मुंबई। वैसे तो नोरा फतेही अपने डांस मूव्स की वजह से आज लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी कई पॉपुलर बॉलीवुड हिट नंबर्स का आज चेहरा है, लेकिन नोरा के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था. हाल ही करीना कपूर खान के चैट शो व्हाट वुमन वांट्स में नोरा ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों की एक घटना का जिक्र किया. जिसने उन्हें बुरी तरह से उन्हें झकझोर दिया था. Nora Fatehi बताती हैं कि कनाडा से आए उन्हें कुछ ही महीने हुए थे. मुम्बई शहर और लोग उनके लिए नया था. एक महिला कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया, लेकिन वहां जाकर नोरा हतप्रभ रह गयी क्योंकि उस महिला कास्टिंग डायरेक्टर ने सिर्फ उन्हें छोटा महसूस करवाने और उन पर चिल्लाने के लिए उन्हें बुलाया था. उसने कहा कि मेरे जैसे लोगों से इंडस्ट्री भरी पड़ी है. इंडस्ट्री मेरे जैसे लोगों से थक चुकी है. अब इंडस्ट्री मुझे नहीं झेल सकती है. यह कहते हुए वह मुझ पर चिल्लाने लगी कि तुम टैलेंटलेस हो. तुम्हारी हमें जरूरत नहीं है. वो ऐसे चिल्ला रही थी जैसे मैं अपना बैग पैक कर अभी चली जाऊं. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या कहूं मैं बस रोए जा रही थी. ऐसे कैसे कोई आपको बुलाकर आप पर अपना गुस्सा निकाल सकता है. आपको ठीक से जानता भी नहीं है. मन में सोच रही थी कि मुझे भारत से चले जाना होगा. आज वह समय नोरा के लिए एक दुःस्वपन की तरह है। आज वे फिल्म उद्योग में अच्छे से जम चुकी हैं। अब इंडस्ट्री की सबसे हाॅट हस्तियों में से एक Nora Fatehi अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड में नजर आएंगी. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म हॉटस्टार पर रिलीज होगी. नोरा ने बॉलीवुड फिल्म स्ट्रीट डांसर में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले नोरा फतेही सलमान खान की फिल्म भारत में सुनील ग्रोवर के अपॉजिट नजर आई थीं. नोरा फतेही ने बॉलीवुड में साकी-साकी, एक तो कम जिंदगानी, दिलबर और कमरिया से भी खूब धूम मचाई है. फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ने टीवी के धमाकेदार शो बिग बॉस से भी पहचान बनाई थी. हिंदी-अंग्रेजी अखबार, वेबसाइट के लिए चाहिएं फुल/पार्टटाइम प्रतिनिधि हर जगह प्रचार-प्रसार, विज्ञापन, समाचार संग्रह इत्यादि हेतु हर आयु वर्ग के महिला/ पुरुष (फुल या पार्टटाइम) चाहिएं। प्रेस कार्ड, योग्यता/कार्य अनुसार वेतन अथवा कमीशन की सुविधा है। अपना बायोडाटा भेजें ईमेल nirnaylok@gmail.com पर। गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी ब्लॉग्स: loknirnay11.blogspot.com bharatiduniya.blogspot.com india2020newview.blogspot.com gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लॉग्स हेतु भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com पर। Hindi / English newspaper, full / parttime representative needed for website Women / men of every age group (full or part time) are needed for publicity, advertisement, news collection etc. everywhere. Press card is a facility of salary or commission according to qualification / work. Send your resume to email nirnaylok@gmail.com. See our Hindi-English blogs in Google: loknirnay11.blogspot.com bharatiduniya.blogspot.com india2020newview.blogspot.com gangaprawah.blogspot.com Send your suggestions, news, creations to blogs to email nirnaylok@gmail.com अपने मोबाइल में पड़े फोटो बेचिये, इंटरनेशनल फोटो सेलिंग वेबसाइट मोस्टफोटोज.काॅम पर। फोटो बेचकर प्राप्त करिये अच्छी इन्कम। लिंक को क्लिक कर देखिए https://www.mostphotos.com/en-us/signup?ref=129349

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England