क्रिस्टल डिसूजा एक तस्वीर पोस्ट कर कैसे चर्चा में आई ?

मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने मंगलवार को समुद्र बीच से एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो में वह प्रिंटेड स्कर्ट के साथ ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं। स्टाइलिश शेड्स और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे हैं। इस फोटो में शांत समुद्र की लहरों की पृष्ठभूमि में सूर्य को उसके पीछे ढलते हुए देखा जा सकता है। क्रिस्टल डिसूजा ने ऑरेंज हार्ट के साथ कैप्शन लिखा, कभी कभी परिवर्तन की हवाओं में हम अपनी सही दिशा पाते हैं।
मालूम हो कि क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में भरत गोयल के गाने एक बेवफा के रीक्रिएटेड वर्जन में अभिनय किया। गाने में वह सिद्धार्थ गुप्ता और अक्षय खरोदिया के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आईं। इसका ऑरिजनल वर्जन अक्षय कुमार, करीना कपूर खान की फिल्म बेवफा का है, जो 2005 में रिलीज हुई थी। क्रिस्टल अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म चेहरे का भी हिस्सा है। थ्रिलर का निर्देशन रमी जाफरी ने किया है। महामारी के कारण फिल्म की रिलीज की तारीख को कई बार आगे बढ़ाया गया है।
क्रिस्टल डिसूजा भारतीय टीवी सीरियल में अभिनय करने वाली मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2011 में आए सीरियल ‘एक हजारो में मेरी बेहना है’ में ‘जीविका’ का किरदार दर्शाया था। उस समय उन्होंने सीरियल एक नई पहचान में साक्षी का किरदार भी अभिनत किया था। 2016 में क्रिस्टल ने जी टीवी के सीरियल ब्रह्मराक्षस में ‘रैना’ का किरदार भी अभिनय किया था। क्रिस्टल डिसूजा को आपने कलर्स टीवी के सीरियल ‘बेलन वाली बहू’ में ‘रूपा’ के किरदार को भी अभिनय करते हुए देखा होगा। अपने अभिनय के साथ साथ लम्बी हाइट और बोल्ड लुक्स की वजह से क्रिस्टल को लोगो ने जल्द ही लोगप्रिय बना दिया है। एक्टिंग के साथ साथ मॉडलिंग में भी अच्छा खासा नाम कमाने वाली क्रिस्टल डिसूजा पिछले दिनों एटीएल में एक नए वेब सीरीज फितरत में दिखाई दे रही हैं। इसमें क्रिस्टल तारिणी बिष्ट का किरदार अभिनय कर रही है। क्रिस्टल डिसूजा का जन्म 1 मार्च 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र, में हुआ था। क्रिस्टेल क्रिस्चन (ईसाई) धर्म की हैं। वह अपनी धर्म के प्रति काफी सीरियस रहती हैं। क्रिस्टल का एक भाई है और वह अपने भाई ‘केथ डिसूजा’ के साथ बड़ी हुईं है। क्रिस्टेल ने वाडाला के ऑक्सिलियम कॉन्वेंट हाई स्कूल से अपने स्कूल की पढाई पूरी की थी और सेंट जेवियर कॉलेज, मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। क्रिस्टल का अफेयर उन्ही के को-स्टार करन टैकर के साथ चल रहा है। इन दोनों ने स्टार प्लस के सीरियल एक हजारो में मेरी बहना है में ऑन स्क्रीन पति पत्नी का किरदार अभिनय किया था। इसी सीरियल के दौरान इन दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था। क्रिस्टल ने 2007 से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। आज वो जिस मुकाम पर पहुंची हैं वो सिर्फ उनकी मेहनत की वजह से है। क्रिस्टल डिसूजा हिंदी सीरियल के जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। क्रिस्टल डिसूजा ने अपने कॉलेज के समय से ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। क्रिस्टल ने 2007 में हिंदी टेलीविजन के चैनल 9एक्स में शुरू हुए सीरियल कहे ना कहे में किंजल पांडे का किरदार अभिनय करके हिंदी टेलीविजन की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। क्रिस्टल का दूसरा सीरियल भी चैनल 9एक्स में दर्शाया जाता था। सीरियल क्या दिल में है में क्र्रिस्टल ने तमन्ना का रोल किया था। क्रिस्टल ने 2008 में स्टार प्लस के सीरियल कस्तूरी में नवनीत का किरदार निभाया था और सीरियल किस देश में है मेरा दिल में वीरा का किरदार अभिनय किया था। 2010 में क्रिस्टल डिसूजा एक और सीरियल में दिखी थी जो की सोनी टीवी में दर्शाया जाता था। इस सीरियल का नाम बात हमरी पक्की है था क्रिस्टल का किरदार तारा का था। उन्होंने सोनी टीवी के सीरियल आहट में कैमियो का किरदार भी निभाई था और उसी साल इसी सीरियल में यामिनी का किरदार भी अभिनय किया था। 2011 में क्रिस्टल ने स्टार प्लस के सीरियल एक हजारो में मेरी बहना है में जीविका वढेरा का मुख्य किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल में क्रिस्टल के साथ करन टैकर, निआ शर्मा और कुशाल टंडन थे। इस सीरियल में क्रिस्टल के पति करन थे और निआ ने क्रिस्टल की बहन का किरदार अभिनय किया था। कुशाल टंडन ने करन के भाई यानी क्रिस्टल के देवर और मिआ के पति का किरदार अभिनय किया था। यह सीरियल को अक्टूबर 2011 से सितंबर 2013 तक स्टार प्लस पर प्रसारित गया था। दिसंबर 2013 में, क्रिस्टल डिसूजा ने सोनी टीवी के सीरियल ‘इक नई पहचान’ में करन शर्मा के साथ साक्षी के किरदार को निभाया था। यह शो सितंबर 2014 में ही बंद हो गया था। क्रिस्टल ने 2016 में एकता कपूर के सीरियल ब्रह्मराक्षस में रैना का किरदार करते हुए दिखाई दी थीं। यह सीरियल चैनल ‘जी टीवी’ पर दर्शाया जाता था। यह सीरियल भी फरवरी 2017 में कुछ कारणों की वजह से बंद करना पड़ा था। फरवरी 2017 में ही क्रिस्टल लैक्मे फैशन वीक में एक बार फिर दिखाई दीं थी। 2018 में क्रिस्टल डिसूजा ने कलर्स टीवी के सीरियल बेलन वाली बहू में रूपा का चरित्र निभाया था। इस सीरियल में किए गए अभिनय के लिए क्रिस्टल को बेस्ट एक्ट्रेस इन कॉमिक रोल का अवार्ड भी मिला था। क्रिस्टल डिसूजा एएलटी बालाजी के वेब सीरीज फितरत में दिखाई दे रही है। इस सीरीज में क्रिस्टल काफी बोल्ड लुक में दिखाई दे रही है। हिंदी टेलीविजन के सीरियल में तो अक्सर क्रिस्टल साधारण सी लड़की का किरदार अभिनय करती हुई दिखाई देती थी लेकिन अब इस वेब सीरीज में क्रिस्टल डिसूजा का यह बोल्ड अवतार लोगो को बहुत अच्छा लग रहा है। अपने अभिनय की वजह से क्रिस्टल ने कई सारे अवार्ड्स जीते हैं लेकिन अपने लुक्स की वजह से भी क्रिस्टल का नाम बड़ी बड़ी जगहों पर दर्ज हुआ है। 2013 में ईस्टर्न आई द्वारा 50 मोस्ट सेक्सी एशियाई वूमेन की लिस्ट में क्रिस्टल 19वें रैंक पर शामिल हुई थी। उन्हें टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा भी भारतीय टेलीविजन 2017 में 20 सबसे आकर्षक महिलाओं में 5वें रैंक पर रखा गया था। जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है कि क्रिस्टल और करन टैकर अपने पहले सीरियल एक हजारो में मेरी बहना है से एक साथ रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों ने कभी अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को एक नहीं किया है जो की बहुत बड़ी बात मानी जाती है। क्रिस्टल का नाम कभी करन के अलावा और किसी के साथ जोड़ा नहीं गया है। क्रिस्टल का पसंदीदा खाना चॉकलेट्स और आइस-क्रीम है। र्रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा क्रिस्टल के फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस हैं। पसंद नापसंद के मामले में क्रिस्टल को अभिनय के अलावा डांस करना और नई नई जगहों पर घूमना पसंद है। हालही में शुरू हुए क्रिस्टल के नए वेब सीरीज फितरत को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। क्रिस्टल के नए रोल को लोगो की काफी तारीफ भी मिल रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England