मध्य प्रदेश में मार्च-अप्रैल में मरे एक लाख से ज्यादा लोग, शिवराज सरकार छुपा रही मृतकों की वास्तविक संख्या

भोपाल। पूरे देश में ही कोरोना से हुई मौतों की वास्तविक संख्या छुपाई जा रही है, खासतौर पर भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने राज्य सरकार पर कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि मार्च और अप्रैल में कोरोना से एक लाख से ज्यादा मौतें राज्य में हुई हैं। वहीं कमल नाथ के इस दावे को सरकार ने भ्रम और भय फैलाने वाला बताया है। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा कि, उनके पास जिलों से आंकड़े आए हैं। उसके आधार पर वे कह सकते हैं कि मार्च-अप्रैल के माह में राज्य में एक लाख से ज्यादा मौतें कोरोना से हुई हैं। हमें लाशों को गिनना चाहिए, श्मशान घाट और कब्रिस्तान में कितनी लाशें पहुंची। इसका कोई रिकार्ड है सरकार के पास। अगर मध्य प्रदेश का यह हाल है तो दुनिया में क्या स्थिति होगी। कमल नाथ ने आगे कहा कि, राज्य में मार्च और अप्रैल में 1 लाख 27 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं, श्मशान घाट का रिकार्ड बताए सरकार। आंकड़े दबाए जा रहे हैं, इसीलिए तो कोरोना का यह हाल है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने छिंदवाड़ा के लिंगा गांव में हुई मौतों का जिक्र करते हुए बताया कि वे खुद एक गांव में थे, जहां लोगों ने बताया कि 10 दिन में 15 लोगों की मौत हुई है और जब कलेक्टर से पूछा तो उन्होंने सिर्फ दो मौतें बताई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England