कृषि बिलों पर सरकार बेईमान, अमानवीय, अहंकारी और निष्ठुर, किसानों को कर रही गुमराह, रणनीति यह कि थक-हार कर लोग बैठ जाएं, कमजोर विपक्ष के चलते मोदी सरकार मनमानी करने में कामयाब

नई दिल्ली। मोदी सरकार अपनी जनविरोधी नीतियां लागू करने, आलोचकों की एक न सुनने और अपने अड़ियलपन में पूरी तरह कामयाब है। उसकी खराब नीतियों से देश गर्क हो रहा है, जनता बदहाल हो रही है, दुनिया भर में बदनामी हो रही है लेकिन सरकार अपने आपको होशियार और सफल साबित करने में लगी है। कमजोर विपक्ष के चलते देश की हालत लगातार खराब हो रही है। मुख्य रूप से थोड़ा-बहुत विरोध कांग्रेस ही कर पा रही है। विपक्ष की बड़ी नेताओं में से एक मायावती सरकार से मामूली अनुरोध करती ही दिख रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान नेताओं और सरकार के बीच हुई बैठक असफल रहने पर कहा कि सरकार की नियत साफ नहीं है और वह बैठक दर बैठक की रणनीति अपना कर किसानों को गुमराह कर रही है। गांधी ने सरकार तथा किसानों के बीच शुक्रवार को हुई आठवीं दौर की बैठक विफल रहने और अगली वार्ता 15 जनवरी निश्चित किए जाने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा,नीयत साफ नहीं है जिनकी, तारीख पे तारीख देना स्ट्रैटेजी है उनकी। इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या के समाधान के लिए गंभीर नही है और बार-बार बैठक आयोजित कर उन्हें थकाना चाहती है लेकिन उसे यह समझ लेना चाहिए कि किसान उसके खेल में उलझ कर थकने वाला नहीं है। सरकार किसानों की मांग पर विचार करने की बजाय उन्हें सिर्फ बैठक-बैठक के खेल में उलझाए रखना चाहती है। सुरजेवाला ने कहा,मोदी सरकार भारत के इतिहास में सबसे अमानवीय, अहंकारी और निष्ठुर साबित हुई है। उसे ना ठंड में रोजाना दम तोड़ते किसान नजर आ रहे हैं और ना ठप्प होती अर्थव्यवस्था। उन्होंने कहा,किसानों के साथ बैठक-बैठक खेलकर वह अन्नदाता को थकाने की कोशिश कर रही है। पर किसान न थकेगा, न झुकेगा, न रुकेगा। Hindi / English newspaper, full / parttime representative needed for website Women / men of every age group (full or part time) are needed for publicity, advertisement, news collection etc. everywhere. Press card is a facility of salary or commission according to qualification / work. Send your resume to email nirnaylok@gmail.com. See our Hindi-English blogs in Google: loknirnay11.blogspot.com bharatiduniya.blogspot.com india2020newview.blogspot.com gangaprawah.blogspot.com Send your suggestions, news, creations to blogs to email nirnaylok@gmail.com अपने मोबाइल में पड़े फोटो बेचिये, इंटरनेशनल फोटो सेलिंग वेबसाइट मोस्टफोटोज.काॅम पर। फोटो बेचकर प्राप्त करिये अच्छी इन्कम। लिंक को क्लिक कर देखिए https://www.mostphotos.com/en-us/signup?ref=129349 हिंदी-अंग्रेजी अखबार, वेबसाइट के लिए चाहिएं फुल/पार्टटाइम प्रतिनिधि हर जगह प्रचार-प्रसार, विज्ञापन, समाचार संग्रह इत्यादि हेतु हर आयु वर्ग के महिला/ पुरुष (फुल या पार्टटाइम) चाहिएं। प्रेस कार्ड, योग्यता/कार्य अनुसार वेतन अथवा कमीशन की सुविधा है। अपना बायोडाटा भेजें ईमेल nirnaylok@gmail.com पर। गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी ब्लॉग्स: loknirnay11.blogspot.com bharatiduniya.blogspot.com india2020newview.blogspot.com gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लॉग्स हेतु भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com पर।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England