#Akhilesh Yadav Say, कोरोना मरीजों के बिलों के भुगतान का विवरण सार्वजनिक करे योगी सरकार ? सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की दुर्गति यूपी में हुई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य-चिकित्सा की बदहाली पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना का इलाज कराने वाले मरीजों के बिलों के भुगतान का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है।
मालूम हो कि प्रचार में करोड़ों रुपये खर्च कर योगी यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश ने कोरोना संक्रमितों की बड़ी मदद की है। जबकि ऐसे दस्तावेजों के अंबार लगे हैं कि अस्पतालों में जगह नहीं, बेड, आॅक्सीजन, दवा और देखभाल के अभाव में हजारों लोग मर गये। हजारों शवों को अंतिम संस्कार भी नसीब नहीं हुआ। जितनी दुगर्ति यूपी में कोरोना मरीजों की हुई है उतनी देश में शायद ही कहीं हुई हो।
अखिलेश यादव ने गुरूवार को ट्वीट किया उप्र की भाजपा सरकार ने बड़े जोर शोर से प्रचारित किया था कि वो कोरोना के प्राइवेट इलाज का खर्चा देगी। अब भाजपा सरकार बताए कि अभी तक जनता के कितने बिलों का भुगतान किया है. भाजपा सरकार जनता के सामने आँकड़े रखे।
सपा अध्यक्ष ने सरकार से ब्लैक फंगस के भी मुफ्त इलाज कराने की घोषणा करने की मांग की। उन्होने लिखा साथ ही सरकार ब्लैक फंगस के भी मुफ्त इलाज की तत्काल घोषणा करे।
एक अन्य ट्वीट में अखिलेश यादव ने 3 जून विश्व साइकिल दिवस की बधाई देते हुये कहा साइकिल चलती जाएगी, आगे-आगे बढ़ती जाएगी। ‘विश्व साइकिल दिवस’ पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं... साइकिल चलाएं... सेहत बनाएं... पर्यावरण बचाएं।
गौरतलब है कि सपा का चुनाव चिन्ह साइकिल है और पूर्व मुख्यमंत्री समय समय पर साइकिल की खूबियां गिनाते रहते हैं। बीती 13 मार्च को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी सांसद आजम खां और आजम खां द्वारा रामपुर में बनाई गई जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में रामपुर से लखनऊ तक की साइकिल यात्रा का आगाज किया। उन्होंने खुद भी 11 किलोमीटर तक साइकिल चलाई। इससे पहले उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी के पास जनसभा को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश में जब-जब भी साइकिल चली है, सरकार बदली है। उसको लेकर उन्होंने 2011 का उदाहरण दिया। जब 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में साइकिल चलाई थी।
रामपुर साइकिल रैली के दौरान अखिलेश ने कहा था कि अगली सरकार समाजवादी की होगी और 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज साइकिल यात्रा के साथ कर रहे हैं। कहा कि इस साइकिल यात्रा में समाजवादी पार्टी के विधायक ही भाग ले रहे हैं। अगर हमने कार्यकर्ताओं से या जनता से साइकिल चलाने की अपील कर दी तो फिर चारों तरफ साइकिल ही साइकिल नजर आएगी। उस मसय अखिलेश ने अंदेशा जताया कि साइकिल यात्रा निकालने पर सरकार के इशारे पर प्रशासन मुकदमा लिखने की तैयारी कर रहा है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार भी चाहती है कि हम साइकिल चलाएं। तभी तो डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार इजाफा किया जा रहा है। डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर सरकार इशारा कर रही है कि आप लोग साइकिल चलाओ। अखिलेश ने तब यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्या उम्मीद की जा सकती है जो कहते हैं कि ठोक दो, पटक कर मारा जाएगा।
आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you !
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें