इंस्टेंट लोन देने वाले ऐप्स की भरमार, लोग लुट रहे, स्टेट बैंक ने जनता को किया आगाह, बरतें यह सावधानी

नई दिल्ली। आजकल मोबाइल पर तुरत-फुरत लोन देने का दावा करने वाले ऐप्स की भरमार है। आप मेल, गूगल, व्हाट्सऐप, फेसबुक, यूट्यूब कुछ भी खोलें आपको लोन देने वाले ऐप्स के तमाम विज्ञापन दिख जाएंगे। इसके अलावा लोगों के मोबाइल पर ऐप्स के एसएमएस भी आते हैं जिसमें उनको लोन देने की बात की गई होती है। लोग उम्मीद के चलते ऐप डाउनलोड कर अपलाई कर देते हैं। ऐप लोन आवेदन भले ही कोई बहाना बनाकर कैंसिल कर दे लेकिन आपका डेटा तो ले ही लेता है। बहुत से ऐप फिर आपके बैंक खाते से पैसा ही उड़ा देते हैं। ऐसे प्रकरण बहुत सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को फर्जी इंस्टेंट लोन ऐप्स से सावधान किया है। एसबीआई ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अलर्ट करते हुए फर्जी लिंक पर क्लिक न करने को कहा है। बैंक ने कहा है कि यह एक ट्रेप हो सकता है और इससे आपका अकाउंट खाली हो सकता है। बैंक के अनुसार कई फर्जी मैसेजों में फर्जी ऐप्स के जरिए 5 मिनट में बिना किसी पेपर वर्क के लोन देने की बात कही जा रही है। भारतीय स्टेट बैंक का कहना है कि फर्जी इंस्टेंट लोन ऐप्स से सावधान! कृपया अनधिकृत लिंक पर क्लिक न करें। बैंक ने कहा है कि एसबीआई या किसी अन्य बैंक की लिंक जैसी दिखने वाली लिंक पर अपनी जानकारी सांझा न करें। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अपना पैन डिटेल्स, आइएनबी क्रेडेंशियल्स, मोबाइल नंबर, यूपीआई पिन, एटीएम कार्ड नंबर, एटीएम पिन और यूपीआई वीपीए किसी के साथ शेयर न करने को कहा है। State Bank of India is an Indian multinational, public sector banking and financial services statutory body headquartered in Mumbai, Maharashtra. SBI is the 43rd largest bank in the world and ranked 236th in the Fortune Global 500 list of the world's biggest corporations लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल एवं उत्तरायणी पर्व की आपको बहुत-बहुत बधाइयां ! गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी वेबसाइट्स: https://bharatiduniya.blogspot.com https://loknirnay11.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं वेबसाइट्स हेतु भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com या indianewview@gmail.com पर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England