जानिये एलोवेरा के लाभ तो हैं लेकिन नुकसान भी बहुत हैं Know the benefits of Elovera but there are many disadvantages as well
एलोवेरा को आयुर्वेद में घृतकुमारी कहा गया है एवं औषधि की दुनिया में इसे संजीवनी भी कहा जाता है। यूपी और उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में सामान्यया घीग्वार कहा जाता है। वनस्पति विज्ञान के अनुसार इसकी 200 जातियां होती हैं, परंतु प्रथम 5 ही मानव शरीर के लिए उपयोगी हैं। जिसमें बारना डेंसीस नाम की जाति प्रथम स्थान पर है।
वैज्ञानिक प्रयोगों के अनुसार एलोवेरा में इसमें 18 धातु, 15 एमीनो एसिड और 12 विटामिन होते हैं। इसकी तासीर गर्म होती हैं। यह खाने में बहुत पौष्टिक होता है। इसे त्वचा पर लगाना भी उतना ही लाभप्रद होता है। ऐसा बताया जाता है कि इसकी कांटेदार पत्तियों को छीलकर एवं काटकर रस निकाला जाता है। 3-4 चम्मच रस सुबह खाली पेट लेने से दिन-भर शरीर में शक्ति व चुस्ती-स्फूर्ति बनी रहती है। एलोवेरा को बवासीर, डायबिटीज, गर्भाशय के रोग, पेट की खराबी, जोड़ों का दर्द, त्वचा की खराबी, मुंहासे, रूखी त्वचा, धूप से झुलसी त्वचा, झुर्रियों, चेहरे के दाग-धब्बों, आंखों के काले घेरों, फटी एड़ियों के लिए लाभप्रद बताया गया है और खून की कमी को दूर करने तथा शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है।
एलोवेरा का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है. कई लोग एलोवेरा का जूस बनाकर सेवन करते हैं तो चेहरे पर लगाने के लिए इसका पेस्ट भी बनाया जाता है. एलोवेरा के लाभ नहीं कई सारे साइड इफेक्ट्स भी हैं. एलोवेरा का ज्यादा सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकते हैं. एलोवेरा जेल के अधिक इस्तेमाल से स्किन पर रैशेज, खुजली और रेडनेस हो सकती है. वैसे तो एलोवेरा को स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन ज्यादा इस्तेमाल करने से इसका स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.
कुछ लोग वजन कम करने के लिए एलोवेररा जेल का सेवन करते हैं यह काफी हद तक वजन घटाने में मददगार भी होता है लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपको खतरे में डाल सकता है. एलोवेरा का ज्यादा इस्तेमाल करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है.
अगर आप किसी बीमारी से राहत पाने के लिए एलोवेरा का सेवन कर रहे हैं तो यह ध्यान रखना जरूरी है कि कहीं हम इसका जरूरत से ज्यादा सेवन तो नहीं कर रहे हैं. इस जूस का लगातार सेवन शरीर में पोटेशियम कि मात्रा कम कर सकता है, जिस वजह से दिल की धड़कन अनियमित हो सकती हैं और शरीर में कमजोरी आ सकती है.
एलोवेरा का लगातार सेवन ब्लड प्रेशर को लो कर सकता है. ये बेशक हाई बीपी से परेशान लोगों के लिए अच्छा हो, लेकिन लो ब्लड प्रेशर के परेशान लोगों के लिए यह परेशानी की वजह बन सकता है. एलोवेरा में मौजूद लैक्टेटिंग प्रोपर्टी गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती हैं. इसके सेवन से उनका गर्भाशय संकुचित हो सकता है.
अंत में हम इतना ही कहना चाहते हैं कि एलोवेरा या घीग्वार के प्रति दीवानापन न रखें। कुछ लोग सनक की हद तक कुछ चीजों के पीछे ही पड़ जाते हैं। जैसे कुछ लोग तुलसी के दीवाने होते हैं। कहा गया है कि अति किसी भी चीज की बुरी होती है। इसलिए किसी भी चीज का अत्यधिक प्रयोग अंततः हानिकारक होता है, लेने के देने पड़ जाते हैं। इसलिए आप जिस लाभ के लिए भी ऐलोवेरा का इस्तेमाल करें, कम मात्रा में ही करें।
Elovera is called Ghritkumari in Ayurveda and in the world of medicine it is also called Sanjeevani. In all parts of UP and North India, it is commonly called Ghigwar. According to botany, it has 200 species, but the first 5 are useful for the human body. In which caste named Barna Densis occupies the first place.
According to scientific experiments, Elovera contains 18 metals, 15 amino acids and 12 vitamins. Its effect is hot. It is very nutritious in food. Applying it on the skin is equally beneficial. It is said that the juice is extracted by peeling and chopping its thorny leaves. Taking 3-4 teaspoons of juice in the morning on an empty stomach keeps strength and agility in the body throughout the day. Aloe vera beneficial for hemorrhoids, diabetes, uterine diseases, stomach upset, joint pain, skin discolorations, pimples, dry skin, sunburned skin, wrinkles, facial spots, dark circles, cracked ankles It has been told and is helpful in removing anemia and increasing the body's immunity.
Elovera can be consumed in many ways. Many people make aloe vera juice and consume it, then a paste is also made to apply on the face. Benefits of aloe vera There are many side effects as well. Excessive consumption of aloe vera can harm your health. Overuse of aloe vera gel can cause rashes, itching and redness on the skin. Although aloe vera is considered beneficial for the skin, but using it excessively can have a bad effect on the skin.
Some people use Elovera gel to lose weight, it is also helpful in weight loss to a great extent, but excessive consumption can put you at risk. Excessive use of aloe vera can result in lack of water in the body.
If you are taking Elovera to get relief from some disease, then it is important to keep in mind that we are not consuming it more than necessary. Constant intake of this juice can reduce the amount of potassium in the body, due to which the heartbeat may become irregular and the body may become weak.
Frequent intake of aloe vera can lower blood pressure. This is undoubtedly good for people suffering from high BP, but for people suffering from low blood pressure, it can become a cause of trouble. The lactating property present in aloe vera can be harmful for pregnant women. Their uterus may become compressed due to its consumption.
In the end, all we want to say is that we should not be crazy about Elovera or Ghigwar. Some people fall behind some things to the extent of cynicism. Like some people are crazy about Tulsi. It has been said that anything is bad. Therefore, excessive use of anything is ultimately harmful, and has to be taken. Therefore, for the benefit of which you use aloe vera, do it only in small amounts.
Hydration
Liver function
For constipation
For clear skin
Nutritious boost
Heartburn relief
Digestive benefits
Beauty hacks
सम्मानित महोदय/ महोदया, नमस्ते !
कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
https://www.pfhindi.com

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें