17 की बजाय 31 को राष्ट्रपति कोविंद करेंगे पोलियो टीकाकरण का शुभारंभ, कोरोना टीकाकरण के कारण हुआ बदलाव, छोटे बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाएं, इसके लिए समाज में जागरूकता फैलाएं

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पोलियो टीकाकरण दिवस कार्यक्रम में बदलाव किया है। यह अभियान अब 31 जनवरी को चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी, 2021 को पूरे देश में एक बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम होगा। इसलिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रपति कार्यालय के साथ परामर्श करके पोलियो टीकाकरण दिवस कार्यक्रम में बदलाव करने का निर्णय लिया है। मालूम हो कि पोलियो टीकारण के तहत 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाती है। पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस को राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी) या पोलियो रविवार के रूप में भी जाना जाता है। अब यह दिवस 31 जनवरी, 2021 (रविवार) को मनाया जाएगा। पहले यह कार्यक्रम पूरे भारत में 17 जनवरी के लिए निर्धारित किया गया था। राष्ट्रपति 30 जनवरी, 2021 (शनिवार) को राष्ट्रपति भवन में सुबह 11ः45 बजे कुछ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर पोलियो राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्रालय की घोषित नीति के अनुसार लिया गया है, ताकि कोविड प्रबंधन और टीकाकरण सेवाओं के साथ-साथ गैर-कोविड आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी एक-दूसरे पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना एक के बाद एक आगे बढ़ाई जा सकें। Pulse Polio is an immunisation campaign established by the indian government to eliminate poliomyelitis (polio) in India by vaccinating all children under the age of five years against the polio virus. The project fights polio through a large-scale, pulse vaccination programme and monitoring for poliomyelitis cases लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल एवं उत्तरायणी पर्व की आपको बहुत-बहुत बधाइयां ! गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी वेबसाइट्स: https://bharatiduniya.blogspot.com https://loknirnay11.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं वेबसाइट्स हेतु भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com या indianewview@gmail.com पर अपने मोबाइल में पड़े फोटो बेचिये, इंटरनेशनल फोटो सेलिंग वेबसाइट मोस्टफोटोज.काॅम पर। फोटो बेचकर प्राप्त करिये अच्छी इन्कम। लिंक को क्लिक कर देखिए https://www.mostphotos.com/en-us/signup?ref=129349

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England