हरियाणा के किसान बोले, भुगतान नहीं मिला तो मंडियों पर ताला लगाएंगे

उचाना (जींद)। हरियाणा के किसानों ने सरकार से अपनी गेहूं की फसल का बकाया देने की मांग की है। शनिवार को एनएच-352 पर स्थित खटकड़ टोल पर किसानों ने सरकार को आगाह किया कि 3 जून तक उनके खातों में अगर बकाया पेमेंट नहीं हुई तो वे मंडी के सभी गेट पर ताला लगाकर िवरोध करेंगे। निरंतर चल रहे किसान धरने और अनशन के कार्यक्रम की अध्यक्षता शनिवार को होशियार सिंह घसो ने की, जबकि सांकेतिक भूख हड़ताल पर सुनील, जयबीर, दिनेश, दिलबाग, सैन भगत रहे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष आजाद पालवां व खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि गेहूं सीजन के दो महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक कई किसानों की पेमेंट उनके खाते में नहीं आई है। जबकि सरकार की ओर से गेहूं बेचने के 72 घंटे में पेमेंट आने के दावे किए गए थे। किसान नेताओं ने कहा कि हिसार कमिश्नर का बयान है कि बीते दिनों किसानों के साथ हुई बैठक में भरोसा दिया गया था कि किसान सरकारी कार्यक्रम का विरोध नहीं करेंगे। लेकिन यह पूरी बयान पूरी तरह से गलत है। ऐसा कोई समझौता किसानों के साथ हुई मीटिंग में नहीं हुआ था। कमिश्नर ऐसा बयान सरकार के इशारे पर दे रहे हैं, ताकि जो किसानों का आंदोलन चल रहा है, उसे कमजोर किया जा सके। #Kisan Andolan #Farmers Protest #Black Farm Laws कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England