संदीप और पिंकी फरार को देखा क्या ? Did you see Sandeep and Pinki absconding?
मुम्बई। इंटरनेट आधारित मनोरंजन प्लेटफार्म अमेजॅन प्राइम वीडियो ने परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अभिनीत रोमांचक थ्रिलर संदीप और पिंकी फरार के एक्सक्लुसिव डिजिटल प्रीमियर की घोषणा कर दी है, जो भारत में और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजॅन प्राइम पर है। दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्मित, लिखित और निर्देशित इस फिल्म में नीना गुप्ता, रघुवीर यादव और जयदीप अहलावत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
मालूम हो कि फिल्म संदीप और पिंकी फरार दो अलग-अलग व्यक्तियों की कहानी है, जिनका जीवन अचानक आपस में जुड़ जाता है। पिंकेश दहिया या पिंकी (अर्जुन कपूर), एक हरियाणवी पुलिस अधिकारी है, जबकि संदीप कौर (परिणीति चोपड़ा) कॉपोर्रेट जगत की एक महत्वाकांक्षी लड़की है। विडंबना यह है कि यह जोड़ी एक दूसरे के प्रति अविश्वास, संदेह और घृणा से जुड़े है।
फिल्म वालों की ओर कहा गया है कि यह सस्पेंस-ड्रामा दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखने का वादा करती है क्योंकि यह दो दुनिया की ध्रुवीयताओं की खोज करता है और प्रतिष्ठित इश्कजादे जोड़ी द्वारा शानदार प्रदर्शन से लैस है, जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ धमाल मचाने के लिए वापसी कर ली है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें