सीपीएम मनाएगी स्वाधीनता दिवस, होंगी, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, सांप्रदायिकता का खतरा, देश की आजादी में कम्युनिस्टों की भूमिका की बातें CPM will celebrate Independence Day, will talk about secularism, democracy, threat of communalism, role of communists in the country's independence
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाएगी। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राज्य इकाई के दफ्तर के साथ-साथ राज्य भर में सीपीएम के जितने भी छोटे-बड़े कार्यालय हैं, वहां तिरंगा फहराया जायेगा. इस संबंध में पार्टी ने निर्देश जारी कर दिये हैं. यह पहला मौका है, जब सीपीएम के कार्यालय में तिरंगा फहराया जायेगा.
सीपीएम ने स्वाधीनता के 75वें वर्ष पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया है. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनायें और इसके जरिये साल भर आम लोगों से जुड़े रहें. माकपा ने कहा है कि उनका कार्यक्रम साल भर चलेगा. दौरान धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, सांप्रदायिकता का खतरा, देश की आजादी में कम्युनिस्टों की भूमिका का पूरे साल प्रचार-प्रसार किया जायेगा.
ये आजादी झूठी है- देश की जनता भूखी है का नारा देने वाले वामपंथियों की जब पश्चिम बंगाल में सरकार बनी, तो ज्योति बसु मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे. लंबे समय तक उन्होंने पश्चिम बंगाल के सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग में तिरंगा नहीं फहराया. बाद में माकपा की नीति में बदलाव आया और वाममोर्चा सरकार की ओर से तिरंगा फहराया जाने लगा. अभी तक पार्टी दफ्तरों पर केवल पार्टी का झंडा ही लहराता था. तिरंगा को सलामी देने की बजाय सीपीएम पार्टी के झंडा को लाल सलाम करते थे. लेकिन, इस बार उनकी नीति में व्यापक बदलाव आया है. माकपा अब अपने सभी दफ्तरों पर तिरंगा फहरायेगी और स्वाधीनता के 75 साल मनायेगी.
Kolkata. This time in West Bengal, the Communist Party of India will celebrate Independence Day with pomp. In a statement issued by the party, it has been said that along with the office of the state unit, the tricolor will be hoisted in all the small and big offices of CPM across the state. The party has issued instructions in this regard. This is the first time that the tricolor will be hoisted in the CPM's office.
The CPM has also decided to organize different programs on the 75th year of independence. The leaders and workers of the party have been asked to celebrate the Amrit Mahotsav of Independence and through this, stay connected with the common people throughout the year. The CPI(M) has said that their program will go on for a year. During this, secularism, democracy, the threat of communalism, the role of communists in the country's independence will be propagated throughout the year.
This freedom is false – Jyoti Basu sat on the Chief Minister's chair when the government was formed in West Bengal by the leftists who gave the slogan of 'People of the country are hungry'. For a long time he did not hoist the tricolor in the Secretariat Writers' Building in West Bengal. Later, there was a change in the policy of CPI(M) and the tricolor was hoisted by the Left Front government. Till now, only the party flag was hoisted at the party offices. Instead of saluting the tricolor, the CPM used to salute the party's flag red. But, this time there has been a drastic change in his policy. The CPI(M) will now hoist the tricolor in all its offices and celebrate 75 years of independence.
कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
See our Facebook page Plz : https://www.facebook.com/CKB-News1-100488182297199
Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें