TINA DABI के विचारों, काम-काज से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे आप see this news
जयपुर। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाई गई। देश-दुनिया में विवेकानंद को मानने वालों ने उन्हें याद किया और विवेकानंद के आदर्शों, संकल्पों और विचारों पर चलने की बात कही. विवेकानंद को राजनीतिक रूप से ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, संघी लोग उन्हें इसलिए ज्यादा पसंद करते हैं कि उन्हें अमेरिका के शिकागो की धर्म संसद में हिंदू धर्म का महत्व बताया था। हालांकि हिंदू धर्म की वर्ण व्यवस्था में चौथी श्रेणी में आने वाले कायस्थ विवेकानंद को काशी के पंडितों ने हिंदू धर्म का प्रतिनिधि होने का पास देने से इनकार कर दिया था। अपने आखिर के कुछ वर्षों में विवेकानंद ने हिंदू धर्म की कुरीतियों और उसमें व्याप्त शोषण पर प्रहार किया है। जिसकी चर्चा से हिंदू धर्म ध्वजवाहक कभी नहीं करते। खैर राजस्थान कैडर की चर्चित आईएएस टीना डाबी ने भी ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर इंस्टाग्राम पोस्ट से देश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद का संदेश दिया है.
आईएएस Tina Dabi ने ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए युवाओं को मोटिवेट किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा ‘हम सभी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाते हैं. साल 2020 तक देश की 65 प्रतिशत जनसंख्या युवा है. आप सभी के बीच स्वामी विवेकानंद के सबसे अच्छे संदेश शेयर कर रही हूं, जिससे मेरी तरह आप भी स्वामी जी के विचारों और आदर्शों से प्रभावित होकर आगे बढ़ सकें.
मालूम हो कि राजस्थान कैडर की चर्चित IAS Officer Tina Dabi सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर लगातार पोस्ट्स के जरिए युवाओं को मोटिवेट करती रहती हैं. सिविल सर्विस एग्जाम 2015 की टॉपर टीना डाबी राजस्थान सरकार के वित्त विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी का काम देख रही हैं. पहले भी टीना डाबी की कई इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो चुकी हैं. वो पोस्ट्स से लाइफ लेशन्स और खास मैसेज देने से नहीं चूकती हैं.
TINA DABI IAS लगातार फॉलोवर्स और फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती हैं. नई ज्वाइनिंग के बाद भी टीना डाबी ने वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो से टीना ने अपनी डेली शिड्यूल के बारे में बातें की थी. सिविल सर्विस एग्जाम 2015 की टॉपर टीना ने राजस्थान सरकार के वित्त विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनने के बाद इंस्टाग्राम पर जानकारी दी. शुरू से ही टीना डाबी अपनी वर्किंग स्टाइल को लेकर खबरों में रही हैं. टीना ने कोरोना संकट के दौरान भी जबरदस्त काम से वाहवाही बटोरी. उन्हें बेहतरीन काम के लिए राजस्थान सरकार से सम्मान भी मिला था. टीना डाबी अपनी पोस्ट्स में पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ की बातों का जिक्र करती दिखती हैं. टीना डाबी अपनी पोस्ट्स में डेली शिड्यूल से लेकर किताबों तक के बारे में यूजर्स को बताने से नहीं चूकती हैं.
लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल एवं उत्तरायणी पर्व की आपको बहुत-बहुत बधाइयां !
गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी वेबसाइट्स:
https://bharatiduniya.blogspot.com
https://loknirnay11.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं वेबसाइट्स हेतु भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com या indianewview@gmail.com पर
अपने मोबाइल में पड़े फोटो बेचिये, इंटरनेशनल फोटो सेलिंग वेबसाइट मोस्टफोटोज.काॅम पर। फोटो बेचकर प्राप्त करिये अच्छी इन्कम। लिंक को क्लिक कर देखिए https://www.mostphotos.com/en-us/signup?ref=129349

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें