मुंबई। कोरोना से निपटने के लिए जानकारियों की भरमार है। हर कोई अपनी समझ के हिसाब से ज्ञान दे रहा है। ऐसे में हजारों सेलेब्रेटी भी लोगों को टिप्स दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने कोरोना महामारी से बचाव के लिये अपने प्रशंसकों को टिप्स बताये हैं। कोरोना वायरस तेजी से देश में फैलता जा रहा है। करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर कुछ टिप्स शेयर किया हैं जिसमें वह लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने की टिप्स दे रही हैं। करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। पोस्ट में करीना ने बताया कि यदि घर में कोई कोरोना से ग्रस्त हो जाए तो उसके तौलिए और चादर को अलग धोना चाहिए। जब भी इन कपड़ों को उठाएं तो उस वक्त हाथों में ग्लब्स पहने होने चाहिए। मुंबई फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बताया कि उन कपड़ों को शरीर से छूने नहीं देना चाहिए। बल्कि एक अलग डिब्बे में उन्हें रखना चाहिए। साथ ही 60-90 डिग्री तापमान पर डिटर्जेंट के साथ धोना चाहिए। उन्होंने बताया कि कपड़ों को गर्म पानी में डालकर भिगोकर रखना चाहिए। साथ ही कपड़ों को भिगोने के लिए छड़ी का इस्तेमाल करना चाहिए। पानी उछले नहीं इसका भी ध्यान रखना चाहिए। यदि गर्म पानी नहीं है तो क्लोरीन डालकर उसमें आधे घंटे तक भिगोने चाहिए। कपड़ों को साफ पानी से निकालकर धूप में सुखाएं। सब काम निपटाने के बाद अपने हाथ धोना ना भूलें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England