घर-घर से कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठनी चाहिए, इससे भयंकर कंगाली और महंगाई झेलेगी जनता, मोदी की देशभक्ति नौटंकी, सबका मुंह बंद कराने की कोशिश की जा रही

पटना। मोदी सरकार की तैयारियों और कोशिशों के अनुरूप अगर खेती बाजार के हवाले हो जाती है तो यह जनता के लिए भयंकर कंगाली का कारण बनेगा। कांग्रेस के नये बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर किसानों और देश के सर्वोच्च संस्थानों का मुंह बंद कराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए लोगों से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की. कांग्रेस नेता दास ने मंगलवार को कांग्रेस के बिहार के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा और समीर कुमार सिंह के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभक्ति के नाम पर नाटक कर रहे हैं. आज उनकी गलत नीतियों के कारण देश का अन्नदाता सड़कों पर बैठा है, जिनके पक्ष में देश के हर घर से आवाज उठनी चाहिए. किसान बचेगा तभी राष्ट्र बचेगा. वरिष्ठ कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने कहा कि आज जो देश के किसानों के साथ हो रहा है वही तमाम चीजें देश के सर्वोच्च संस्थानों के साथ भी हो रहा है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) हो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हो या सर्वोच्च न्याय संस्था सबका मुंह बंद कराने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह संकेत है कि देश का लोकतंत्र खतरे में है. देश की जनता को इसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए. लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल एवं उत्तरायणी पर्व की आपको बहुत-बहुत बधाइयां ! गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी वेबसाइट्स: https://bharatiduniya.blogspot.com https://loknirnay11.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं वेबसाइट्स हेतु भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com या indianewview@gmail.com पर अपने मोबाइल में पड़े फोटो बेचिये, इंटरनेशनल फोटो सेलिंग वेबसाइट मोस्टफोटोज.काॅम पर। फोटो बेचकर प्राप्त करिये अच्छी इन्कम। लिंक को क्लिक कर देखिए https://www.mostphotos.com/en-us/signup?ref=129349

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England