सरकार का शुल्क नहीं चुकाया तो बांग्लादेश सरकार ने प्राइवेट टीवी चैनलों का प्रसारण रोका

ढाका। बांग्लादेश सरकार की सैटेलाइट कंपनी लिमिटेड (बीएससीएल) ने निजी टेलीविजन स्टेशनों एसएटीवी और चैनल 9 का बंगबंधु सैटेलाइट-1 के जरिए प्रसारण बंद कर दिया है। गुरुवार की रात कदम उठाए जाने के बाद, एसएटीवी ने बकाया चुकाने के लिए कदम उठाए, जिसके बाद निलंबन वापस ले लिया गया। इसके बारे में शुक्रवार को बीएससीएल के अध्यक्ष ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को इसकी पुष्टि की। ज्ञातव्य है कि बंगबंधु सैटेलाइट-1 के माध्यम से 32 निजी और चार सरकारी टेलीविजन स्टेशन चल रहे हैं। इसके अलावा सैटेलाइट के जरिए डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) सर्विस भी दी जा रही है। बीएससीएल के चेयरमैन शाहजहां महमूद ने कहा कि दो चैनलों का सैटेलाइट ट्रांसमिशन गुरुवार रात को बंद कर दिया गया था। कंपनी अब बकाया वसूलने के लिए कड़ा रुख अपना रही है। बीएससीएल ने दो टेलीविजन स्टेशनों पर बकाया राशि का खुलासा नहीं किया है। चेयरमैन शाहजहां ने कहा, एसएटीवी ने बकाया चुकाने के लिए पहले ही कदम उठा लिए हैं और चैनल नाइन ने भी कहा है कि वह जल्द ही बिलों का भुगतान करेगा। इसलिए चैनल का निलंबन वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा, एसएटीवी शुक्रवार दोपहर से ऑन एयर हो गया है। चैनल 9 का प्रसारण कनेक्शन बिल के भुगतान के तुरंत बाद बहाल कर दिया जाएगा। शाहजहां ने यह भी उल्लेख किया कि कंपनी ने यह निर्णय तब लिया, जब प्रसारकों ने बकाया राशि के भुगतान के लिए कई रिमाइंडर (अनुस्मारक) पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा, इसके बाद हमने तय किया है कि जिन्होंने पिछले साल दिसंबर तक अपने बकाया का भुगतान नहीं किया है, उनकी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि कई चैनलों ने बकाया भुगतान किया है और इसलिए कंपनी ने भी लचीलापन दिखाया है। कंपनी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अब इस संबंध में सख्त रुख अपनाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England