बंगाली वोटरों को लुभाने के लिए गोवा फिल्म फेस्टीवल का भाजपा कर रही इस्तेमाल
पणजी। गोवा में आयोजित 51वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) का उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने किया। केंद्र और गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा फिल्म फेस्टीवल का लाभ भी पश्चिम बंगाल चुनाव में उठाना चाहती है। फेस्टीवल में पहली बार ‘इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ नाम से नई कैटेगरी जोड़ी गई। इसमें पहले अवॉर्ड के लिए हिंदी-बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी को चुना गया।
मालूम हो कि बिस्वजीत चटर्जी स्वयं 2014 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन 2019 में भाजपा में आ गए। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल भारत सरकार का आयोजन है। सरकार जरूर इससे अपना मकसद पूरा करना चाहती है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिग्गज बंगाली फिल्मकार सत्यजीत रे को भी उनके शताब्दी वर्ष में याद किया जा रहा है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार चारुलता, घेरेबेरे, सोनार केला, पाथेर पांचाली और शतरंज के खिलाड़ी प्रदर्शन के लिए शामिल हैं। भारतीय भाषाओं में शामिल 20 फिल्मों में से दो बांग्ला की हैं। समारोह में एक कैटेगरी ‘कंट्री इन फोकस’ है। इसमें बांग्लादेश (पूर्वी बंगाल) की 4 फिल्में शामिल हैं। यही नहीं, उद्घाटन में भी बांग्लादेश के उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान को बुलाया गया। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में बांग्लादेश के ‘राष्ट्रपिता’ शेख मुजीबुर्रहमान को याद किया गया। उनका यह जन्म शताब्दी वर्ष है और वे पूरब और पश्चिम, बंगाल के दोनों हिस्सों में बराबर असर रखते हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की 50वीं वर्षगांठ का जिक्र भी किया।
एशिया का यह सबसे पुराना फिल्म महोत्सव इस बार कोरोना के काफी बदले स्वरूप में आयोजित हुआ है। इसमें 224 फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। आयोजन का प्रदर्शन सात थिएटर्स के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी हो रहा है। उद्घाटन डेनमार्क की फिल्म ‘एनदर राउंड’ से हुआ है। यह समारोह 24 जनवरी तक चलेगा।
हिंदी-अंग्रेजी अखबार, वेबसाइट के लिए चाहिएं फुल/पार्टटाइम प्रतिनिधि
हर जगह प्रचार-प्रसार, विज्ञापन, समाचार संग्रह इत्यादि हेतु हर आयु वर्ग के महिला/ पुरुष (फुल या पार्टटाइम) चाहिएं। प्रेस कार्ड, योग्यता/कार्य अनुसार वेतन अथवा कमीशन की सुविधा है। अपना बायोडाटा भेजें ईमेल nirnaylok@gmail.com पर।
गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी ब्लॉग्स:
loknirnay11.blogspot.com
bharatiduniya.blogspot.com
india2020newview.blogspot.com
gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लॉग्स हेतु भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com पर।
Hindi / English newspaper, full / parttime representative needed for website
Women / men of every age group (full or part time) are needed for publicity, advertisement, news collection etc. everywhere. Press card is a facility of salary or commission according to qualification / work. Send your resume to email nirnaylok@gmail.com.
See our Hindi-English blogs in Google:
loknirnay11.blogspot.com
bharatiduniya.blogspot.com
india2020newview.blogspot.com
gangaprawah.blogspot.com
Send your suggestions, news, creations to blogs to email nirnaylok@gmail.com
अपने मोबाइल में पड़े फोटो बेचिये, इंटरनेशनल फोटो सेलिंग वेबसाइट मोस्टफोटोज.काॅम पर। फोटो बेचकर प्राप्त करिये अच्छी इन्कम। लिंक को क्लिक कर देखिए https://www.mostphotos.com/en-us/signup?ref=129349

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें