दुनिया भर में पिज्जा ज्यादा पसंद करते हैं लोग, भारतीय खाने विदेशी और विदेशी खाने भारतीय पसंद करते हैं, जानिये लोगों पसंद क्या है pizza pasta sushi momo bergar
नई दिल्ली। आप से पूछा जाए कि खाने में आपको क्या पसंद है तो आप अपनी पसंद का खाना / व्यंजन बताएंगे। भारत में आजकल पिज्जा बहुत खाया जाता है। पिज्जा असल में इतालवी (इटैलियन) व्यंजन है। एक जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में दुनियाभर में पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक अधिकतर लोगों ने पिज्जा को सर्च किया। भारत में सबसे ज्यादा पिज्जा सर्च किया गया। संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, इंडोनेशिया और इटली के लोग भी पिज्जा बहुत पसंद करते हैं।
दूसरे नंबर पर पसंदीदा फूड चाइनीज है, जिसमें मोमो प्रमुख है। यह 29 देशों के लोगों की पसंद रहा। भले ही अमेरिका और चीन के संबंधों में तनातनी हो, लेकिन अमेरिकी चाइनीज फूड पसंद करते हैं। ऐसा ही ट्रेंड यूके में भी सामने आया है। चीनी फूड पसंद करने वाले अन्य देशों में चीन के साथ ही आयरलैंड, हंगरी, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया आदि शामिल हैं।
गूगल के अनुसार तीसरे नंबर पर पसंद की जाने वाली डिश सुशी है। इसे 10 देशों में अधिक खाया गया है। ये हैं- जापान, ब्राजील, यूक्रेन, स्वीडन, रोमानिया आदि। सुशी एक जापानी भोजन है, जिसमें पके चावल और अन्य सामग्री के साथ समुद्री खाद्य पदार्थ शामिल किए जाते हैं। इसके अलावा फिश एंड चिप्स छह देशों में, फ्राइड चिकन पांच देशों में, कोरियाई भोजन 3 देशों में, थाई भोजन 2 और पास्ता एक देश में पसंद किया गया है। दुनिया का चौथा पसंदीदा भोजन भारतीय है। हालांकि, साल 2020 में भारतीयों ने अपनी थाली छोड़कर पिज्जा पसंद किया। पाकिस्तान, इजरायल, नीदरलैंड्स और इसके नजदीकी द्वीप देश अरूबा ने भारतीय थाली को पसंद किया। पड़ोसी देश नेपाल और श्रीलंका चाइनीज खाना पसंद करते हैं।
खाद्य विशेषज्ञों के अनुसार पिज्जा को कई टॉपिंग्स के साथ कई तरह जायकों में बनाया जा सकता है। इसलिए लोग इसे अधिक पसंद कर रहे हैं। गूगल सर्च के रिजल्ट ऐसे साल के हैं, जब अधिकतर समय देशों में लॉकडाउन लगा रहा। लोग घरों में रहे। जैसे ही रेस्तरां से टेकअवे की छूट मिली, तो लोगों ने पसंदीदा डिश ऑर्डर की।
इटली की देन लोकप्रिय व्यंजन पिज्जा है। वहां के लोग पिज्जा सर्च करते हैं। चीनी लोग चाइनीज फूड तलाशते हैं। जापानी अपने भोजन सुशी को ही पसंद करते हैं, लेकिन भारत ही ऐसा देश है, जहां भारतीयों ने अपनी व्यंजन छोड़कर इटेलियन डिश पिज्जा को पसंद किया है। इसी तरह पास्ता भी इटली ही की देन है, लेकिन इसे सबसे ज्यादा तुर्की में पसंद किया गया। कबाब मिडिल ईस्ट में अधिक मशहूर है, लेकिन इसे सबसे ज्यादा रूस में सर्च किया गया।
bergar Classic Momo Cha Jhol Achar recipe - I Cook Different Asian Recipes, Gourmet ... A beloved Nepali staple, Dal Bhat, is a great high protein dish. ... It is great to serve with rice or roti or as a sandwich spread Italian recipe for Gnocchi di Patate al Pesto and other Carluccio recipes and pasta recipes from Red
हिंदी-अंग्रेजी अखबार, वेबसाइट के लिए चाहिएं फुल/पार्टटाइम प्रतिनिधि
हर जगह प्रचार-प्रसार, विज्ञापन, समाचार संग्रह इत्यादि हेतु हर आयु वर्ग के महिला/ पुरुष (फुल या पार्टटाइम) चाहिएं। प्रेस कार्ड, योग्यता/कार्य अनुसार वेतन अथवा कमीशन की सुविधा है। अपना बायोडाटा भेजें ईमेल nirnaylok@gmail.com पर।
गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी ब्लॉग्स:
loknirnay11.blogspot.com
bharatiduniya.blogspot.com
india2020newview.blogspot.com
gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लॉग्स हेतु भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com पर।
Hindi / English newspaper, full / parttime representative needed for website
Women / men of every age group (full or part time) are needed for publicity, advertisement, news collection etc. everywhere. Press card is a facility of salary or commission according to qualification / work. Send your resume to email nirnaylok@gmail.com.
See our Hindi-English blogs in Google:
loknirnay11.blogspot.com
bharatiduniya.blogspot.com
india2020newview.blogspot.com
gangaprawah.blogspot.com
Send your suggestions, news, creations to blogs to email nirnaylok@gmail.com
अपने मोबाइल में पड़े फोटो बेचिये, इंटरनेशनल फोटो सेलिंग वेबसाइट मोस्टफोटोज.काॅम पर। फोटो बेचकर प्राप्त करिये अच्छी इन्कम। लिंक को क्लिक कर देखिए https://www.mostphotos.com/en-us/signup?ref=129349

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें