करोड़ों कंगाल, अंबानी, अडानी मालामाल, प्रति मिनट एक करोड़ से ज्यादा की कमाई Crores of paupers, Ambanis, Adanis rich, earning more than one crore per minute
नई दिल्ली। मुठ्ठी भर अमीरों की दौलत में मिनट दर मिनट लाखां-करोड़ों के हिसाब से बढ़ रही है। एक मिनट का समय हमें बेहद कम लगता है, लेकिन 60 सेकेंड का यही समय भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए बहुत मायने रखता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अंबानी और उनकी कंपनी एक मिनट में 1.1 करोड़ रुपए कमाती है।
अंबानी के पास 81.3 अरब डॉलर यानी 6.03 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। यह दुनिया की 5वीं सबसे अमीर फैमिली है। ई-कॉमर्स कंपनी वालमार्ट के को-फाउंडर वाल्टन की फैमिली 215 अरब डॉलर यानी 15.95 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ पहले पायदान पर है। यह जानकारी इन्वेस्टोपीडिया वेबसाइट पर 21 जनवरी 2021 को पब्लिश कंटेंट में दी गई है।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ बढ़कर 84 अरब डॉलर हो गई है। वे दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स हैं। 2021 में अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.62 अरब डॉलर बढ़ी है। गौतम अडाणी की नेटवर्थ भी 43.2 अरब डॉलर बढ़कर 77 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक अडाणी दुनिया के 14वें सबसे अमीर कारोबारी हैं। दोनों भारतीय कारोबारियों की नेटवर्थ में बढ़ोतरी शेयरों में उछाल की वजह से हुई है। 2021 में निफ्टी 50 इंडेक्स जहां 13 प्रतिशत बढ़ा तो वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 12 प्रतिशत चढ़कर 2,215.80 रुपए पर पहुंच गया है। रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 40 प्रतिशत और नेटवर्क 18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट का शेयर 45 प्रतिशत चढ़ा है।
देश में 1991 में नई आर्थिक नीतियां लागू होने के बाद से कुछ अमीरों की दौलत में काफी वृद्धि हुई है लेकिन अधिकांश लोग गरीब होते गये हैं। मोदी सरकार की नीतियों से पूंजी का ज्यादा संकुचन हुआ है और करोड़ों लोग इस दौर में एक-एक पैसे को मोहताज हो गये हैं तो वहीं अनेक कारोबारियों और तमाम नेताओं, नौकरशाहों, दलालों, ठेकेदारों की कमाई बंपर बढ़ी है। आज जबकि भारत बेरोजगारी और कंगाली के सभी कीर्तिमान ध्वस्त कर चुका है गिने-चुने लोग अरबपति, खरबपति हो गये हैं। 7 अरब की आबादी में दुनिया के 100 सबसे अमीर कारोबारियों में अन्य भारतियों में विप्रो के अजीम प्रेमजी 42वें, एचसीएल टेक्नोलॉजी के शिव नाडर 72वें और लक्ष्मी मित्तल 88वें स्थान पर है।
New Delhi. The wealth of a handful of the rich is increasing minute by minute by lakhs and crores. The time of one minute seems very less to us, but this time of 60 seconds means a lot to India's richest businessman Mukesh Ambani and his company Reliance Industries Limited. This is because Ambani and his company earns Rs 1.1 crore a minute.
Ambani has assets of $ 81.3 billion i.e. Rs 6.03 lakh crore. It is the 5th richest family in the world. The family of Walton, the co-founder of the e-commerce company Walmart, is at the first place with a net worth of $ 215 billion, or Rs 15.95 lakh crore. This information is given in the content published on the Investopedia website on January 21, 2021.
According to the Bloomberg Billionaires Index, Ambani's net worth has risen to $84 billion. He is the 12th richest person in the world. Mukesh Ambani's wealth has increased by $ 7.62 billion in 2021 so far. Gautam Adani's net worth has also increased by $ 43.2 billion to cross $ 77 billion. According to Bloomberg data, Adani is the 14th richest businessman in the world. The increase in the net worth of both the Indian businessmen has been due to the jump in stocks. While the Nifty 50 index rose 13 percent in 2021, the share of Reliance Industries has climbed 12 percent to Rs 2,215.80. Reliance Industrial Infrastructure has gained 40 per cent and Network 18 Media & Investment has gained 45 per cent.
Since the introduction of the new economic policies in the country in 1991, the wealth of some of the rich has increased significantly but most of the people have become poor. Due to the policies of the Modi government, there has been more contraction of capital and crores of people have become fascinated by every single penny in this era, while the earnings of many businessmen and all the leaders, bureaucrats, brokers, contractors have increased. Today, when India has destroyed all the records of unemployment and poverty, few people have become billionaires, trillionaires. Wipro's Azim Premji is 42nd, HCL Technology's Shiv Nadar 72nd and Lakshmi Mittal 88th among other Indians among the world's 100 richest businessmen with a population of 7 billion.
कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
See our Facebook page Plz : https://www.facebook.com/CKB-News1-100488182297199
Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें