MOdi Govt. जाति आधारित जनगणना से क्यों डरती है, तेजस्वी यादव ने बताई यह खास वजह...
पटना। जाति आधारित जनगणना कराए जाने की मांग लगातार बढ़ रही है। विभिन्न क्षंेत्रीय राजनीतिक दलों द्वारा अब यह मांग जोर-शोर से उठाई जा रही है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश की पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों की गणना कराने से इसलिए डर रही है कि इससे यह पता चल जाएगा कि चंद मुट्ठी भर लोग युगों से सत्ता और संसाधनों पर कुंडली मारकर बैठे हैं।
यादव ने बुधवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, पिछड़ा/अतिपिछड़ा विरोधी मोदी सरकार देश की पिछड़ी-अतिपिछड़ी जातियों की गणना कराने से क्यों डर रही है। क्या इसलिए कि हजारों पिछड़ी जातियों की जनगणना से यह ज्ञात हो जाएगा कि कैसे चंद मुट्ठी भर लोग युगों से सत्ता प्रतिष्ठानों एवं देश के संस्थानों और संसाधनों पर कुंडली मार बैठे हैं।
गौरतलब है कि जाति आधारित जनगणना करने की मांग ने तबसे जोर पकड़ लिया है जब केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद में इससे इंकार करते हुए कहा कि सिर्फ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की गणना सामान्य जनगणना के साथ की जाएगी क्योंकि उन्हें लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में आरक्षण दिया जाता है। उधर दूसरी ओर भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार चला रहे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और मुख्य विपक्षी राजद इस मुद्दे पर एकमत हैं तथा दोनों ही जाति आधारित जनगणना कराने की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाये हुए है।
आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you !
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स
https://www.pfhindi.com
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें