। निश्चित रूप से यह उनके करिअर का एक अच्छा कदम है। अब देखना यह है कि यह फिल्म कब तक फ्लोर पर जाती है। मालूम हो कि दीपिका जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में सत्ता समर्थित गुंडों द्वारा की गई हिंसा के बाद पीड़ित छात्र-छात्राओं के समर्थन में गई थीं और वे एसिड अटैक और अन्य पीड़ितों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के कारण सत्तारूढ़ दल के लोगों की आंखों में खटकती रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England