अप्रैल से शुरु होगा अंतरिक्ष पर्यटन, अमेजन के जेफ बेजाॅस की कंपनी ले जाएगी प्राइवेट अंतरिक्ष यान, पिछले साल एलन मस्क की कंपनी अंतरिक्ष की सैर करा चुकी है

वाॅशिंगटन। अब पैसे वाले वे लोग अंतरिक्ष की यात्रा भी कर सकेंगे जिनको अंतरिक्ष में क्या है, वह यात्रा कैसे होती है यह देखने-जानने में रुचि है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक जेफ बेजोस जो ई-काॅमर्स कंपनी अमेजन के मालिक हैं और दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित अखबार द वाॅशिंगटन पोस्ट के भी स्वामी हैं की निजी स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन अप्रैल से अपने पहले यात्री को अंतरिक्ष की सैर पर ले जाने के लिए तैयार है। वह अपने एयरक्राफ्ट न्यू शेपर्ड फ्यूचर स्पेस टूरिज्म रॉकेट से यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने से कुछ ही कदम दूर है।
ब्लू ओरिजिन ने गुरुवार को न्यू शेपर्ड का 14वीं बार सफल परीक्षण किया। वह इसे लॉन्च और लैंड कराने में कामयाब रही। इसे एनएस-14 नाम दिया गया है। इस सफल फ्लाइट में नए बूस्टर और नए अपग्रेड किए कैप्सूल का परीक्षण किया गया। एनएस-14 मिशन में क्रू कैप्सूल में कई अपग्रेड सिस्टम उपयोग किए गए। इसमें अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन कंट्रोल से बात करने के लिए पुश-टू-टॉक सिस्टम, हर सीट पर एक नया क्रू अलर्ट सिस्टम है। इसके अलावा कैप्सूल में शोर कम करने के लिए कुशन लाइनिंग, एयर कंडीशन और ह्यूमिडिटी कंट्रोल करने वाले सिस्टम शामिल हैं। बताया गया है कि रॉकेट के ऊपरी हिस्से में बने कैप्सूल में छह यात्री बैठ सकते हैं। न्यू शेपर्ड एक पूरी तरह ऑटोनॉमस सिस्टम है। अब तक के आखिरी परीक्षण में रॉकेट के भीतर पेलोड रखकर उड़ाया गया। कैप्सूल ने धरती पर लौटने से पहले 10 मिनट जीरो ग्रैविटी में बिताए। रॉकेट के ऊपरी हिस्से में छह अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने के लिए कैप्सूल बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यू शेपर्ड की अगली फ्लाइट छह सप्ताह बाद यानी फरवरी के अंत तक होगी। इसके छह सप्ताह बाद यानी अप्रैल 2021 में ब्लू क्रू के साथ फ्लाइट को अंतरिक्ष में भेजने का ब्लू ओरिजिन का लक्ष्य है। अगली टेस्ट फ्लाइट एनएस-15 में क्रू की लोडिंग अनलोडिंग का परीक्षण किया जाएगा। यद्यपि जानकारों का कहना है कि टेस्ट फ्लाइट में ही अप्रैल तक का समय लग सकता है। ब्लू ओरिजिन की स्थापना जेफ बेजोस ने वर्ष 2000 में की थी। इसकी फंडिंग के लिए वह अपने अमेजन के शेयर बेचते रहते हैं। ब्लू ओरिजिन के वाशिंगटन स्थित हेडक्वार्टर में 3500 से ज्यादा कंर्मचारी हैं। जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन की एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के साथ तगड़ा कॉम्पिटीशन है। मई 2020 में स्पेसएक्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक मानव को पहुंचाने वाली पहली निजी कंपनी बन चुकी है। एलन मस्क ने हाल में जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हैं। एलन मस्क के साथ कॉम्पिटीशन के चलते बेजोस के लिए अंतरिक्ष में मनुष्य ले जाने का यह मिशन काफी मायने रखता है। Blue Origin, LLC is an American privately funded aerospace manufacturer and sub-orbital spaceflight services company headquartered in Kent, Washington. Founded in 2000 by Jeff Bezos, the company is led by CEO Bob Smith and aims to make access to space cheaper and more reliable through reusable launch vehicles Space Exploration Technologies Corp. is an American aerospace manufacturer and space transportation services company headquartered in Hawthorne, California. It was founded in 2002 by Elon Musk with the goal of reducing space transportation costs to enable the colonization of Mars हिंदी-अंग्रेजी अखबार, वेबसाइट के लिए चाहिएं फुल/पार्टटाइम प्रतिनिधि हर जगह प्रचार-प्रसार, विज्ञापन, समाचार संग्रह इत्यादि हेतु हर आयु वर्ग के महिला/ पुरुष (फुल या पार्टटाइम) चाहिएं। प्रेस कार्ड, योग्यता/कार्य अनुसार वेतन अथवा कमीशन की सुविधा है। अपना बायोडाटा भेजें ईमेल nirnaylok@gmail.com पर। गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी ब्लॉग्स: loknirnay11.blogspot.com bharatiduniya.blogspot.com india2020newview.blogspot.com gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लॉग्स हेतु भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com पर। Hindi / English newspaper, full / parttime representative needed for website Women / men of every age group (full or part time) are needed for publicity, advertisement, news collection etc. everywhere. Press card is a facility of salary or commission according to qualification / work. Send your resume to email nirnaylok@gmail.com. See our Hindi-English blogs in Google: loknirnay11.blogspot.com bharatiduniya.blogspot.com india2020newview.blogspot.com gangaprawah.blogspot.com Send your suggestions, news, creations to blogs to email nirnaylok@gmail.com अपने मोबाइल में पड़े फोटो बेचिये, इंटरनेशनल फोटो सेलिंग वेबसाइट मोस्टफोटोज.काॅम पर। फोटो बेचकर प्राप्त करिये अच्छी इन्कम। लिंक को क्लिक कर देखिए https://www.mostphotos.com/en-us/signup?ref=129349

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England