पूनम पांडेय मना रहीं खैर, भाग्यशाली हूं समय रहते राज कुंद्रा से अलग हो गई

मुंबई। अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए चर्चित माॅडल और अभिनेत्री पूनम पांडेय आजकल अपनी खैर मना रही हैं। शिल्पा शेट्टी के कारोबारी पति आजकल पोर्न फिल्मों के आरोपों में कानूनी मुश्किलें झेल रहे हैं। उनके साथ काम कर चुकी कई अभिनेत्रियां भी आजकल परेशान हैं। ग्लैमर के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे का कभी विवादित राज कुंद्रा के साथ प्रोफेशनल रिश्ता था। पर अब उनका कहना है कि वह भाग्यशाली है कि समय रहते उन्होंने राज कुंद्रा से कन्नी काट ली। वह दो टूक कहती हैं कि उन्होंने अपने करिअर को कभी विवादित नहीं होने दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूनम जिस तरह की फिल्में या दूसरे असाइनमेंट करती रही हैं उसे उन्होंने कभी नहीं छिपाया। अपनी बोल्ड इमेज को लेकर वह बहुत खुश थीं, बल्कि इसे उन्होंने और ज्यादा बोल्ड बनाया। 2013 की फिल्म नशा में पहली बार उनके ग्लैमरस अवतार की खासी चर्चा हुई। वह आज भी इस तरह की फिल्मों में लगातार काम कर रही हैं। ऐसी ही उनकी दो फिल्में लव इन टैक्सी और टच इन फायर जल्द दर्शकों के बीच आएंगी। चार-पांच साल पहले राज कुंद्रा के साथ इसी वजह से उनका जुड़ाव हुआ था। पर जल्दी ही राज से नाता तोड़कर उन्होंने अपने ढंग से काम करना शुरू कर दिया। इस प्रोफेशनल रिश्ते के टूटने की असली वजह वह नहीं बताती हैं, मगर उन्हें इस बात की खुशी है कि वह समय रहते राज से अलग हो गईं। वरना पुलिसिया जांच की गिरफ्त में उन्हें भी आना पड़ता।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England