कड़ी परीक्षा में खरा उतरा टाटा स्टील, बेहतर कार्यस्थल का मिला सम्मान Tata Steel Jamshedpur best work place for labours in india
जमशेदपुर (झारखंड)। जाने-माने औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की टाटा स्टील भारत में सबसे अच्छे और बेहतर वर्क प्लेस के तौर पर साबित हुई है. टाटा स्टील को बेस्ट वर्क प्लेस के तौर लगातार चौथी बार सम्मान मिला है. ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट ने टाटा स्टील को यह सम्मान दिया है. एक हाई-ट्रस्ट और हाई-परफॉर्मेंस कल्चर प्रतिष्ठान बनाने की दिशा में टाटा स्टील के कार्यों को ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट ने मान्यता प्रदान की है. मतलब है कि टाटा स्टील अपने कार्मिकों के लिए अन्य उद्योगों से बेहतर सुविधाएं व माहौल मुहैया कराता है।
जानकारी के अनुसार, अपनी स्थापना के बाद से ही टाटा स्टील ने अपनी श्रमिक कल्याण योजनाओं के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है और अपने महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के लिए खुद को एक अग्रणी लीडर के रूप में स्थापित किया है. टाटा स्टील की वीपी एचआरएम (नामित) अत्रेयी एस सान्याल ने कहा कि हमें एक और ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में मान्यता दी गयी है. अत्रेयी का कहना है कि हम मानते हैं कि हमारे लोग हमारी प्रतिस्पर्धा के प्राथमिक स्रोत हैं. जिन्हें हमने अपने सभी पहलकदमियों में हमेशा आगे रखा है. हमने हमेशा एक ऐसे संस्थान के निर्माण में विश्वास किया है, जो कर्मचारी सशक्तीकरण और उच्च स्तर के प्रदर्शन से प्रेरित हो.
अत्रेयी ने कहा कि कंपनी ने सभी डायवर्स ग्रुपों के लिए एक सक्षमकारी कार्यस्थल के निर्माण के उद्देश्य से एलजीबीटीक्यू पार्टनर्स को विस्तारित लाभ, एजाइल वर्किंग मॉडल्स और एक्सटेंडेड मैटरनिटी लीव जैसे प्रचलन स्थापित करने वाली सुविधाएं लागू की हैं. कंपनी का विविधता व समावेशन कार्यक्रम लैंगिक विविधता (मोजाइक), दिव्यांग पारिश्रमिक और समावेशन और एलजीबीटीक्यू अन्य को शामिल करने की पहल को सक्षम बना रहा है. अत्रेयी ने यह भी बताया कि कोरोना लाॅकडाउन के दौरान, टाटा स्टील ने कर्मचारी सुरक्षा से संबंधित सभी निवारक और अग्र-सक्रिय कदम उठाये हैं. इसमें पीओडी सिस्टम का कार्यान्वयन भी एक है, जो टीमों का एक मॉड्यूलर है. सामाजिक दूरी को सक्षम करता है. एक स्थान पर एकत्र श्रमिकों की संख्या को कम करता है. कर्मचारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने थर्मल स्कैनिंग और रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) के द्वारा बायोमेट्रिक अटेंडेंस के स्थान पर सुरक्षा कार्ड लागू कर अधिक वैज्ञानिक कांटैक्ट ट्रेसिंग भी शुरू किया है. टाटा स्टील ने हाल ही में एजाइल वर्किंग मॉडल पेश किया है, जो कर्मचारियों को किसी भी स्थान से काम करने में सक्षम बनाता है.
जानकारी में बताया गया है कि हर साल 60 से अधिक देशों के 10 हजार से अधिक संस्थानों ने अपने कार्यस्थल की संस्कृति को मजबूत करने के लिए मूल्यांकन, बेंचमार्किंग और कार्य योजना के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट के साथ साझेदारी करते हैं. बताया जाता है कि ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट की कार्यप्रणाली काफी सख्त और उद्देश्यपूर्ण कार्य संस्कृति मूल्यांकन प्रक्रिया मानी जाती है. इसे ग्रेट वर्कप्लेस संस्कृतियों को चिह्नित करने और उन्हें सम्मानित करने का गोल्ड स्टैंडर्ड माना जाता है.
हिंदी-अंग्रेजी अखबार, वेबसाइट के लिए चाहिएं फुल/पार्टटाइम प्रतिनिधि
हर जगह प्रचार-प्रसार, विज्ञापन, समाचार संग्रह इत्यादि हेतु हर आयु वर्ग के महिला/ पुरुष (फुल या पार्टटाइम) चाहिएं। प्रेस कार्ड, योग्यता/कार्य अनुसार वेतन अथवा कमीशन की सुविधा है। अपना बायोडाटा भेजें ईमेल nirnaylok@gmail.com पर।
गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी ब्लॉग्स:
loknirnay11.blogspot.com
bharatiduniya.blogspot.com
india2020newview.blogspot.com
gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लॉग्स हेतु भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com पर।
Hindi / English newspaper, full / parttime representative needed for website
Women / men of every age group (full or part time) are needed for publicity, advertisement, news collection etc. everywhere. Press card is a facility of salary or commission according to qualification / work. Send your resume to email nirnaylok@gmail.com.
See our Hindi-English blogs in Google:
loknirnay11.blogspot.com
bharatiduniya.blogspot.com
india2020newview.blogspot.com
gangaprawah.blogspot.com
Send your suggestions, news, creations to blogs to email nirnaylok@gmail.com
अपने मोबाइल में पड़े फोटो बेचिये, इंटरनेशनल फोटो सेलिंग वेबसाइट मोस्टफोटोज.काॅम पर। फोटो बेचकर प्राप्त करिये अच्छी इन्कम। लिंक को क्लिक कर देखिए https://www.mostphotos.com/en-us/signup?ref=129349

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें