21 जनवरी इतिहास के आइने में क्रांतिकारी रासबिहारी बोस, लेनिन और लेखक ऑरवेल की पुण्यतिथि जानिये और क्या हुआ ?

नई दिल्ली। गवर्नर जनरल लार्ड चार्ल्स हार्डिंग की हत्या करने के लिए 23 दिसंबर को प्रख्यात क्रांतिकारी रास बिहारी बोस और बसंत कुमार ने उन पर बम फेंका था। हार्डिंग घायल हुए, बच गये, लेकिन सरकार क्रांतिकारियों के पीछे पड़ गई। बोस जापान भाग गये। 21 जनवरी 1945 को उनका निधन हो गया। इससे पहले रास बिहारी ने ही नेता जी सुभाष चंद्र बोस को जापान बुलाया था। 21 जनवरी को ही महान क्रांतिकारी, लेखक, समाजवादी विचारक और बेहतर संगठनकर्ता लेनिन का निधन हुआ। उनका असल नाम व्लादिमीर इलीइच उल्यानोव था। मार्क्सवादी विचारधारा के ध्वजवाहक रहे लेनिन को बोल्शेविक क्रांति का नेता माना जाता है। जार सरकार के विरोध में उन्हें कजन इंपीरियल यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया था। इसके बाद लेनिन ने कानून की शिक्षा हासिल की। साल 1889 में मार्क्सवादियों का संगठन बनाया। क्रांतिकारी गतिविधियों के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा। अक्टूबर 1917 में उन्हीं के नेतृत्व में रूस में दुनिया की पहली समाजवादी क्रांति हुई। हालांकि समाजवाद के युगदृष्टा कार्ल माक्र्स के नेतृत्व में इससे पहले कुछ दिन के लिए समाजवादियों ने पेरिस का शासन चलाया था। जिसे पेरिस कम्यून के नाम से जाना जाता है। 21 जनवरी 1924 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। उनकी बॉडी को एम्बाम किया है। वह आज भी मॉस्को के रेड स्क्वॉयर में रखी हुई है। भारत और दुनिया में 21 जनवरी की अहम घटनाएं इस प्रकार हैंः 21 जनवरी 2009 को कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का विमान सूर्य किरण दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 21 जनवरी 2007 को भारत ने वेस्टइंडीज से वनडे क्रिकेट सीरीज जीती। 21 जनवरी 2000 को एशिया के पहले स्प्लिट लिवर का ट्रांसप्लांट हांगकांग में हुआ। 21 जनवरी 1996 को इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत हुई। 21 जनवरी 1986 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्म हुआ। 21 जनवरी 1981 को तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाया गया। 21 जनवरी 1958 को कॉपीराइट एक्ट लागू किया गया। 21 जनवरी 1950 को अंग्रेजी के मशहूर लेखक जॉर्ज ऑरवेल का निधन हुआ। 21 जनवरी 1924 को रैक्जे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में पहली बार ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनी। Vladimir Lenin Former Premier of the Soviet Union Rash Behari Bose indian Political leader Eric Arthur Blair pen name George Orwell English novelist, essayist, journalist and critic characterised by lucid prose, biting social criticism, opposition to totalitarianism, and outspoken support of democratic socialism हिंदी-अंग्रेजी अखबार, वेबसाइट के लिए चाहिएं फुल/पार्टटाइम प्रतिनिधि हर जगह प्रचार-प्रसार, विज्ञापन, समाचार संग्रह इत्यादि हेतु हर आयु वर्ग के महिला/ पुरुष (फुल या पार्टटाइम) चाहिएं। प्रेस कार्ड, योग्यता/कार्य अनुसार वेतन अथवा कमीशन की सुविधा है। अपना बायोडाटा भेजें ईमेल nirnaylok@gmail.com पर। गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी ब्लॉग्स: loknirnay11.blogspot.com bharatiduniya.blogspot.com india2020newview.blogspot.com gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लॉग्स हेतु भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com पर। Hindi / English newspaper, full / parttime representative needed for website Women / men of every age group (full or part time) are needed for publicity, advertisement, news collection etc. everywhere. Press card is a facility of salary or commission according to qualification / work. Send your resume to email nirnaylok@gmail.com. See our Hindi-English blogs in Google: loknirnay11.blogspot.com bharatiduniya.blogspot.com india2020newview.blogspot.com gangaprawah.blogspot.com Send your suggestions, news, creations to blogs to email nirnaylok@gmail.com अपने मोबाइल में पड़े फोटो बेचिये, इंटरनेशनल फोटो सेलिंग वेबसाइट मोस्टफोटोज.काॅम पर। फोटो बेचकर प्राप्त करिये अच्छी इन्कम। लिंक को क्लिक कर देखिए https://www.mostphotos.com/en-us/signup?ref=129349

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England