Cartel ऋत्विक धनजानी की टीम के जुनून और कड़ी मेहनत का परिणाम The कार्टेल is the result of the passion and hard work of Rithvik Dhanjani's team

मुंबई। आजकल डिजीटल मनोरंजन प्लेटफामर््स पर फिल्म और टीवी जगत के लोग खूब काम कर रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में लाॅकडाउन के कारण सिनेमाघरों का भट्ठा बैठ गया है। बड़े बजट की परियोजनाएं अभी मुश्किल हो रही हैं। ऐसे में कम बजट में अच्छा कारोबार डिजीटल स्पेस में संभव हो पाया है। अभिनेता ऋत्विक धनजानी का कहना है कि कार्टेल श्रृंखला में कई रंगों वाले किरदार को निभाना चुनौतीपूर्ण था। ऋत्विक ने कहा कि यह काफी समय से तैयार किया जा रहा था और इसमें मेरा पूरा ध्यान था। अभय आंग्रे के कई शेड्स है और इस परियोजना के माध्यम से इसे समान तीव्रता के साथ निभाना स्पष्ट रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण था। मुझे ये चुनौती पसंद थी। उन्होंने आगे कहा कि जब हमने शूटिंग पूरी की तो मैं दुखी था और हम सभी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। दर्शकों का प्यार और प्रशंसा पूरे क्रू और कलाकारों की कड़ी मेहनत और जुनून का प्रमाण है। मैं दर्शकों से इसे देखने का आग्रह करता हूं। अच्छी, बुरी और बदसूरत प्रतिक्रिया दें पर कृपया इसे देखें। सुप्रिया पाठक, तनुज विरवानी, प्रणति राय प्रकाश, दिव्या अग्रवाल, जितेंद्र जोशी और अन्य अभिनीत सीरीज कार्टेल ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर गोल्ड पर स्ट्रीम हो रही है। सम्मानित महोदय/महोदया, सादर अभिवादन ! कृपया हमारे निम्न सोशल/डिजीटल समाचार माध्यम देखिए। अपने समाचार, सुझाव, रचनाएं व विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ हमें उपलब्ध कराइये। हम आपके सहयोग के आभारी रहेंगे। धन्यवाद Respected Sir/Madam, Greetings! Please visit our following social/digital news channels. Provide us your news, suggestions, creations and advertisements etc. for publication. We will be grateful for your cooperation. Thank you कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स https://www.pfhindi.com https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ See our Facebook page Plz : https://www.facebook.com/CKB-News1-100488182297199

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England