अगर आप कम सोते हैं तो देश का आर्थिक नुकसान होता है और आपकी मानसिक-शारीरिक हालत खराब होती है, जानिए कैसे

नई दिल्ली। यह तो आप जानते ही हैं कि कोरोना वायरस के कारण दुनिया के तमाम देशों के ऑफिस बंद हो गये, कल कारखानों में ताला लटक गया. आर्थिक प्रगति गिर गई. भारत में भी कोरोना काल में लोगों ने घरों से काम किया. बहुत लोग जिनका रोजगार चला गया या जिन्हें लंबी छुट्टी मिली वे चिंता और तमाम तरह की आशंकाओं के चलते मानसिक रूप से परेशान रहे। लोगों का ज्यादा वक्त फोन और कंप्यूटर में गुजरा. इस कारण उनके नींद में कमी आयी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आर्थिक प्रगति में गिरावट का एक बड़ा आपकी नींद या सोने से संबंधित है. यह आपको सुनने में भले ही ये अटपटा लगे, लेकिन यह सच है कम नींद के कारण भारत की जीडीपी घटी है. आपको मालूम है कि कोरोना के कारण पूरी दुनिया में वर्क फ्रॉम होम हो गया. भारत में भी अधिकांश कंपनियां और ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम किया गया. इस कारण लोग ऑफिस का काम घर से करने लगे. जिसका परिणाम यह हुआ कि लोग देर रात तक घरों से ही काम करने लगे. इससे नींद पूरी नहीं होने लगी. जिसका असर लोगों के कामकाज पर पड़ने लगा है. उनकी काम करने की क्षमता या कार्यकुशलता में कमी आयी है. इसके अलावा शारीरिक मेहनत भी कम हुई। कार्यस्थल पर आने-जाने, काम करने के दौरान लोगों के साथ मेल-मिलाप, वार्तालाप से भी जो आपको ऊर्जा मिलनी थी उससे भी आप वंचित रहे। रिसर्च में विशेषज्ञों को नींद से जुड़ी एक नई किस्म की बीमारी का भी पता चला है. विशेषज्ञों ने इस बीमारी का नाम सेमी-सोम्निया दिया है. खास बात यह है कि यह बीमारी तनाव और तकनीक के बेवजह इस्तेमाल के कारण होता है. सबसे बड़ी बात है कि कोरोना काल में इस बीमारी के पीड़ितों की संख्या बहुत बढ़ गयी है. जानकारी के मुताबिक देर रात तक मोबाईल की नीली रौशनी देखना हमारे मस्तिष्क की कोशिकाओं को प्रभावित करता है. जिससे भी अनिद्रा की बीमारी हो जाती है. नींद हमारे शरीर को रिचार्ज करने का काम करती है. सोने के दौरान हमारी मांसपेशियां ढीली हो जाती है. शरीर में मौजूद टॉक्सिक एजेंट शरीर से बाहर हो जाते है. अच्छी नींद से शरीर स्वस्थ होता है. और दिमाग की ताकत बढ़ती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के लोग दुनिया में दूसरे नंबर है जो सबसे कम सोते हैं. भारतीय लोगों से कम सोने वालों में जापान का नाम शुमार है. सोने की कमी या कम सोने जो शरीर में कई बीमारियां हो जाती है. कम सोने के कारण कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र, अवसाद, हाई ब्लड प्रेशर और दिल संबंधी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है. जिसका असर हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है, अनिद्राजनित समस्याओं से आपकी सोच, व्यवहार और लोगों से संबंधों पर भी असर पड़ता है। तो प्रयास कीजिए कि आप भरपूर नींद ले पाएं। हिंदी-अंग्रेजी अखबार, वेबसाइट के लिए चाहिएं फुल/पार्टटाइम प्रतिनिधि हर जगह प्रचार-प्रसार, विज्ञापन, समाचार संग्रह इत्यादि हेतु हर आयु वर्ग के महिला/ पुरुष (फुल या पार्टटाइम) चाहिएं। प्रेस कार्ड, योग्यता/कार्य अनुसार वेतन अथवा कमीशन की सुविधा है। अपना बायोडाटा भेजें ईमेल nirnaylok@gmail.com पर। गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी ब्लॉग्स: loknirnay11.blogspot.com bharatiduniya.blogspot.com india2020newview.blogspot.com gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लॉग्स हेतु भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com पर। Hindi / English newspaper, full / parttime representative needed for website Women / men of every age group (full or part time) are needed for publicity, advertisement, news collection etc. everywhere. Press card is a facility of salary or commission according to qualification / work. Send your resume to email nirnaylok@gmail.com. See our Hindi-English blogs in Google: loknirnay11.blogspot.com bharatiduniya.blogspot.com india2020newview.blogspot.com gangaprawah.blogspot.com Send your suggestions, news, creations to blogs to email nirnaylok@gmail.com अपने मोबाइल में पड़े फोटो बेचिये, इंटरनेशनल फोटो सेलिंग वेबसाइट मोस्टफोटोज.काॅम पर। फोटो बेचकर प्राप्त करिये अच्छी इन्कम। लिंक को क्लिक कर देखिए https://www.mostphotos.com/en-us/signup?ref=129349

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England